Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 11 July 2025 3:26 PM IST
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने वडोदरा में गंभीरा पुल दुर्घटना में घायल हुए लोगों से की मुलाकात
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने वडोदरा में गंभीरा पुल दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मंत्री ने उनके परिवारों से भी मुलाकात की। अस्पताल प्रशासन को घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
- 11 July 2025 3:14 PM IST
विधानसभा में पारित महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक 2024 पर एनसीपी-एससीपी विधायक रोहित पवार ने दी टिप्पणी
विधानसभा में पारित महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक 2024 पर एनसीपी-एससीपी विधायक रोहित पवार ने कहा, "हम नक्सलवाद विरोधी विधेयक का समर्थन करेंगे लेकिन जो भी विधेयक पेश किया जाए उसमें स्पष्टता होनी चाहिए। हमने राज्य सरकार से कहा कि भविष्य में इस विधेयक का दुरुपयोग हो सकता है और यह हमारे विरोध के अधिकार में बाधा बन सकता है। सीएम का जवाब संतोषजनक था, लेकिन विधेयक में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन विधेयक बहुत अस्पष्ट है अगर दूसरा कोई मुख्यमंत्री आता है तो इस बिल का उपयोग गलत तरीके से हो सकता है। हमने उनसे विस्तार से विचार करने और पुनर्विचार करने को कहा है।"
- 11 July 2025 2:50 PM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनाव आयोग को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभ्यास की अनुमति देने पर दी प्रतिक्रिया
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनाव आयोग को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभ्यास की अनुमति देने पर कहा, "उन्होंने सलाह दिया है लेकिन इन लोगों (विपक्ष) को पता ही नहीं है। चुनाव आयोग ने जो फॉर्म दिया है उसमें पहले से ही आधार कार्ड, आधार नंबर मांगा गया है, जन्म तिथि मांगा जा रहा है, मोबाइल नंबर मांगा जा रहा है। इसलिए ये कोई नई बात है ही नहीं ये तो पहले से ही चुनाव आयोग सबसे मांग कर रहा था।"
- 11 July 2025 2:37 PM IST
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पर जेडीयू नेता केसी त्यागी की प्रतिक्रिया आई सामने
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर JDU नेता केसी त्यागी ने कहा, "यह विपक्ष के लिए झटका इसलिए है क्योंकि मतदाता सूची में संशोधन को लेकर उनके द्वारा दिए गए तर्कों को निरस्त न करने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया था।"
- 11 July 2025 2:25 PM IST
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के कामों का किया बखान
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "ओडिशा के लिए कांग्रेस ने काम किया और इसलिए ओडिशा में इतने बड़े-बडे़ पब्लिक सेक्टर आए। प्रधानमंत्री मोदी जल, जमीन और जंगल अपने लोगों को दे रहे हैं। हम काम करके दिखाते हैं, हम केवल नाम के नहीं हैं। यहां के लोगों की प्रगति और उन्नति के लिए कांग्रेस पार्टी ने बहुत से काम किए हैं।"
- 11 July 2025 2:10 PM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा को लेकर दी प्रतिक्रिया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। यात्रा बहुत भव्य और ऐतिहासिक होगी। मैं सभी कांवड़ यात्रियों का स्वागत करता हूं। कांवड़ यात्रा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें कई करोड़ कांवड़ यात्री देवभूमि उत्तराखंड आते हैं और यहां से मां गंगा का जल लेकर अपने-अपने स्थानों तक जाते हैं। हमने सभी प्रकार की सुविधाएं सुनिश्चित की हैं।"
- 11 July 2025 2:01 PM IST
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा किया स्वीकार
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। pic.twitter.com/usTr1J8b3T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2025 - 11 July 2025 1:51 PM IST
सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा, अगर टेनिस खेलते तो किसे चुनते अपना डबल्स पार्टनर
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव हाल ही में अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट देखने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान खुलासा किया कि वह अपने डबल्स जोड़ीदार के तौर पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखना पसंद करेंगे।
- 11 July 2025 1:41 PM IST
सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी 200 लोगों की समस्याएं, कहा - हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि परेशान मत हों, आपकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है।
- 11 July 2025 1:36 PM IST
अंबाझरी तालाब वेट लैंड नहीं, कोर्ट में जिलाधिकारी का शपथ-पत्र
अंबाझरी बांध की सुरक्षा को लेकर प्रलंबित एक जनहित याचिका में नागपुर जिलाधिकारी ने शपथ पत्र दायर करते हुए अंबाझरी तालाब को वेट लैंड के रूप में अधिसूचित न करने की सिफारिश की जानकारी दी। शपथ पत्र में जिला वेट लैंड समिति की सिफारिशों के हवाले से स्पष्ट किया है कि अंबाझरी तालाब पेयजल और मत्स्य पालन के लिए मानव निर्मित है, इसलिए इसे वेट लैंड के रूप में अधिसूचित करने से छूट दी गई है।
Created On :   11 July 2025 8:05 AM IST