Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 11 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
11 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 11 Sept 2025 2:05 PM IST

    सरकारी आयोजनों के कामों में मनमाने बिलों को लेकर सुर्खियों में शहडोल

    ग्राम पंचायतों में होने वाले सरकारी आयोजनों, कार्यालयीन व्यय तथा मटेरियल सप्लाई आदि के कामों में मनमाने बिलों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले शहडोल जिले के एक ग्राम सचिव का अनोखा कारनामा सामने आया है।

  • 11 Sept 2025 1:55 PM IST

    ब्यौहारी में 200 करोड़ रूपए के जमीन घोटाले के आरोप में दस्तखत पर विवाद

    ब्यौहारी के खड़हुली ग्राम पंचायत में गैरहकदार शब्द विलोपित कर सरकारी जमीन रजिस्ट्री करवाकर दो सौ करोड़ रूपए के जमीन घोटाले के आरोपों के बीच तहसीलदार के आदेश में हस्ताक्षर को लेकर विवाद गहरा गया है।

  • 11 Sept 2025 1:45 PM IST

    56 दिन ऑब्जर्वेशन के बाद जीती जिंदगी की जंग

    साढ़े 6 माह में ही जन्मी ऐसी जुड़वा बच्चियों को शासकीय जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू विभाग में नया जीवन मिला, जिनका वजन एक किलो से भी कम और खून की कमी थी। एसएनसीयू में पूरे 56 दिन तक उपचार के बाद दोनों नवजातों को मौत के मुंह से निकालकर नया जीवन दिया गया।

  • 11 Sept 2025 1:35 PM IST

    नियम विरूद्ध रजिस्ट्री करवाने वाले 5 प्रोवाइडर के लाइसेंस निलंबित

    भू-माफिया के इशारे पर कलेक्टर की बिना अनुमति रजिस्ट्री करवाने से लेकर दूसरे अन्य नियमों को ताक पर रखकर रजिस्ट्री व पॉवर ऑफ अटार्नी करवाने वाले 5 ई-पंजीयन सर्विस प्रोवाइडरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

  • 11 Sept 2025 1:25 PM IST

    दो पंचायत सचिव निलंबित, 9 का एक माह का वेतन कटा

    पीएम जनमन योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी भवन निर्माण में लेटलतीफी व अनियमितता की शिकायत पर जांच उपरांत दो पंचायत सचिव को कलेक्टर ने निलंबित किया है। इनमें जनपद बुढ़ार के ग्राम पंचायत बहगढ़ सचिव मान सिंह पाव व गोहपारू जनपद के ग्राम पंचायत पलसउ सचिव प्यारे लाल सिंह शामिल हैं।

  • 11 Sept 2025 1:15 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 11-सितंबर-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.75 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 10 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.02 प्रतिशत की वृद्धि है।

  • 11 Sept 2025 1:05 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 11-सितंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.32 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 9 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.05 प्रतिशत की गिरावट थी।

  • 11 Sept 2025 1:00 PM IST

    कुमार सानू का नया रोमांटिक गाना ‘बारिशें तेरी’ लॉन्च, अनिल शर्मा ने किया रिलीज

    90 के दशक के सदाबहार गायक कुमार सानू एक नया रोमांटिक गाना लेकर आए हैं। इस गाने का नाम ‘बारिशें तेरी’ है। इसे बुधवार को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया। खास बात यह है कि इस गाने में कुमार सानू की आवाज का जादू फिर से लोगों को उनका दीवाना बना रहा है। इस गाने को पद्मश्री से सम्मानित गायक कुमार सानू और गायिका मधुश्री ने गाया है। इसे बुधवार को एक कार्यक्रम में निर्देशक अनिल शर्मा और ओमा द एक्क ने लॉन्च किया। ‘बारिशें तेरी’ गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर लोग कुमार सानू और मधुश्री दोनों की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। रॉयंट म्यूजिक ने इसे प्रोड्यूस किया है और गाने का म्यूजिक रॉबी बादल ने दिया है। इसके बोल आतिफ राशिद ने लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो का निर्माण अविनाश बादल ने किया है।

  • 11 Sept 2025 12:51 PM IST

    कोलकाता पुलिस ने नाबालिग लड़कियों की तस्करी मामले में छह को गिरफ्तार किया, नौ रेस्क्यू

    कोलकाता पुलिस की एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने मानव तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में 9 लड़कियों और एक वयस्क महिला को मुक्त कराया गया। यह छापेमारी बरटोला थाना क्षेत्र के गुलु ओस्तागर लेन में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस स्थान पर लड़कियों को अवैध रूप से रखा गया है। इसके आधार पर एएचटीयू की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9 लड़कियों और एक वयस्क महिला को मुक्त कराया। सभी पीड़ित मानव तस्करी के चंगुल में फंसी थीं। गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में दो वेश्यालय मालिक और चार तस्कर शामिल हैं। मालिकों की पहचान सरस्वती बनर्जी (47) और उनके पति अमित बनर्जी (49) के रूप में हुई है, जो उसी स्थान पर रहते थे। अन्य चार तस्करों में सुमन हलधर (34), पूजा मिस्त्री (28), दीप चटर्जी (22), और आकाश चौधरी (25) शामिल हैं। सभी कोलकाता और आसपास के इलाकों से हैं।

  • 11 Sept 2025 12:40 PM IST

    2070 तक नेट-जीरो लक्ष्य को पाने के लिए सरकार महत्वपूर्ण मिश्रित फाइनेंस मैकेनिज्म को दे रही बढ़ावा भूपेंद्र यादव

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को कहा कि भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 2070 तक 10 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की आवश्यकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि इस दिशा में देश ब्लेंडेड फाइनेंस मैकेनिज्म को बढ़ावा दे रहा है, जो रिन्यूएबल एनर्जी, एनर्जी एफिशिएंसी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, वेस्ट-टू-वेल्थ, नेचर-बेस्ड सॉल्यूशन में निजी निवेश को बढ़ाने और जोखिम मुक्त बनाने के लिए सार्वजनिक धन का इस्तेमाल करेगा। भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय इवेंट 'फिक्की लीड्स' में केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि 21वीं सदी भारत जैसे देशों के लिए दोहरी जिम्मेदारी लाती है, जिसमें एक युवा और महत्वाकांक्षी आबादी की विकासात्मक आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता के नुकसान और प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र को होने वाली क्षति से ग्रह की रक्षा करना शामिल है।

Created On :   11 Sept 2025 8:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story