Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 10 July 2025 12:50 PM IST
फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' स्क्रिनिंग
राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति भवन में अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' देखेंगी
- 10 July 2025 12:45 PM IST
सीएम फडणवीस ने 'सिंदूर ब्रिज' का किया उद्घाटन, बोले- ‘गुलामी की निशानी को हटा रहे हैं’
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई में 'सिंदूर ब्रिज' का उद्घाटन किया। यह ब्रिज पहले कार्नैक ब्रिज के नाम से जाना जाता था। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी मौजूद थे।
- 10 July 2025 12:41 PM IST
कराईकल अम्माइयार का भव्य मंगनी उत्सव, भक्तों ने किए भगवान शिव के दर्शन
पुडुचेरी के कराईकल जिला स्थित प्रसिद्ध कराईकल अम्माइयार मंदिर में 8 जुलाई से शुरू हुए भव्य 'मंगनी उत्सव' का आयोजन चल रहा है। इस अनूठे और आध्यात्मिक उत्सव को देखने के लिए गुरुवार को तमिलनाडु और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। उत्सव के चलते गुरुवार को कराईकल जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
- 10 July 2025 12:32 PM IST
चुरू जगुआर क्रैश शहीद पायलट लोकेंद्र सिंधु के परिवार में गम का माहौल, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
राजस्थान के चुरू जिले में बुधवार को भारतीय वायुसेना के जगुआर फाइटर जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से रोहतक के देव कॉलोनी निवासी स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु (44) की शहादत ने उनके परिवार और पूरे शहर को गम में डुबो दिया है। लोकेंद्र के पार्थिव शरीर के गुरुवार दोपहर 3 बजे के बाद रोहतक पहुंचने की उम्मीद है।
- 10 July 2025 12:25 PM IST
राहुल गांधी नहीं, प्रधानमंत्री मोदी कर रहे संविधान की रक्षा गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को डमी बताया और कहा कि संविधान की सही मायनों में रक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संविधान की किताब दिखाए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी खुद एक डमी हैं। उनके पास संविधान की एक डमी किताब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की रक्षा कर रहे हैं और आगे भी इसकी (संविधान) रक्षा करते रहेंगे। हमारा उद्देश्य ऐसे डमी लोगों से छुटकारा दिलाना है।"
- 10 July 2025 12:20 PM IST
दूसरे टेस्ट के बाद टीम इंडिया पर दबाव कम होता दिख रहा है शिखर धवन
भारत-इंग्लैंड के बीच गुरुवार से लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट की शुरुआत होने जा रही है। पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने युवा कप्तान शुभमन गिल की तारीफ की है। उनके मुताबिक सीरीज में टीम इंडिया पर दबाव कम हो गया है। शिखर धवन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "मैं पूरी टीम को 58 साल बाद एजबेस्टन में जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं। यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। दूसरे टेस्ट में जिस तरह से भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी की, इसने उनके जज्बे को दिखाया है।"
- 10 July 2025 12:12 PM IST
विजय देवरकोंडा से लेकर राणा दग्गुबाती तक इन साउथ सेलेब्स पर कसा ED का शिकंजा
साउथ के कुछ पॉपुलर स्टार्स कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तेलंगाना के 29 फ़िल्मी सितारों, यूट्यूबर्स और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर के खिलाफ अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस लिस्ट में एक्टर विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, मंचु लक्ष्मी, प्रकाश राज, निधि अग्रवाल, अनन्या नागल्ला, प्रणीता सुभाष, एंकर श्रीमुखी, श्यामला, यूट्यूबर हर्षा साई, बय्या सनी यादव और लोकल बॉय नानी सहित अन्य शामिल हैं। यह कार्रवाई साइबराबाद पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) के आधार पर की गई है।
- 10 July 2025 12:00 PM IST
निष्पक्ष व्यापार और संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए आसियान सदस्य देशों के साथ बातचीत में तेजी लाने की उम्मीद पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि मलेशिया के निवेश, व्यापार और उद्योग मंत्री तजफरुल अजीज के साथ उनकी एक सार्थक बैठक हुई, जिसमें उन्होंने आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की चल रही समीक्षा पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "निष्पक्ष व्यापार और संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए आसियान सदस्य देशों के साथ बातचीत में तेजी लाने की उम्मीद है।"
- 10 July 2025 11:55 AM IST
मध्य प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना
- 10 July 2025 11:45 AM IST
तेलंगाना: गबन के आरोप में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार
तेलंगाना: गबन के आरोप में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार
Created On :   10 July 2025 8:00 AM IST