Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 11 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
11 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 11 Jun 2025 9:25 AM IST

    148वीं रथ यात्रा से पहले अहमदाबाद में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की जलयात्रा

    भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर अहमदाबाद में तैयारियां जोरों पर हैं। 27 जून को आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन यहां भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलने वाली है। उससे पहले, बुधवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान की जल यात्रा निकलेगी। चली आ रही परंपरा के मुताबिक, जलयात्रा के जरिए भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ ननिहाल यानी सरसपुर जाते हैं और यहां 15 दिन तक रुकते हैं।

  • 11 Jun 2025 9:11 AM IST

    मध्य प्रदेश के दमोह में पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला, आरोप- 'भू माफियाओं ने की जिंदा जलाने की कोशिश'

    मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के पैरवारा गांव में भू-माफियाओं ने हंड्रेड डायल के आरक्षक और पायलट को जिंदा जलाने की कोशिश की। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पैरवारा गांव में कुछ दबंग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इस सूचना पर हंड्रेड डायल की टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस वाहन को देखा, 20 से 30 हमलावरों ने पहले हवाई फायर किए। गोली की आवाज सुनकर आरक्षक और पायलट ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया।

  • 11 Jun 2025 8:58 AM IST

    एक्सिओम 4 मिशन का प्रक्षेपण फिर टला

    भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। स्पेसएक्स और इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

  • 11 Jun 2025 8:49 AM IST

    पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने किया मां वैष्णो देवी के दर्शन

    जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "बहुत अच्छे दर्शन हुए और मुझे उम्मीद है कि हमने जो मांगा है वो पूरा होगा। हम चाहते हैं कि यहां अमन हो, तरक्की हो, भाईचारा हो और हम आगे बढ़ सकें। भारत आगे बढ़े और हम उसका हिस्सा बनें। जो ट्रेन सेवा शुरू हुई हैं ये एक बड़ा कदम है। इससे जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को बहुत फायदा होगा।"

  • 11 Jun 2025 8:36 AM IST

    एमएसएमई देश की आर्थिक रीढ़, 27.85 करोड़ लोगों को रोजगार मिला जीतन राम मांझी

    केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को पटना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अपने मंत्रालय के एक वर्ष पूरे होने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें एक महत्वपूर्ण और विजनरी मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने उस विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश की है।

  • 11 Jun 2025 8:08 AM IST

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड फरार आरोपी जीशान अख्तर कनाडा में डिटेन

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी जीशान अख्तर को कनाडा में डिटेन कर लिया गया है। यह जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने दी है। मुंबई क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि उन्हें आरोपी जीशान अख्तर की हिरासत में होने की जानकारी मिली है। जीशान अख्तर वारदात के बाद से फरार था और अब इस बात की जांच की जा रही है कि वह देश से बाहर कैसे पहुंचा। मुंबई पुलिस को शक है कि आरोपी ने विदेश जाने के लिए फर्जी पासपोर्ट का सहारा लिया होगा।

  • 11 Jun 2025 8:03 AM IST

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर तेजस्वी का सीएम नीतीश पर हमला

    राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार के शासन में अपराध चरम पर है और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, जबकि मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं।

Created On :   11 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story