Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 12 Aug 2025 1:14 AM IST
बिहार में पिछले 24 घंटों में मूसलाधार हुई बारिश, 17 लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित
बिहार राज्य में भी बीते 24 घंटों में मूसलाधार बारिश हुई है, इसके कारण कई नदियां उफान पर है और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इससे करीब 17 लाख लोग से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इसको लेकर राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। इसके लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समेत कुल 32 टीमें मौके पर मौजूद है।
- 12 Aug 2025 12:50 AM IST
किसानों की सेवा भगवान की पूजा और हमारी जिंदगी का मिशन शिवराज सिंह चौहान
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत देशभर के 30 लाख से अधिक किसानों के खातों में करीब 3200 करोड़ रुपये की क्लेम राशि ट्रांसफर की गई है।
- 12 Aug 2025 12:41 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- 'गोल्ड पर नहीं लगेगा टैरिफ'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि गोल्ड (सोना) पर किसी भी तरह का टैरिफ (आयात शुल्क) नहीं लगाया जाएगा। यह बयान उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दिया।
- 12 Aug 2025 12:12 AM IST
असीम मुनीर की अमेरिका की दूसरी यात्रा एक चेतावनी रिपोर्ट
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की अमेरिका यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के वास्तविक प्रयास के रूप में कम और वित्तीय सहायता, राजनीतिक ढाल और प्रभाव के नए चैनलों को सुरक्षित करने के प्रयास के रूप में अधिक देखा जा रहा है, जिसका उपयोग पाकिस्तान के "सैन्य-औद्योगिक आतंकवाद परिसर" के लिए किया जाएगा, जैसा कि सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा गया है।
- 11 Aug 2025 11:49 PM IST
तिरुमला मंदिर परिसर में राजनीतिक बयान देने पर वाईएसआर कांग्रेस नेता पी रवींद्रनाथ रेड्डी के खिलाफ केस दर्ज
तिरुमला पुलिस ने सोमवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता पी रवींद्रनाथ रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने तिरुमला मंदिर परिसर में राजनीतिक बयानबाजी की, जो कि मंदिर नियमों का उल्लंघन है।
- 11 Aug 2025 11:34 PM IST
टैरिफ की मदद से हमने 5 युद्ध सुलझाए - डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "टैरिफ ने मदद की है, इससे हमें न केवल पैसा मिला है, बल्कि इससे हमें दुश्मनों पर बड़ी ताकत मिली है। हमने 5 युद्ध सुलझाए हैं - पाकिस्तान और भारत। अजरबैजान और आर्मेनिया।"
- 11 Aug 2025 11:16 PM IST
अमेरिका ने बीएलए को घोषित किया आतंकवादी संगठन
अमेरिका ने बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) को विदेशी आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया है, जैसा कि सोमवार को अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा की गई घोषणा में बताया गया।
- 11 Aug 2025 10:58 PM IST
SIR के मुद्दे पर AAP विपक्षी दलों के साथ - संजय सिंह
AAP नेता संजय झा ने कहा, "SIR के मुद्दे पर AAP विपक्षी दलों के साथ है, ये हमने स्पष्ट रूप से कहा है। आज राज्यसभा में हमारे नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के रात्रिभोज के कार्यक्रम में आए थे। SIR देश का मुद्दा है, लोगों का मुद्दा है। आज बिहार का चुनाव खत्म हो चुका है। 65 लाख वोट कटने के बाद चुनाव आयोग ने मोदी को जीत का प्रमाण पत्र पहले ही पहुंचा दिया है।"
- 11 Aug 2025 10:21 PM IST
चुनाव आयोग ने नहीं दिया विपक्ष के सवालों का जवाब - दीपेंद्र हुड्डा
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "चुनाव आयोग ने विपक्ष के सवालों का कोई भी जवाब नहीं दिया है। राहुल गांधी ने सारे सवाल रखे थे उस पर चुनाव आयोग का क्या जवाब है कि आप शपथ पत्र दाखिल करिए। हमने कहा 300 सांसद मिलना चाहते हैं, चुनाव आयोग के भवन में हॉल है जहां 300-400 लोग आ सकते हैं लेकिन उनका क्या जवाब आया कि केवल 30 लोग आएंगे... चुनाव आयोग को खुद शपथ पत्र दाखिल करना चाहिए कि क्या फार्जी वोट नहीं बने, धांधली नहीं हुई? पूरे विपक्ष की मांग के है कि हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटर सूची मिले।"
- 11 Aug 2025 9:51 PM IST
बिलावल भुट्टो की भारत को गीदड़भभकी, सिंधु जल समझौते को लेकर कही ये बात
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत को एक बार फिर गीदड़भभकी दी है। उन्होंने कहा कि यदि भारत ने सिंधु जल समझौता स्थगित रखा और बांध बनाया तो युद्ध होगा।
Created On :   11 Aug 2025 8:00 AM IST