Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 11 Sept 2025 7:39 PM IST
भारत का जीवन बीमा क्षेत्र वित्त वर्ष 23-35 के दौरान 14.5 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद रिपोर्ट
भारत के जीवन बीमा उद्योग में वित्त वर्ष 23-35 के दौरान चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) 14.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। यह जानकारी गुरुवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई। वित्तीय सेवा संगठन, पीएल कैपिटल ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय जीवन बीमा उद्योग पिछले दो दशकों (वित्त वर्ष 2005-25) में 11 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़कर वित्त वर्ष 25 में 1,203 अरब रुपए का हो गया है।
- 11 Sept 2025 7:13 PM IST
2024 में चीन के प्रमुख खेल सेवा व्यापार का आयात और निर्यात 69 अरब के पार
11 सितंबर को, चीन के खेल सामान्य प्रशासन के खेल अर्थशास्त्र विभाग ने "2024 चीन खेल सेवा व्यापार विकास रिपोर्ट" जारी की। चीन के प्रमुख खेल सेवा व्यापार में पांच प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं: पेशेवर खेल प्रतियोगिताएं और प्रदर्शन, खेल आयोजन प्रायोजन, खेल आयोजन कॉपीराइट लेनदेन, ऑनलाइन खेल सेवाएं और खेल पर्यटन।
- 11 Sept 2025 6:29 PM IST
विधानसभा बनी तब से कैमरे लगे हुए हैं: पटेल
राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल ने राजस्थान विधानसभा में कैमरे लगाने को लेकर विवाद पर कहा, कांग्रेस विधायक दल भ्रमित है और अंतर कलह से ग्रसित है। विधानसभा के अंदर सरकार का कोई पक्ष नहीं होता है। विधानसभा सचिवालय अपने आप में स्वतंत्र है। न सरकार कोई कैमरे लगा सकती है और न ही वहां कोई कैमरे लगाए गए हैं। जब विधानसभा बनी तब से कैमरे लगे हुए हैं।
- 11 Sept 2025 6:14 PM IST
बाढ़ से 12 से ज्यादा वार्ड इससे प्रभावित हुए
नगर आयुक्त मथुरा जगप्रवेश ने बताया, "पिछले कुछ दिनों से यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी जिससे 50 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए थे। शहरी क्षेत्र के भी 12 से ज्यादा वार्ड इससे प्रभावित हुए थे। पिछले 2 दिनों में यमुना का जलस्तर 1 मीटर नीचे आया है। अभी भी खतरे के निशान से 80 सेटीमीटर ऊपर यमुना बह रही है। जलस्तर लगातार घट रहा है। नगर निगम द्वारा लोगों को राहत पहुंचाने और साफ-सफाई के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
- 11 Sept 2025 6:05 PM IST
जयपुर स्टेशन का विकास कार्य बहुत अच्छा हुआ है:अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, गांधी नगर जयपुर स्टेशन का विकास कार्य बहुत अच्छा हुआ है। अभी मैंने इसका पूरा निरीक्षण किया है। जयपुर की अपनी स्थापत्य कला है। जो जयपुर का अपना प्रसिद्ध आर्किटेक्चर है, उसे ध्यान में रखते हुए स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस कल्पना के साथ स्टेशन के नवनिर्माण का काम आरंभ किया था, उसी कल्पना का साकार रूप बनकर तैयार है। जयपुर के सभी निवासियों का मेरा बहुत-बहुत अभिनंदन।
- 11 Sept 2025 5:42 PM IST
लालू यादव के राज में जो जंगलराज था: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, तेजस्वी यादव को अपने पिता की याद आती है। जो लालू यादव के राज में होता था, नीतीश कुमार सरकार में आज तक न भ्रष्टाचार का आरोप लगा और न नौकर के बदले ज़मीन लेने का आरोप लगा। तेजस्वी यादव चाहते हैं कि झूठ बोलकर सच को छुपा दें। लालू यादव के राज में जो जंगलराज था, उसे ये छुपा नहीं सकते।
- 11 Sept 2025 5:18 PM IST
झारखंड सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
झारखंड में आदिवासी नेता सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच और रांची में प्रस्तावित रिम्स-टू अस्पताल के स्थानांतरण की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को प्रदेश में कई स्थानों पर प्रदर्शन किया।
- 11 Sept 2025 4:59 PM IST
कांग्रेसी संस्कृति ने भारत में 90 बार सरकारें गिराई हैं नैनार नागेंद्रन
तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "कांग्रेसी संस्कृति ने भारत में 90 बार सरकारें गिराई हैं। हमारी पार्टी की संस्कृति ऐसी नहीं है। कांग्रेस दोस्ती करती है, लेकिन बाद में विश्वासघात कर देती है।"
- 11 Sept 2025 4:58 PM IST
आरएसएस प्रचारक प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे, यह गर्व की बात प्रिया सेठी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लेख के जरिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत की प्रशंसा की। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रिया सेठी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि एक आरएसएस प्रचारक हमारे प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
- 11 Sept 2025 4:58 PM IST
चर्चा में सौरभ शुक्ला का 'जॉली बॉयज' पोस्ट, अक्षय, अरशद और सुभाष कपूर के साथ करते दिखे मस्ती
कोर्टरूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' का क्रेज फैंस के बीच काफी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया, जिसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी का दमदार अभिनय सीधे लोगों के दिलों को छू गया। वहीं सौरभ शुक्ला का जज सुंदर लाल त्रिपाठी का किरदार काफी लोकप्रिय रहा। फिलहाल, तीनों एक्टर 'जॉली एलएलबी 3' फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हैं।
Created On :   11 Sept 2025 8:02 AM IST












