Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 11 Aug 2025 9:40 PM IST
न्यूक्लियर धमकी कभी स्वीकार नहीं, अमेरिका से रिश्ते अहम शशि थरूर
संसद की विदेश मामलों की समिति के चेयरमैन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि बैठक में अमेरिका के साथ मौजूदा हालात और टैरिफ के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। थरूर ने कहा, "आज की बैठक में कुल 50 सवाल पूछे गए। अमेरिका से हमारे रिश्ते बहुत अहम हैं। टैरिफ एक मुद्दा है, लेकिन इससे कहीं ज्यादा व्यापक संबंध हैं।"
- 11 Aug 2025 9:23 PM IST
सिंगापुर में रजनीकांत का जादू, फर्म ने वर्कर्स को ‘कुली’ देखने के लिए दिया पेड हॉलिडे
साउथ स्टार और थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत की फिल्म 'कुली' रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म पूरी दुनिया में 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसकी धूम विदेशों में भी देखी जा रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें कहा जा रहा है कि सिंगापुर की एक फर्म ने मूवी को देखने वाले अपने कर्मचारियों को पेड हॉलिडे देने का ऐलान किया है।
- 11 Aug 2025 7:11 PM IST
एशियन अंडर-22 बॉक्सिंग चैंपियनशिप रितिका ने हैवीवेट वर्ग में जीता गोल्ड, भारत के नाम 13 मेडल
महिलाओं के 80+ किलोग्राम वर्ग में रितिका के गोल्ड मेडल ने बैंकॉक में हुई एशियन अंडर-19 और अंडर-22 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत के अभियान का शानदार समापन किया, जहां टीम ने दोनों आयु वर्गों में कुल 27 मेडल जीते। 10 दिनों तक चले इस संयुक्त टूर्नामेंट में महाद्वीप के सर्वश्रेष्ठ युवा मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। भारत अंडर-19 रैंकिंग में दूसरे और अंडर-22 में चौथे स्थान पर रहा।
- 11 Aug 2025 5:11 PM IST
गंगा नदी में बाढ़ से विश्वविद्यालय परिसर जलमग्न हो गया,नाव पर बैठ कर जाना पड़ता है।
बिहार के भागलपुर में गंगा नदी में बाढ़ के कारण विश्वविद्यालय परिसर जलमग्न हो गया है, कर्मचारी नाव से विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं। एक कर्मचारी महेंद्र मंडल ने बताया पूरे विश्वविद्यालय में पानी भर गया है। कमरों में भी पानी भर गया है। बहुत कठिनाई से काम कर रहे हैं। डर-डर कर काम करना पड़ रहा है। सांप निकल रहे हैं। यहां हर साल ऐसा ही होता है। नाव पर बैठ कर जाना पड़ता है।
#WATCH भागलपुर, बिहार: एक कर्मचारी महेंद्र मंडल ने बताया, "पूरे विश्वविद्यालय में पानी भर गया है। कमरों में भी पानी भर गया है। बहुत कठिनाई से काम कर रहे हैं। डर-डर कर काम करना पड़ रहा है। सांप निकल रहे हैं। यहां हर साल ऐसा ही होता है। नाव पर बैठ कर जाना पड़ता है..." https://t.co/SWIMdur4vt pic.twitter.com/OjftAKO9l5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2025 - 11 Aug 2025 4:54 PM IST
वोटों की चोरी हुई है, इसकी जांच होनी चाहिए-हर्षवर्द्धन सपकाल
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्द्धन सपकाल ने कहा वोटों की चोरी हुई है, इसकी जांच होनी चाहिए। चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। यही आग्रह करने वाले राहुल गांधी और हमारे कांग्रेस के नेताओं के प्रदर्शन को रोका गया। ये गणतंत्र विरोधी है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम संविधान बचाकर रहेंगे।
#WATCH पुणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्द्धन सपकाल ने कहा, "वोटों की चोरी हुई है, इसकी जांच होनी चाहिए। चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। यही आग्रह करने वाले राहुल गांधी और हमारे कांग्रेस के नेताओं के प्रदर्शन को रोका गया। ये गणतंत्र विरोधी है। हम इसकी कड़ी… pic.twitter.com/Ssnuu15JBN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2025 - 11 Aug 2025 4:44 PM IST
जेपीसी बैठक में राजनीतिक वैज्ञानिक राजनीतिक निहितार्थों पर करेंगे बातचीत -पीपी चौधरी
बीजेपी सांसद और वन नेशन वन इलेक्शन पर बनी कमेटी JPC के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने कहा आज हमारे राजनीतिक वैज्ञानिक राजनीतिक निहितार्थों पर बातचीत करेंगे। ये प्रतिष्ठित लोग हैं जिनके लेख अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। हम लगातार सभी सकारात्मक पहलुओं को देख रहे हैं। सभी सदस्यों का मानना है कि हमें राष्ट्र निर्माण के लिए पार्टी लाइन से ऊपर उठकर इस बारे में सोचना चाहिए। एक राष्ट्र, एक चुनाव होने से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा
- 11 Aug 2025 4:33 PM IST
एक राष्ट्र एक चुनाव पर बैठक
दिल्ली में भाजपा सांसद और 'एक राष्ट्र एक चुनाव' JPC अध्यक्ष PP चौधरी संयुक्त संसदीय समिति की बैठक के लिए संसदीय सौध भवन पहुंचे
- 11 Aug 2025 4:28 PM IST
लोकसभा ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक, 2025 पारित किया
लोकसभा ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक, 2025 पारित किया
#monsoonsession2025
— SansadTV (@sansad_tv) August 11, 2025
Lok Sabha passes The National Sports Governance Bill, 2025 & The National Anti-Doping (Amendment) Bill, 2025.@mansukhmandviya @IndiaSports @LokSabhaSectt@loksabhaspeaker pic.twitter.com/SQoAnMt4f6 - 11 Aug 2025 4:19 PM IST
राज्यसभा की कार्यवाही कल मंगलवार 12 अगस्त की सुबह 11 बजे तक स्थगित हुई
राज्यसभा की कार्यवाही कल मंगलवार 12 अगस्त की सुबह 11 बजे तक स्थगित हुई
#monsoonsession2025 #RajyaSabha adjourned till 11:00AM on 12.08.2025@harivansh1956 pic.twitter.com/HUKo3QQyM3
— SansadTV (@sansad_tv) August 11, 2025 - 11 Aug 2025 4:08 PM IST
वित्त मंत्री ने लोकसभा में आयकर (संख्या 2) विधेयक, 2025 और कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आयकर (संख्या 2) विधेयक, 2025 और कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया।
#WATCH केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आयकर (संख्या 2) विधेयक, 2025 और कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2025
(सोर्स: संसद टीवी) pic.twitter.com/PwqhXa0EVx
Created On :   11 Aug 2025 8:00 AM IST