Breaking News: आज की बड़ी खबरें-13 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें-13 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
13 जनवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 13 Jan 2025 8:17 AM

    एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 13-जनवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 12 जनवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 दिसंबर 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।

  • 13 Jan 2025 8:13 AM

    प्रियंका कक्कड़ ने की केंद्रीय मंत्री को जेल में डालने की मांग

    आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को जेल भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का चुनाव आते-आते बीजेपी वाले ईडी-सीबीआई के छापे भी डलवाएंगे। इसमें सीएम आतिशी के गिरफ्तार होने की भी पूरी संभावना है। आज यह बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है कि देश में हर जगह रोहिंग्या कैसे घुस आए? इसको लेकर अमित शाह के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सार्वजनिक तौर पर बक्करवाला में रोहिंग्या बसाए हैं, उनको गिरफ्तार करना चाहिए। 

  • 13 Jan 2025 8:07 AM

    AAP प्रवक्ता ने अमित शाह को घेरा

    दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी दल एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने सोमवार (13 जनवरी) को केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह पर कड़ा प्रहार किया है। कक्कड़ ने शाह पर आरोप लगाया कि देश की कानून व्यवस्था नहीं संभाल पाए।उनकी नाकामी के चलते हरियाणा, गुजरा, उत्तर प्रदेश सहित देशभर में रोहिंग्या बसे हैं। साथ ही, उन्होंने भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी को गिरफ्तार करने की भी मांग की है। 

  • 13 Jan 2025 7:59 AM

    फिल्म मेहर फर्स्ट लुक

    पंजाबी सिनेमा में पैर जमाने की कोशिश में शिल्पा शेट्टी के पति, लोहड़ी पर दिखाई फिल्म 'मेहर' की झलक। शिक्षक दिवस पर होगी रिलीज।

  • 13 Jan 2025 7:54 AM

    दिल्ली शराब घोटाला मामला

    हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से सवाल पूछा है शराब घोटाले पर CAG रिपोर्ट भेजने में देरी क्यों?' 

  • 13 Jan 2025 7:50 AM

    कैलिफोर्निया वाइल्ड फायर

    LA की आग के बीच मेघन मार्कल ने बदली अपने शो की रिलीज डेट, स्कोनबर्ग की स्क्रिप्ट हुई खाक, यह शो अब 4 मार्च को शुरू होगा।

  • 13 Jan 2025 7:39 AM

    जम्मू-कश्मीर दौरे पर पीएम मोदी

    पीएम मोदी थोड़ी देर में सोनमर्ग में जनसभा को करेंगे संबोधित

  • 13 Jan 2025 7:36 AM

    The Greatest Rivalry India vs Pakistan

    इस दिन रिलीज होगी भारत-पाकिस्तान के मैच पर बनी सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस, 7 फरवरी को होने जा रही रिलीज। 

  • 13 Jan 2025 7:30 AM

    सेंसेक्स में 682 अंकों की गिरावट, निफ्टी में भी गिरावट जारी

    आज सुबह देश का शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 682.44 अंक यानि कि 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,696.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 237.75 अंक यानि कि 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,193.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

  • 13 Jan 2025 7:25 AM

    डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया

    सोमवार को रुपया इतिहास के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। आज सुबह भारतीय रुपया शुक्रवार के बंद के मुकाबले 86.18 प्रति डॉलर पर नए सर्वकालिक निम्न स्तर पर खुला था।

Created On :   13 Jan 2025 2:30 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story