Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 12 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
12 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताज़ा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 12 Sept 2025 6:51 PM IST

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की हुई अहम बैठक, संगठन की मजबूती पर चर्चा

    पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को नई दिल्ली में पश्चिम बंगाल कांग्रेस इकाई के प्रमुख नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी ने राज्य में अपनी संगठनात्मक ताकत को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया।

  • 12 Sept 2025 6:24 PM IST

    ग्वालियर में युवती पर 4-5 बार फायरिंग हुई

    रूप सिंह स्टेडियम के पास एक युवती को गोली मारने का मामला सामने आया है। IG ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना ने बताया, "ऐसा बताया जा रहा है कि ये दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे हैं। ये दोनों साथ ही आ रहे थे, अचानक युवक ने युवती पर 4-5 बार गोली चलाई। युवती को अस्पताल पहुंचाया गया है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • 12 Sept 2025 6:11 PM IST

    किसी पर व्यक्तिगत हमला करना ठीक नहीं: TMC नेता

    TMC नेता कुणाल घोष ने बिहार कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए प्रधानमंत्री मोदी के आपत्तिजनक AI-जनरेटेड वीडियो पर कहा, किसी पर व्यक्तिगत हमला करना ठीक नहीं है। किसी के पिता या माताजी को टारगेट नहीं किया जाना चाहिए। यह राजनीति ठीक नहीं है लेकिन भाजपा भी तो यही करती है। उन्होंने(भाजपा) सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी पर भी बयान दिया था।

  • 12 Sept 2025 5:46 PM IST

    सुप्रीम कोर्ट तक मेहराज मलिक के हक की लड़ाई लड़ेंगे: संजय सिंह

    AAP नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, "कानून को ताक पर रखकर असंवैधानिक तरीके से हमारे जम्मू-कश्मीर के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक को गिरफ़्तार किया गया है। हम जम्मू-कश्मीर गए। धरने में शामिल हुए। मेहराज मलिक के परिवार से मुलाकात करके पूरा मामला समझा। 18 FIR की गई हैं, वो जनता के मुद्दों को उठाने की FIR हैं। 10 साल पुरानी FIR को उठाकर एक चुने हुए विधायक पर PSA का कानून लगाया गया है। सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक मेहराज मलिक के हक की लड़ाई लड़ेंगे।

  • 12 Sept 2025 5:25 PM IST

    कल बैराबी-सैरांग रेलवे कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, प्रधानमंत्री कल बैराबी-सैरांग रेलवे कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद मिजोरम रेलवे नेटवर्क के साथ जुड़ जाएगा। यह बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है क्योंकि मिजोरम के जन-जन का सपना कल पूरा होने जा रहा है। कल प्रधानमंत्री तीन ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे, पहली दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस, दूसरा कोलकाता के लिए त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस और तीसरा गुवाहाटी के लिए मिजोरम एक्सप्रेस, परसो से मिजोरम के लिए मालगाड़ी की भी व्यवस्था शुरू होगी। इससे सामान को मिजोरम तक सस्ते दरों में लाया और ले जाया सकेगा।

  • 12 Sept 2025 5:11 PM IST

    राहुल गांधी जो मुद्दा उठाते हैं, उसमें दम है: रंजन

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, अगर हमारी तरफ से निराधार मुद्दे उठाए गए हैं तो इसमें सत्तारूढ़ पार्टी उलझन में क्यों है? राहुल गांधी ने OBC का मुद्दा उठाया था। पीएम मोदी खुद कहा करते थे कि हमारे देश में गरीब, महिला और युवक जैसी जातिया हैं लेकिन बाद में उन्होंने भी दबाव में आकर जातिगत जनगणना करवाने का ऐलान किया। मतलब साफ है कि राहुल गांधी जो मुद्दा उठाते हैं, उसमें दम है और इसलिए वो मुद्दा आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। 

  • 12 Sept 2025 5:00 PM IST

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता करेंगे गौशालाओं का निरीक्षण- जीतू पटवारी

    कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य में गायों की स्थिति पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में गाय मर रही हैं, उनकी हत्या की जा रही है, मगर सरकार की ओर से गाय सुरक्षा के कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। राज्य की गौशालाओं की स्थिति प्रदेश की जनता के सामने लाने के लिए आने वाले दिनों में कांग्रेस नेता गौशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। दरअसल, बीते दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद को गाय पालक बताया था, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने को गाय पालने वाला बताते हैं, मगर राज्य में गायों की स्थिति बहुत खराब है।

  • 12 Sept 2025 4:50 PM IST

    दिल्ली दंगा मामला सुप्रीम कोर्ट में शरजील इमाम और अन्य की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

    सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को 2020 के दिल्ली दंगों से संबंधित मामले में आरोपी शरजील इमाम, उमर खालिद, मीरान हैदर और गुलफिशा फातिमा की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी। चारों आरोपियों ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इन सभी पर 2020 के दंगों के मुख्य षड्यंत्रकारी होने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

  • 12 Sept 2025 4:42 PM IST

    गाजियाबाद में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल पर हमला, आरोपी चालक गिरफ्तार

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने पर एक कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 सितंबर 2025 की शाम को ट्रैफिक आरक्षी शशिकांत अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और निर्धारित स्थान पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक गलत दिशा यानी रॉन्ग साइड से वाहन लेकर आने की कोशिश कर रहा था। ट्रैफिक आरक्षी शशिकांत ने नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से उस वाहन को रोका, लेकिन वाहन चालक ने गाड़ी रोकने के बाद अचानक गुस्से में आकर पास से ही एक पत्थर उठाया और कांस्टेबल पर हमला कर दिया। पत्थर सीधा कांस्टेबल के सिर पर लगा, जिससे वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

  • 12 Sept 2025 4:34 PM IST

    टी20 सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ 'करो या मरो' के मुकाबले में उतरेगा इंग्लैंड

    इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार को मैनचेस्टर में टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। यह मैच इंग्लैंड के लिए 'करो या मरो' का होगा।

Created On :   12 Sept 2025 8:03 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story