Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 13 Oct 2025 1:03 AM IST
चामराजनगर गणपति विसर्जन सुरक्षा चाक-चौबंद, 709 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से रखी जा रही नजर
कर्नाटक के चामराजनगर शहर में सोमवार को श्री विद्यागणपति भक्त मंडली की ओर से आयोजित होने वाले गणपति विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने जुलूस मार्ग पर पुलिस रूट मार्च किया।
- 13 Oct 2025 12:31 AM IST
बिहार चुनाव भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर मुहर, पहली लिस्ट आज होगी जारी
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें पार्टी के अधिकांश उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय चुनाव समिति की आगे कोई बैठक नहीं होगी।
- 13 Oct 2025 12:02 AM IST
एशियाई युवा खेल 2025 भारतीय दल का एमथ्रीएम फाउंडेशन और क्रीड़ा भारती ने किया अभिनंदन
एमथ्रीएम फाउंडेशन ने क्रीड़ा भारती के सहयोग से रविवार को बहरीन में होने वाले आगामी एशियाई युवा खेल 2025 में भाग लेने वाले 357 सदस्यीय भारतीय दल के लिए 'अभिनंदन एवं आशीर्वाद समारोह' का आयोजन किया।
- 12 Oct 2025 9:50 PM IST
बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन रही रामदास आठवले
बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ हो गई। इस चुनाव में जदयू और भाजपा में से कोई बड़ा भाई नहीं होगा, बल्कि दोनों पार्टियां 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।
- 12 Oct 2025 9:19 PM IST
बीजापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 8 माओवादियों को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना बासागुड़ा क्षेत्र में डीआरजी, थाना बासागुड़ा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 168वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 लाख रुपए के इनामी तीन माओवादियों समेत कुल 8 सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए माओवादियों के कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री भी बरामद की गई है।
- 12 Oct 2025 8:32 PM IST
बिहार सीट शेयरिंग पर बोले जीतन राम मांझी, 'आलाकमान का फैसला स्वीकार'
बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ हो गई। एनडीए सीट शेयरिंग के अनुसार, भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी, जबकि सहयोगी दल लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें और आरएलएम एवं हम को 6-6 सीटें मिली हैं।
- 12 Oct 2025 8:10 PM IST
बांग्लादेश डेंगू से पांच और मौत, 2025 में अब तक मरने वालों की संख्या 230
बांग्लादेश में पिछले 24 घंटों में डेंगू के कारण पांच और लोगों की मौत हो गई है, जिससे 2025 में मच्छर जनित बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 230 हो गई है। मीडिया ने रविवार को अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।
- 12 Oct 2025 7:39 PM IST
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका शतक से चूके इमाम-उल-हक, मसूद-रिजवान-आगा की फिफ्टी, पाकिस्तान का स्कोर 313/5
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत रविवार से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 313 रन बना लिए थे।
- 12 Oct 2025 7:19 PM IST
पश्चिमी दिल्ली में 'जनरल गश्त' अभियान, हथियार और वाहन बरामद, 8 अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की पश्चिम जिला यूनिट ने शनिवार-रविवार मध्यरात्रि 'जनरल गश्त' अभियान के तहत बड़ा ऑपरेशन चलाया। आधी रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक चले इस अभियान के दौरान चोरी के वाहन, अवैध हथियार और अवैध शराब बरामद की गई। इसके साथ ही 8 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया।
- 12 Oct 2025 6:45 PM IST
एनडीए में सीट बंटवारा हुआ फाइनल, भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर लड़ेगी बिहार चुनाव
बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ हो गई। इस चुनाव में जदयू और भाजपा में से कोई बड़ा भाई नहीं होगा, बल्कि दोनों पार्टियां 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली और पटना में सीट बंटवारे को लेकर कई बैठकों का दौर चला, इसके बाद सीट शेयरिंग पर मुहर लगी।
Created On :   12 Oct 2025 8:00 AM IST












