Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 11 July 2025 1:29 PM IST
जन सुरक्षा विधेयक के जरिए सरकार जनता की आवाज दबा रही है विजय वडेट्टीवार
महाराष्ट्र कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने जन सुरक्षा कानून पारित किए जाने पर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे जनता की आवाज दबाने और सरकार की नाकामियों को छिपाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह के विधेयकों का हमेशा विरोध करेगी, क्योंकि यह जनता के अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। यह विधेयक जन सुरक्षा के नाम पर लाया गया है। लेकिन, इसका मकसद सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने वालों को चुप कराना है।
- 11 July 2025 1:10 PM IST
ओसवाल पंप्स ने वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए, मुनाफा 20 प्रतिशत से अधिक गिरा
हरियाणा के करनाल मुख्यालय वाली कंपनी ओसवाल पंप्स ने वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 20.51 प्रतिशत कम होकर 63.90 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछली तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 80.39 करोड़ रुपए पर था। हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 123.58 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जो कि वित्त वर्ष 24 की मार्च तिमाही में 28.58 करोड़ रुपए था।
- 11 July 2025 1:00 PM IST
कर्नाटक हाईकोर्ट ने सीएम सिद्दारमैया को दी अंतरिम राहत, मानहानि याचिका में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक
कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को एक मानहानि मामले में राहत दी है। कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह मामला 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की तरफ से प्रकाशित "करप्शन रेट कार्ड" विज्ञापन और कथित तौर पर "झूठे प्रचार" से जुड़ा है, जिसमें तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष सिद्दारमैया, डी.के. शिवकुमार (केपीसीसी के अध्यक्ष होने के नाते) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया था।
- 11 July 2025 12:51 PM IST
शिंदे-शाह की मुलाकात पर संजय राउत के आरोप को मंत्री उदय सामंत ने बताया ‘पब्लिसिटी स्टंट’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच हुई मुलाकात पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुलाकात में मुंबई की मराठी एकता को तोड़ने पर मंथन किया गया है। संजय राउत के इस बयान को 'पब्लिसिटी स्टंट' बताते हुए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत ने पलटवार किया।
- 11 July 2025 12:43 PM IST
श्रावण मास कांवड़ यात्रा के लिए गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा और सुविधाओं के किए व्यापक इंतजाम
श्रावण मास के दौरान शुक्रवार से कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है और आज से लेकर अब 25 जुलाई तक गौतमबुद्ध नगर में धारा 163 लागू कर दी गई है। इसके साथ-साथ ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी आज रात 10 बजे से लागू कर दिया जाएगा जो 25 जुलाई तक जारी रहेगा।
- 11 July 2025 12:30 PM IST
प्यार को ज्यादा गंभीरता से लें, तो यह ‘मुश्किल’ हो जाता है शब्बीर अहलूवालिया
अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया के रोमांटिक-कॉमेडी टीवी शो ‘उफ्फ... ये लव है मुश्किल’ की कहानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अभिनेता ने बताया कि प्यार तभी मुश्किल लगता है, जब आप इसे बहुत गंभीरता से लेने लगते हैं या उससे बहुत ज्यादा उम्मीदें रखने लगते हैं। शब्बीर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से प्यार के बारे में बात करते हुए कहा कि अगर इसे बहुत गंभीरता से लिया जाए, तो यह मुश्किल हो सकता है। सीरियल ‘उफ्फ... ये लव है मुश्किल’ के संदर्भ में शब्बीर ने कहा, “प्यार तभी मुश्किल लगता है, जब आप इसे बहुत गंभीरता से लेते हैं या उससे बहुत ज्यादा उम्मीदें रखते हैं। प्यार तो अपने आप खिलता है। अगर आप इसे स्वाभाविक रूप से होने दें, तो यह बहुत खूबसूरत है।”
- 11 July 2025 12:21 PM IST
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक, वयुवक बेहोस ग्राम गडोखर में घटी घटना
जिले के तहसील एवं थाना क्षेत्र अमानगंज के ग्राम गढोखर में आज शाम अचानक मौसम परिवर्तन के बाद तेज बारिश आरंभ हो गई। बिजली की तेज गडग़ड़ाहट और लपक के साथ आकाशीय बिजली गांव के ही एक सीसी रोड पर जा गिरी। जिसकी चपेट में आने से पास में ही बैठा एक 25 वर्षीय युवक बेहोश हो गया जिसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया।
- 11 July 2025 12:13 PM IST
आईटी मंत्रालय और बिट्स-पिलानी मिलकर सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के पेशेवरों को साइबर सिक्योरिटी की देंगे ट्रेनिंग
भारत की साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करते हुए सीईआरटी-इन और बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) पिलानी समूह ने सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र और उद्योग जगत के पेशेवरों के लिए साइबर सुरक्षा में व्यावसायिक विकास कार्यक्रम शुरू करने के लिए आपस में सहयोग किया है।
- 11 July 2025 12:03 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर: दिखाइए कोई तस्वीर, जिसमें भारत को नुकसान हुआ हो- NSA डोभाल
ऑपरेशन सिंदूर: दिखाइए कोई तस्वीर, जिसमें भारत को नुकसान हुआ हो- NSA डोभाल
- 11 July 2025 11:55 AM IST
क्रिप्टोकरेंसी में ऐतिहासिक उछाल, बिटकॉइन 1 करोड़ रुपये के पार, ट्रेडिंग वैल्यू $116,781 तक गई
क्रिप्टोकरेंसी में ऐतिहासिक उछाल, बिटकॉइन 1 करोड़ रुपये के पार, ट्रेडिंग वैल्यू $116,781 तक गई
Created On :   11 July 2025 8:05 AM IST