Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 10 Sept 2025 4:33 PM IST
जांच हो चुकी है और SIT आज शाम 6 बजे तक हमें रिपोर्ट देगी-सीएम सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान संबंध पर SIT जांच पर कहा, "जांच हो चुकी है और SIT आज शाम 6 बजे तक हमें रिपोर्ट देगी। उसके बाद सरकार को जो भी बोलना है, सरकार आपको बताएगी।
#WATCH | गोलाघाट: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान संबंध पर SIT जांच पर कहा, "जांच हो चुकी है और SIT आज शाम 6 बजे तक हमें रिपोर्ट देगी। उसके बाद सरकार को जो भी बोलना है, सरकार आपको बताएगी।" pic.twitter.com/MiCtkx7QeX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025 - 10 Sept 2025 4:24 PM IST
जलवायु परिवर्तन के कारण 2050 तक एशिया और अमेरिका में डेंगू के मामले 76 प्रतिशत बढ़ जाएंगे अध्ययन
एक नए अध्ययन के अनुसार, वैश्विक तापमान में वृद्धि के कारण 2050 तक एशिया और अमेरिका के कई क्षेत्रों में डेंगू के मामलों में 76 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। वाशिंगटन, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालयों और अमेरिकी राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो के वैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा किया गया यह शोध इस बात का पहला प्रत्यक्ष प्रमाण प्रस्तुत करता है कि बढ़ते तापमान ने पहले ही इस बीमारी के प्रसार को बढ़ा दिया है।
 - 10 Sept 2025 4:15 PM IST
श्रीलंका ने महिला विश्व कप 2025 के लिए टीम का ऐलान किया
श्रीलंका ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए टीम की घोषणा कर दी है। चामरी अथापथु इस विश्व कप टीम की कमान संभालेंगी। कप्तान को हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका सिल्वा और अनुष्का संजीवनी जैसी अनुभवी तिकड़ी का भरपूर साथ मिलेगा। इस टीम में हसीनी परेरा, विश्मी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा को मौका दिया गया है। उदेशिका प्रबोदानी और अचिनी कुलसूर्या को भी टीम में शामिल किया गया है। इनोशी फर्नांडो ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में टीम के साथ रहेंगी।
 - 10 Sept 2025 4:08 PM IST
स्मार्ट मीटर के साथ स्मार्ट वर्किंग देने का था दावा, अब उपभोक्ता परेशान
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने के साथ उपभोक्ताओं को स्मार्ट सुविधाएं देने का दावा तो कर दिया, लेकिन कंपनी का दावा उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। बिजली कंपनी के एक्सपर्ट भी हैरान हैं, क्योंकि उनके द्वारा तैयार किए जाने वाली हर जानकारी समय के साथ अपडेट नहीं हो पा रही। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अब तक 11 लाख 39 हजार स्मार्ट मीटर लगा चुकी है।
 - 10 Sept 2025 4:08 PM IST
नीलम कोठारी ने वेलनेस जर्नी की तस्वीरें की साझा, लिखा- मन अब शांत है, यही सबसे बड़ी बात है
'दूध का कर्ज' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्मों से अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नीलम कोठारी बेशक अब एक्टिंग से दूर हो गई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट साझा की, जिसमें वह सेहत और मानसिक शांति के लिए एक वेलनेस रिट्रीट में नजर आ रही हैं।
 - 10 Sept 2025 3:52 PM IST
पंचतत्व में विलीन कैथल के वीर, नम आंखों से लांस नायक नरेंद्र को अंतिम विदाई
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए हरियाणा के लाल लांस नायक नरेंद्र सिंधु का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान की अंतिम विदाई में पूरा गांव उमड़ पड़ा और उन्होंने लांस नायक नरेंद्र सिंधु अमर रहे के नारे लगाए।
 - 10 Sept 2025 3:36 PM IST
काजल राघवानी ने 'पायल घुंघुरवाला' गाने पर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया शेयर
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी एक बार फिर अपने नए वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक शानदार रील पोस्ट की, जिसमें वह एक खास वीडियो बनाती नजर आ रही हैं।
 - 10 Sept 2025 3:13 PM IST
भाजपा ने सीपी राधाकृष्णन की जीत को बताया ऐतिहासिक, केशव प्रसाद बोले- इंडी गठबंधन हुआ ध्वस्त
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी। उन्होंने सीपी राधाकृष्णन की जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह जीत एनडीए की सफलता को दिखाती है।
 - 10 Sept 2025 2:58 PM IST
महिला शिक्षक से मांगी दो हजार की रंगदारी
महिला शिक्षक से दो हजार की रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला सामने आया है। डूंडासिवनी पुलिस ने एक आरोपी पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर है। डूंडासिवनी थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि सिवनी के सीवी रमन वार्ड निवासी महिला ग्राम कंजई के शासकीय उन्नयन माध्यमिक शाला में प्रभारी प्रधान पाठक है।
 - 10 Sept 2025 2:45 PM IST
मिलावट- गरीब परिवारों को बांटा गया घुन, मिट्टी, कंकड़ वाला गेहूं
गरीबों को मुफ्त मिलने वाले राशन में फिर घुन, कंकड़ और मिट्टी निकल रही है। यह गेहूं पूरे जिले में सप्लाई हुआ है लेकिन परासिया के पीडि़त परिवारों ने मंगलवार को नाराजगी जताते हुए आपूर्ति विभाग के अफसरों से शिकायत की। परासिया के 2 लाख हितग्राही प्रभावित हुए हैं। हालांकि उपभोक्ताओं को गेहूं तुरंत वापस करने कहा गया, वहीं वितरण पर भी रोक लगा दी गई है।
 
Created On :   10 Sept 2025 8:00 AM IST












