Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 1 Sept 2025 12:06 PM IST
उत्तराखंड पैसानी गांव में 34 साल बाद आई आपदा, ग्रामीणों ने की विस्थापन की मांग
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के पैसानी गांव में 34 साल बाद आई भीषण आपदा ने ग्रामीणों की जिंदगी तहस-नहस कर दी है। भारी बारिश और बादल फटने की घटना ने गांव को पूरी तरह तबाह कर दिया। खेत-खलिहान, पशु-चारा व्यवस्था और बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो चुका है। कनलगढ़ घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों में बिजली, पानी और सड़क संपर्क टूट गया है। 14 पैदल पुल बह चुके हैं, जिससे ग्रामीणों का बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया है। आपदा प्रभावित लोग कैंप बैसानी में शरण लिए हुए हैं। लेकिन, भय और अनिश्चितता के बीच वे अपने गांव लौटने को तैयार नहीं हैं।
- 1 Sept 2025 11:15 AM IST
उत्तराखंड पैसानी गांव में 34 साल बाद आई आपदा, ग्रामीणों ने की विस्थापन की मांग
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के पैसानी गांव में 34 साल बाद आई भीषण आपदा ने ग्रामीणों की जिंदगी तहस-नहस कर दी है। भारी बारिश और बादल फटने की घटना ने गांव को पूरी तरह तबाह कर दिया। खेत-खलिहान, पशु-चारा व्यवस्था और बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो चुका है। कनलगढ़ घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों में बिजली, पानी और सड़क संपर्क टूट गया है। 14 पैदल पुल बह चुके हैं, जिससे ग्रामीणों का बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया है। आपदा प्रभावित लोग कैंप बैसानी में शरण लिए हुए हैं। लेकिन, भय और अनिश्चितता के बीच वे अपने गांव लौटने को तैयार नहीं हैं।
- 1 Sept 2025 11:10 AM IST
'क्षेत्रीय शांति के लिए आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद', पीएम मोदी ने एससीओ बैठक में किया पहलगाम हमले का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में आतंकवाद को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद का दंश झेल रहा है और पहलगाम हमला मानवता पर हमला है। शंघाई सहयोग परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आतंकवाद, अलगाववाद और अतिवाद बड़ी चुनौतियां हैं। आतंकवाद पूरी मानवता के लिए साझा चुनौती है। कोई देश, कोई समाज अपने आप को इससे सुरक्षित नहीं समझ सकता, इसलिए आतंकवाद से लड़ाई में भारत ने एकजुटता पर बल दिया है। इसमें एससीओ ने भी बड़ी भूमिका निभाई है।" उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा, "इस वर्ष भारत ने जॉइंट इंफॉर्मेशन ऑपरेशन को लीड करते हुए आतंकी संगठनों से लड़ने की पहल की है। टेरर फाइनेंसिंग के खिलाफ आवाज उठाई है। इस पर मेरे समर्थन के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं।"
- 1 Sept 2025 11:00 AM IST
एनसीआर में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
एनसीआर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 1 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि सुबह और पूर्वाह्न के समय आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। जबकि, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।
- 1 Sept 2025 10:50 AM IST
दिल्ली पुलिस ने पुडुचेरी से हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
राजेंद्र नगर पुलिस थाने और मध्य जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के मामले में वांछित एक कुख्यात अपराधी को पुडुचेरी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल उर्फ पंकज चौधरी के रूप में हुई, जो कई मामलों में फरार था। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया, जो अपराध में इस्तेमाल हुआ था। यह मामला 13 अगस्त को राजेंद्र नगर थाने में दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 5 अगस्त को आरोपी विकास सोलंकी ने उसके साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 11 अगस्त को विकास सोलंकी अपने साथियों विक्रम, सरोज, पंकज, राहुल चौधरी, संजय चौधरी और अन्य के साथ जिम में घुसा। ये लोग देसी पिस्तौल, रिवॉल्वर, लोहे की रॉड और लकड़ी के डंडों से लैस थे।
- 1 Sept 2025 10:42 AM IST
दिल्ली पुलिस ने पुडुचेरी से हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
राजेंद्र नगर पुलिस थाने और मध्य जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के मामले में वांछित एक कुख्यात अपराधी को पुडुचेरी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल उर्फ पंकज चौधरी के रूप में हुई, जो कई मामलों में फरार था। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया, जो अपराध में इस्तेमाल हुआ था।
- 1 Sept 2025 10:37 AM IST
मुंबई बीएपीएस श्रीस्वामीनारायण मंदिर पहुंचे जेपी नड्डा, देशवासियों के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मुंबई में बीएपीएस श्रीस्वामीनारायण मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश और देशवासियों के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।
- 1 Sept 2025 10:15 AM IST
भारत की सोच और नीति 'सिक्यूरिटी, कनेक्टिविटी और ऑपर्च्युनिटी' पर आधारित पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में भारत की सोच और नीति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत की सोच और नीति 'एस - सिक्यूरिटी, सी- कनेक्टिविटी और ओ- ऑपर्च्युनिटी' पर आधारित है।
- 1 Sept 2025 9:48 AM IST
मतभेदों को दरकिनार कर साझा लक्ष्यों पर ध्यान देना जरूरी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की।
इस दौरान उन्होंने सदस्य देशों को संबोधित करते हुए संगठन की प्रगति और भविष्य की दिशा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एससीओ ने अपने विकास और सहयोग में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं, जो इसकी ताकत को दर्शाती हैं।
- 1 Sept 2025 9:46 AM IST
एससीओ शिखर सम्मेलन प्रधानमंत्री मोदी ने फोटो सेशन में हिस्सा लिया, शेयर की तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन के फोटो सेशन में विश्व नेताओं के साथ हिस्सा लिया, जो क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन से पहले एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक क्षण रहा।
Created On :   1 Sept 2025 8:05 AM IST