Gondia News: गोंदिया में बाघ ने गाय को बनाया निवाला , खेत में चर रहे थे मवेशी

गोंदिया में बाघ ने गाय को बनाया निवाला , खेत में चर रहे थे मवेशी

Gondia News तिरोड़ा तहसील के कुलपा गांव के पास जंगल परिसर में चारा चर रही एक गाय का बाघ ने शिकार कर लिया। इस घटना के सामने आने के बाद से गांव में दहशत का वातावरण बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलपा निवासी किसान दीपक मरकाम के मवेशी ग्राम में खेत से लगे वनक्षेत्र में चारा चर रहे थे। इसी दौरान बाघ ने एक गाय पर हमला कर उसका शिकार कर लिया। इस घटना से किसान का 35 हजार का नुकसान हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी रविकमल भगत के मार्गदर्शन में प्रभारी क्षेत्र सहायक संजय अंबुले, मनीषा वानखेड़े ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया।

इस घटना से कुलपा, नवेझरी, लोणारा, गांव परिसर में बाघ की दहशत निर्माण हो गई है। इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी रविकमल भगत ने बताया कि उपरोक्त क्षेत्र नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प के बफर जोन में आने के कारण यहां अक्सर बाघ, तेंदुए सहित अन्य वन्यप्राणियों का आना-जाना लगा रहता है।

घटना का पंचनामा कर लिया गया है। जिससे पीड़ित किसान को नियमानुसार शासकीय मुआवजा मिल सकेगा। इसके अलावा नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में कल ही ट्रैप कैमरे लगा दिए गए हंै एवं बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।

Created On :   5 Sept 2025 3:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story