Breaking News: आज की बड़ी खबरें13 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 13 Aug 2025 11:46 PM IST
अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध कभी नहीं होता - डोनाल्ड ट्रंप
इस हफ़्ते के अंत में राष्ट्रपति पुतिन के साथ होने वाली अपनी बैठक के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "...यह बाइडेन का काम है, मेरा नहीं। उन्होंने हमें इसमें फँसाया। अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो यह युद्ध कभी नहीं होता। लेकिन जो है, सो है। मैं इसे ठीक करने आया हूँ... अगर हम बहुत से लोगों की जान बचा सकें, तो यह बहुत बड़ी बात होगी। मैंने पिछले 6 महीनों में पाँच युद्ध रोके हैं। इसके अलावा, हमने ईरान की परमाणु क्षमता को नष्ट कर दिया है... अगर पहली बैठक ठीक रही, तो हम जल्द दूसरी बैठक करेंगे। मैं इसे तुरंत करना चाहूँगा। अगर वे मेरी मौजूदगी चाहेंगे, तो राष्ट्रपति पुतिन, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और मेरे बीच एक दूसरी बैठक जल्द होगी।"
- 13 Aug 2025 10:50 PM IST
रायपुर में 500 मीटर लंबी 'तिरंगा यात्रा' आयोजित, सीएम विष्णुदेव साय ने लिया हिस्सा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर पूरा देश तिरंगे से सजा हुआ है। हर कोई अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहा है और तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। लोग अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे हैं और तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं।
- 13 Aug 2025 9:57 PM IST
CJI गवई द्वारा आवारा कुत्तों से जुड़े मौजूदा मुद्दे की जांच करने के बयान पर मेनका गांधी ने दी प्रतिक्रिया
CJI गवई द्वारा आवारा कुत्तों से जुड़े मौजूदा मुद्दे की जांच करने के बयान पर, पशु अधिकार कार्यकर्ता और भाजपा नेता मेनका गांधी ने कहा, "हमें बहुत उम्मीद है। आदेश बहुत ही खराब था और पिछले दो दिनों से इस पर काफी हंगामा मचा हुआ है... मुझे नहीं लगता कि न्यायमूर्ति पारदीवाला ने सोचा होगा कि मीडिया अकलमंदी से काम करेगी, उन्होंने सोचा होगा कि उनका शब्द ही अंतिम शब्द है। लेकिन मीडिया ने इस पर सवाल उठाए... आदेश बकवास था और सभी जानते थे कि ऐसा नहीं किया जा सकता। इसलिए, अगर मुख्य न्यायाधीश ने अब कहा है कि इसकी जांच करने की आवश्यकता है, तो मैं उनसे आग्रह करना चाहूंगी कि वे सभी पक्षों को सुनें और कानून के मद्देनजर निर्णय लें।"
- 13 Aug 2025 9:36 PM IST
SIR लोकतंत्र विरोधी है, इसे वापस लिया जाना चाहिए - के.सी. वेणुगोपाल राव
कांग्रेस सासंद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "SIR लोकतंत्र विरोधी है, इसे वापस लिया जाना चाहिए। हम SIR को वापस लेने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करेंगे, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पूरे महागठबंधन के लोग इसमें भाग लेंगे।"
- 13 Aug 2025 9:29 PM IST
बांग्लादेश में स्थायी कैंपस की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
बांग्लादेश में रवींद्र विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस के निर्माण के लिए विकास परियोजना प्रस्ताव (डीपीपी) की मंजूरी और पूर्ण क्रियान्वयन की मांग को लेकर बुधवार को छात्रों ने ढाका-उत्तरी जिलों के रेलमार्ग पर धरना देकर ट्रैक जाम कर दिया। इससे आठ ट्रेनें रास्ते में ही रुक गईं।
- 13 Aug 2025 8:00 PM IST
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनें शामिल हुईं - वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "प्रधानमंत्री का 'हर घर तिरंगा' का संदेश पूरे देश में फैलाया जा रहा है। आज हमने जामा मस्जिद से लाल किले तक तिरंगा यात्रा निकाली है, बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनें हमारे साथ हैं। यह तिरंगा ऐसा है जो पूरे देश को एक सूत्र में बांधता है।"
- 13 Aug 2025 7:45 PM IST
पीएम मोदी के आह्वान पर देश में हर कोई अपने घर में तिरंगा लगा रहा - सीएम विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने तिरंगा यात्रा पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर देश में हर कोई अपने घर में तिरंगा लगा रहा है। देशभर में तिरंगा यात्रा निकल रही हैं। रायपुर में भी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। 500 मीटर लंबा तिरंगा ध्वज लेकर भी यात्रा निकाली गई।"
- 13 Aug 2025 7:39 PM IST
गलती पकड़ाए जाने पर चुनाव आयोग भाग रहा - आदित्य ठाकरे
शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, "वोटों में कुछ गड़बड़ है, वाराणसी में एक ऐसे शख्स हैं जिसके 16 साल में 34 बच्चे हैं, आप हिसाब लगाइए। पालघर में एक महिला हैं जिनके 5 वोटर कार्ड हैं, मिंता देवी जो 124 वर्षीय हैं... वोट चोरी की ये सब बातें हम कहते रहे हैं और अब पकड़े जाने के बाद चुनाव आयोग भाग रहा है। चुनाव आयोग डरा हुआ है, हम तो यही कहेंगे कि डरो मत, सबके सामने आकर कह दो कि अब तक हम हेराफेरी कर रहे थे, अब नहीं करेंगे।"
- 13 Aug 2025 7:10 PM IST
सीएम मोहन यादव ने इंदौर में किया हर घर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत इंदौर में 'तिरंगा यात्रा' का नेतृत्व किया। उनके साथ मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।
- 13 Aug 2025 5:32 PM IST
राहुल गांधी की जान को खतरा
पुणे की एक विशेष अदालत में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में उनके वकील ने लिखित बयान दाखिल कर उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। यह मुकदमा विनायक सावरकर पर राहुल गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है।
Created On :   13 Aug 2025 8:00 AM IST