Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 10 July 2025 2:44 PM IST
कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत ताजिया जुलूस में लंगर के दौरान चाकूबाजी
कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती पंचगांव रोड में कबाड़ी के घर के समीप रविवार रात ताजिया जुलूस से पहले लंगर वितरण के दौरान विवाद और चाकूबाजी में 19 वर्षीय देवराज वंशकार घायल हो गया।
- 10 July 2025 2:19 PM IST
नगर पालिका अध्यक्ष ने नुकसान का मुआवजा देने सीएम को लिखी चिट्ठी
शहर में रविवार प्रात: 3 बजे से सुबह 9 बजे तक 6 घंटे में 8.38 इंच बारिश के बाद लगभग दो सौ घरों में पानी भर गया। मुख्य मार्ग में जिन दुकानों में कभी पानी नहीं भरा वहां भी बारिश का पानी भरने से दुकानदारों को लाखों रूपए का नुकसान हुआ।
- 10 July 2025 2:10 PM IST
विधायक की अनुशंसा पर सवाल, पहले हटाने की फिर यथावत रखने लिखा पत्र
विकासखंड गोहपारू अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गुर्रा के पीएमश्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी नंबर-1 में शिक्षक के तबादले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
- 10 July 2025 1:55 PM IST
हड़ताल का असर बैंकों में भी कामकाज पर पड़ा असर
ट्रेड यूनियनों व किसानों के बुधवार को देशव्यापी हड़ताल का असर शहडोल जिले में संचालित कोयले की अंडर ग्राउंड (यूजी) माइंस पर पड़ा।
- 10 July 2025 1:40 PM IST
एक घर पर बुल्डोजर चलाने को अध्यक्ष ने बताया सीएमओ की मनमानी
वार्ड क्रमांक 38 कल्याणपुर रोड पर बुधवार को नगर पालिका अमले ने लक्ष्मी कनौजिया के निर्माणाधीन मकान पर बुल्डोजर चलाकर निर्माण तोड़ दिया। इस निर्माण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने सीएमओ अक्षत बुंदेला को आड़े हाथ लिया।
- 10 July 2025 1:32 PM IST
नगर पालिका में भर्राशाही से नागरिकों को नुकसान और अध्यक्ष लिख रहे सीएम को चिट्ठी
संभाग मुख्यालय में 6 जुलाई तो 6 घंटे बारिश के बाद लगभग 2 सौ घरों में जल भराव का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। घर व दुकान में पानी भरने से नागरिक गुस्से में हैं तो 8 जुलाई को नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जरूरतमंद परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
- 10 July 2025 1:21 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 10-जुलाई-2025 को डीजल की कीमत
92.77 रुपये की औसत कीमत पर मध्य प्रदेश भर में डीजल का कारोबार किया जा रहा है। कल, 9 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में मूल्य में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया था।
- 10 July 2025 1:10 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 10-जुलाई-2025 को पेट्रोल की कीमत
107.42 रुपये की औसत कीमत पर मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार किया जा रहा है। कल, 9 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में मूल्य में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया था।
- 10 July 2025 1:01 PM IST
'धर्म की पहचान जताना अधिकार, लेकिन मकसद साफ होना चाहिए', नेमप्लेट विवाद पर बोले इदरीस नाइकवाड़ी
कांवड़ यात्रा नेमप्लेट विवाद को लेकर देशभर में चर्चा गर्म है। धार्मिक पहचान से जुड़े मुद्दों पर बढ़ती राजनीतिक बयानबाजी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य इदरीस नाइकवाड़ी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति या संगठन को अपने धर्म की पहचान जताने का अधिकार है, लेकिन जब यह पहचान दूसरे धर्म या समुदाय को निशाना बनाने का माध्यम बन जाए, तो उस पर गंभीरता से विचार करना जरूरी है।
- 10 July 2025 12:55 PM IST
बिहार वोटर वेरिफिकेशन
बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर SC ने कहा, ‘चुनाव से ठीक पहले यह नहीं होना चाहिए’
Created On :   10 July 2025 8:00 AM IST