Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 12 Jun 2025 11:10 AM IST
कच्चे तेल की कीमत में तेजी
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (12 जून 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 67.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, बीते दिन भी इसमें मामूली बढ़त देखी गई थी और यह 64.85 डॉलर प्रति बैरल पर था।
- 12 Jun 2025 10:55 AM IST
ईरान के साथ तनाव के बीच मध्य पूर्व से अमेरिकी लोगों की वापसी, राष्ट्रपति ट्रंप कहा- क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है
अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता के रुक जाने और बढ़ते क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए व्हाइट हाउस ने कुछ मध्य पूर्वी देशों से अपने कुछ कर्मचारियों को वापस बुलाने का फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है, क्योंकि यह इलाका अब संभावित रूप से "खतरनाक" बन गया है।
- 12 Jun 2025 10:44 AM IST
'अमेरिका की सोच पर सवाल खड़े होते हैं', जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, अमेरिका की क्या सोच और मंशा है, उस पर कई सवाल खड़े होते हैं। कल अमेरिका से भारत की राजनीतिक कूटनीति को 3 बड़े झटके मिले हैं। पहला धक्का था कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अध्यक्ष माइकल कुरिला ने कहा कि पाकिस्तान हमारा अभूतपूर्व साथी है। दूसरा धक्का था असीम मुनीर को 16 जून को होने वाले अमेरिकी सेना दिवस पर विशेष निमंत्रण भेजा गया है। उनके विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की मध्यस्थता के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हुआ है। ये चेतावनी और चुनौती है। हमें इसे समझना चाहिए और इसका सामना करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।
- 12 Jun 2025 10:17 AM IST
पंजाब-हरियाणा में बनी हुई है लू की स्थिति
IMD चंडीगढ़ के निदेशक सुरिंदर पॉल ने बताया कि हरियाणा और पंजाब में लू की स्थिति बनी हुई है। पंजाब के फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, मुक्तसर, मानसा, संगरूर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा भी गया है। राजस्थान से लगते हरियाणा के जिलों में भी ऐसी ही स्थिति है। ये स्थिति अगले 3 दिन बनी रहेगी।"
- 12 Jun 2025 10:10 AM IST
बिहार तेज रफ्तार वाहन ने पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार
बिहार की राजधानी पटना में बुधवार देर रात को श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बारे में एसएसपी अवकाश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक तेज रफ्तार वाहन ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पुलिस पर ही गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ड्राइवर फरार है।
- 12 Jun 2025 10:00 AM IST
दीघा जगन्नाथ मंदिर के प्रसाद को 'महाप्रसाद' कहे जाने पर सुदर्शन पटनायक ने जताई चिंता
दीघा जगन्नाथ मंदिर के प्रसाद को महाप्रसाद कहने पर विवाद शुरू हो गया है। प्रसिद्ध रेत कलाकार और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने पश्चिम बंगाल के दीघा में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर के प्रसाद को 'महाप्रसाद' कहे जाने पर चिंता जताई है। सुदर्शन पटनायक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि इस कदम को भगवान जगन्नाथ के भक्तों की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया।
- 12 Jun 2025 9:52 AM IST
अमेरिका के बारे में बात करते समय 'शांत दिमाग' और 'सही संदर्भ' अहम- मैक्सिकन राष्ट्रपति शिनबाम
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में प्रवासी विरोध प्रदर्शनों के संबंध में एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि लोगों को अमेरिका के साथ व्यवहार करते समय "हमेशा शांत रहना चाहिए" और "हर चीज को उसके उचित संदर्भ में महत्व देना चाहिए।"
- 12 Jun 2025 9:42 AM IST
'एक दीवाने की दीवानियत' की शूटिंग खत्म, हर्षवर्धन राणे ने आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न
बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपनी आने वाली फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की शूटिंग चंडीगढ़ में पूरी कर ली है। इस खुशी के मौके पर फिल्म की टीम ने जमकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया। हर्षवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में इस खास पल की कुछ झलक दिखाई, जहां वह अपनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में आतिशबाजी, हार्ट शेप गुब्बारे और एक गोल्डन कलर का बोर्ड दिखाई दे रहा है, जिस पर लिखा है- 'एक दीवाने की दीवानियत' की शूटिंग पूरी हुई।
- 12 Jun 2025 9:33 AM IST
मोहन चरण माझी की सरकार का एक साल पूरा, सीएम की प्रतिक्रिया आई सामने
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि ओडिशा में हमारी नई सरकार के गठन को एक साल पूरा होने वाला है। इसके लिए हमने विकास मेला के नाम से एक मेला शुरू किया है जो 20 तारीख तक चलेगा। बाद में इसे हर जिले में आयोजित किया जाएगा। हम गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। हमने किसानों की आय बढ़ाने, उन्हें आर्थिक मदद देने और बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के लिए राहत देने का भी प्रावधान किया है
- 12 Jun 2025 9:26 AM IST
पीयूष गोयल की अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में अवसर, कौशल, क्षमता, मांग और निर्णायक नेतृत्व, ये सब देखकर स्वीडिश कंपनियां भी मानती हैं कि भविष्य भारत में है। 2047 तक आठ गुना बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था से हर कोई लाभ उठाना चाहता है। हमें यूरोप के बाजारों में अपनी चीजों को बेचने के लिए शक्ति का प्रदर्शन करने को मिलेगा।
Created On :   12 Jun 2025 8:00 AM IST