Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 10 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
10 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 10 Aug 2025 10:02 AM IST

    जम्मू-कश्मीर दुल इलाके में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, अभियान जारी

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुल इलाके में रविवार सुबह भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। आतंकियों के खिलाफ भारतीय सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है।

  • 10 Aug 2025 10:01 AM IST

    दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, प्रशासन अलर्ट मोड पर

    दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाला हो गया है। पुराने लोहे के पुल के पास पानी का स्तर चेतावनी रेखा पार कर चुका है, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है। हालांकि, सरकार का दावा है कि इस बार हालात 2023 जैसे गंभीर नहीं होंगे और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

  • 10 Aug 2025 10:00 AM IST

    रोहित शर्मा तेजी से आपसे मैच छीन लेते हैं- आदिल रशीद

    भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं। लेकिन, विपक्षी गेंदबाजों में उनका खौफ कम नहीं हुआ। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद ने कहा है कि रोहित एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो बड़ी तेजी से मैच आपसे दूर ले जाते हैं।

  • 10 Aug 2025 10:00 AM IST

    पीएम मोदी और सीएम रेखा गुप्ता के आह्वान पर दिल्ली 'तिरंगामय' हो रही है- आशीष सूद

    'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत रविवार को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम से 'तिरंगा दौड़' का आयोजन किया गया। इस दौड़ को दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन 79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए किया गया, जिसमें 7,900 बच्चों ने हाथ में तिरंगा लिए हिस्सा लिया। प्रतिभागी त्यागराज स्टेडियम से लेकर युद्ध स्मारक तक गए और देश के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 'हर घर तिरंगा' अभियान का उद्देश्य हर घर में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और गौरव को प्रोत्साहित करना है।

  • 10 Aug 2025 9:51 AM IST

    'फिट इंडिया' अभियान विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक मजबूत जनआंदोलन बना मनसुख मांडविया

    फिट इंडिया - संडे ऑन साइकिल' पहल के तहत देश भर से युवा और फिटनेस प्रेमी रविवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एकजुट हुए। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने इस अभियान का शुभारंभ किया और लोगों से साइकिल चलाने को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया

  • 10 Aug 2025 9:19 AM IST

    मुंबई में डेंगू के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि, अब तक दो बच्चों की हुई मौत

    मुंबई में डेंगू के मामलों में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी जा रही है। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार, जून में जहां डेंगू के 105 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं जुलाई में यह संख्या बढ़कर 708 हो गई, जो करीब 500 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

  • 10 Aug 2025 8:42 AM IST

    जेलेंस्की ने रूस के साथ क्षेत्रीय अदला-बदली पर ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज किया

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने साफ कहा है कि उनका देश किसी भी हाल में रूस को अपनी जमीन नहीं देगा। यह बयान उन्होंने तब दिया, जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए "इलाकों की अदला-बदली" का सुझाव दिया था। जेलेंस्की ने इस सुझाव को दृढ़ता से खारिज कर दिया है। 

  • 10 Aug 2025 8:13 AM IST

    गया में रक्षाबंधन पर अनोखी पहल, महिलाओं ने पेड़ों को बांधी राखी

    बिहार के गया जिले में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनोखी पहल की। सैकड़ों महिलाओं ने ब्रह्मयोनि पहाड़ की तलहटी में स्थित पौधों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ पहुंचीं महिलाओं ने पौधों को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्कूली छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थीं।

  • 10 Aug 2025 8:05 AM IST

    राहुल गांधी को एसआईआर नहीं, एफआईआर समझ में आता है- सांसद अरुण भारती

    लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया है। इस पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है। लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग ने स्पष्ट दिशा निर्देश दे रखा है, लेकिन कांग्रेस के राहुल गांधी मीडिया में बने रहने के लिए लगातार गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

Created On :   10 Aug 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story