Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 12 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
12 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 12 Jun 2025 9:22 AM IST

    गाजियाबाद सौरभ हत्याकांड पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया मुख्य आरोपी का चचेरा भाई

    गाजियाबाद में सिपाही सौरभ की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाजियाबाद पुलिस को सौरभ हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी साजिद के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद मसूरी थाना क्षेत्र इलाके में आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान साजिद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ा गया। आरोपी साजिश के पास से अवैध हथियार, खोखा और जिंदा कारतूस के अलावा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

  • 12 Jun 2025 9:21 AM IST

    ट्रंप-मस्क के बीच सुलह, पहले राष्ट्रपति के खिलाफ किया पोस्ट अब हो रहा पछतावा, टेस्ला मालिक को मिली माफी

    व्हाइट हाउस ने बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की ओर से हाल ही में की गई टिप्पणियों के लिए मांगी गई माफी को स्वीकार कर लिया है। इससे दोनों मशहूर हस्तियों के बीच चल रहा तनाव कम होने का संकेत मिला है। बुधवार (अमेरिकी समय) को मीडिया से बात करते हुए प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, "राष्ट्रपति ने आज सुबह एलन के बयान को स्वीकार किया है और उसकी सराहना करते हैं। हम अमेरिका के लोगों के काम और कारोबार पर ध्यान देना जारी रखेंगे।"

  • 12 Jun 2025 9:04 AM IST

    अमेरिका ने इराक से अपने दूतावास के कुछ कर्मचारियों घर जाने का निर्देश दिया

    इराक में सुरक्षा कारणों से अमेरिकी दूतावास के गैर-जरूरी कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। बुधवार को एक बयान में अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, "हमारे ताजा आकलन के आधार पर हमने इराक में अपने मिशन की मौजूदगी कम करने का निर्णय लिया है।" बयान में कहा गया है, "हम अपने सभी दूतावासों में कर्मचारियों की स्थिति की नियमित रूप से समीक्षा कर रहे हैं।"

  • 12 Jun 2025 8:38 AM IST

    न्यायिक सक्रियता को न्यायिक आतंकवाद में नहीं बदलना चाहिए- सीजेआई गवई

    देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस बी. आर. गवई ने कहा कि भारत में न्यायिक सक्रियता का महत्व अवश्य है, लेकिन न्यायपालिका को उन सीमाओं का भी ध्यान रखना चाहिए, जहां उसका हस्तक्षेप अनुचित हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “न्यायिक सक्रियता को न्यायिक आतंकवाद में नहीं बदलना चाहिए।”

  • 12 Jun 2025 8:31 AM IST

    मांझी ने पीएम मोदी के कार्यकाल को स्वर्णकाल बताया, एनडीए में सीट विवाद पर सफाई दी

    केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को भारत के इतिहास का स्वर्णकाल बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के निर्णयों और सशक्त नेतृत्व ने भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री मोदी की कई उपलब्धियां ऐसी हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

  • 12 Jun 2025 8:15 AM IST

    त्रिपुरा लापता युवक का शव फ्रीजर में मिला, 6 गिरफ्तार

    त्रिपुरा के अगरतला से लापता युवक मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया। पुलिस ने राज्य की राजधानी से लगभग 120 किलोमीटर दूर धलाई जिले के गंदाचेरा बाजार में आइसक्रीम फ्रीजर के अंदर एक ट्रॉली बैग में लापता युवक का शव बरामद किया है। इस हत्या के लिए एक डॉक्टर और उसके माता-पिता समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • 12 Jun 2025 8:06 AM IST

    हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी ने इंदौर को शर्मसार किया- कैलाश विजयवर्गीय

    वरिष्ठ भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि मेघालय हनीमून हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी ने पूरे इंदौर शहर को शर्मसार कर दिया है। इंदौर से ताल्लुक रखने वाले विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसी घटना कभी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे न केवल व्यक्ति या खास परिवार बल्कि पूरे समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

Created On :   12 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story