Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 13 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
13 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 13 April 2025 8:24 AM IST

    दिल्ली में वॉकथॉन का आयोजन

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज दिल्ली सरकार द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर वॉकथॉन का आयोजन किया गया है। वॉकथॉन में सैकड़ों बच्चों ने सहभागिता की है। हम ये मानते हैं कि बाबा साहब कहने के व्यक्तित्व नहीं थे जीने के व्यक्तित्व थे। आज के समय में अपने कर्मों के माध्यम से उनको याद किया जाए और जिया जाए। दिल्ली सरकार बाबा साहब के दिखाए हुए रास्तों और सिद्धांतों की अनुपालना करते हुए काम करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम बाबा साहब के चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हैं।

  • 13 April 2025 8:17 AM IST

    सीएम मणिक साहा ने लिया स्तरीय बुइसू उत्सव में हिस्सा

    त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने राज्य स्तरीय बुइसू उत्सव में हिस्सा लिया और संबोधित किया, जो त्रिपुरा के स्वदेशी आदिवासी समुदायों का एक प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव है। 

  • 13 April 2025 8:03 AM IST

    दिल्ली का मौसम

    दिल्ली में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आ रह है। राज्य में आंधी-बारिश ने कुछ इलाकों में तबाही मचा दी। छत और पेड़ टूट गए। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

Created On :   13 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story