Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 13 Sept 2025 1:00 AM IST
नेपाल के Gen Z विरोध प्रदर्शन में एक भारतीय शख्स की हुई मौत
नेपाल में Gen Z के विरोध प्रदर्शन में एक भारतीय शख्स की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले राजेश गोला की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि एडीएम सौरभ भट्ट ने की है। बात दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद और 26 सोशल मीडिया साइट पर प्रतिबंध के आरोप लगे थे।
- 13 Sept 2025 12:33 AM IST
मणिपुर एनसीसी कैडेट्स को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रशिक्षण, आतंकवाद और दुष्प्रचार से मुकाबला करने पर जोर
मणिपुर की राजधानी इंफाल में डीएम कॉलेज परिसर स्थित एनसीसी ग्रुप मुख्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। 9 सेक्टर असम राइफल्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कर्नल (ऑपरेशन) अमित शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया।
- 13 Sept 2025 12:08 AM IST
कर्नाटक गणेश विसर्जन जुलूस हादसा सिद्धारमैया ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख की सहायता की घोषणा की
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को गणेश विसर्जन जुलूस में एक ट्रक के घुस जाने की दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ कि हासन में गणेश विसर्जन जुलूस में जा रहे लोगों पर एक ट्रक चढ़ गया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
- 12 Sept 2025 11:47 PM IST
कर्नाटक गणेश विसर्जन जुलूस में ट्रक घुसने से 8 लोगों की मौत
कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार शाम एक माल से लदे ट्रक ने गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना हसन जिले के हसन तालुका में मोसाले होसाहल्ली रेलवे फाटक के पास हुई।
- 12 Sept 2025 11:02 PM IST
बिहार में एनडीए की लहर, नीतीश कुमार का फिर से मुख्यमंत्री बनना तय अशोक चौधरी
नवादा के गांधी इंटर विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में जदयू, भाजपा सहित सभी सहयोगी दलों के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
- 12 Sept 2025 10:15 PM IST
एशिया कप मोहम्मद हारिस का अर्धशतक, पाकिस्तान ने ओमान को दिया 161 का लक्ष्य
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और ओमान के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस के अर्धशतक की मदद से 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए हैं।
- 12 Sept 2025 9:03 PM IST
पीजीटीआई ने अमिताभ कांत को शासी निकाय का सदस्य नियुक्त किया
प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) ने शुक्रवार को नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को शासी निकाय का सदस्य नियुक्त किया। अमिताभ कांत देश के प्रतिष्ठित नौकरशाहों और नीति निर्माताओं में से एक हैं। उन्हें शासन में परिवर्तनकारी योगदान के लिए जाना जाता है। अमिताभ कांत नवाचार, नीति सुधार, रणनीति, कूटनीति और ब्रांडिंग के लिए जाने जाते हैं।
- 12 Sept 2025 8:28 PM IST
'द बंगाल फाइल्स' पर बीजेपी ने क्या कहा
रेखा गुप्ता सरकार में बीजेपी नेता और मंत्री कपिल मिश्रा ने फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "बंगाल फाइल्स, फिल्म में भारत के विभाजन और तुष्टीकरण की राजनीति का पीड़ादायक सच दिखाया गया है। सिनेमा की ये जिम्मेदारी है कि वे वर्तमान और अतीत के सत्य को दिखाए। विवेक अग्निहोत्री और उनकी पूरी टीम ने इस जिम्मेदारी को निभाया है। उनका अभिनंदन। मुझे लगता है कि देश के जागरूक लोगों को इस फिल्म को एक बार अवश्य देखनी चाहिए।"
- 12 Sept 2025 7:55 PM IST
सुशीला कार्की बनेगी नेपाल की अतंरिम सरकार की प्रधानमंत्री
नेपाल में सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार बनने जा रही है। यह फैसला सामने आने के कुछ देर बाद वहां की संसद को भंग कर दिया गया है। बता दें कि उनके नाम पर सहमति बनने से पहले राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल की उपस्थिति में Gen-Z समूहों की बैठक हुई।
- 12 Sept 2025 7:20 PM IST
हांगकांग ओपन सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची
भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विक रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को मलेशिया के आरिफ जुनैदी और रॉय किंग याप पर जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल जगह बनाई।
Created On :   12 Sept 2025 8:03 AM IST












