Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 13 July 2025 6:23 PM IST
महाराष्ट्र सरकार का लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को नियंत्रित करने का फैसला स्वागतयोग्य केएस ईश्वरप्पा
मुंबई में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए महाराष्ट्र सरकार ने लाउडस्पीकर हटा दिए हैं। इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है।
- 13 July 2025 5:51 PM IST
लंच तक इंग्लैंड ने बनाए 98 रन, खोए चार विकेट
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। अब तक इंग्लैंड ने 98 रन बनाए हैं और चार विकेट का लॉस झेला है।
- 13 July 2025 5:23 PM IST
इंग्लैंड को लगा चौथा झटका, 87 रन में 23 रन बनाकर हैरी ब्रूक हुए आउट
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने 87 रन बनाने के बाद अब चौथा झटका लगा है। 23 रन बनाकर हैरी ब्रूक आउट हो गए हैं।
- 13 July 2025 5:19 PM IST
'अलमारी का अचार' का 22वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल स्टटगार्ट में होगा वर्ल्ड प्रीमियर
आगामी शॉर्ट फिल्म 'अलमारी का अचार' का वर्ल्ड प्रीमियर 25 जुलाई को 22वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल स्टटगार्ट में होने जा रहा है। यह फिल्म 'क्वीर स्पेशल प्रोग्राम' में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म को फेस्टिवल में बेस्ट शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है।
- 13 July 2025 4:55 PM IST
नीतीश रेड्डी ने दिया इंग्लैंड को 50 रन पर तीसरा झटका, जैक क्रॉली हुए आउट
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने 50 रन पर अपना तीसरा विकेट भी गवा दिया है। नीतीश रेड्डी ने जैक क्रॉली को आउट कर दिया है।
- 13 July 2025 4:41 PM IST
सिराज ने दिया इंग्लैंड को दूसरा झटका, 4 रन बनाकर ही आउट हो गए ओली पोप
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी का दूसरा विकेट गवा दिया है। सिराज ने ओली पोप को आउट कर दिया है।
- 13 July 2025 4:23 PM IST
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग के पुनरीक्षण को लेकर दी प्रतिक्रिया
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "चुनाव आयोग ने पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की है। यदि वे बता रहे हैं कि यहां नेपाली और बांग्लादेशी हैं तो यह बड़ी चिंता की बात है। क्या चुनाव आयोग यह स्वीकार कर रहा है कि जिस निर्वाचक नामावली से लोकसभा का चुनाव हुआ, उसमें बड़ी संख्या में बांग्लादेशी या गैर कानूनी लोग शामिल थे? दूसरी बड़ी बात है कि यदि यह लोग बिहार में आकर रह रहे हैं तो बिहार में तो भाजपा-नीतीश की सरकार है, यह लोग कैसे रह रहे हैं? पुलिस प्रशासन क्या कर रहा है? नीतीश सरकार को जवाब देना चाहिए कि उनकी सरकार के रहते ऐसे लोगों को बिहार में आकर रहने, यहां की सुविधाओं का लाभ लेने, वोट देने का अधिकार कैसे मिल गया?"
- 13 July 2025 4:17 PM IST
पीएम मोदी ने वरिष्ठ अभिनेता और पद्मश्री पुरस्कार विजेता कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर जताया शोक
वरिष्ठ अभिनेता और पद्मश्री पुरस्कार विजेता कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "उन्हें उनकी सिनेमाई प्रतिभा और बहुमुखी प्रतिभा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वे समाज सेवा में भी अग्रणी रहे और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।"
- 13 July 2025 4:05 PM IST
इंग्लैंड को लगा पहला झटका, सिराज ने बेन डकेट को किया आउट
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी का पहला विकेट गवा दिया है। सिराज ने बेन डकेट को आउट कर दिया है।
- 13 July 2025 3:15 PM IST
चिराग पासवान को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। समस्तीपुर पुलिस ने आरोपी को बेगूसराय के तेघरा से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। आरोपी की पहचान जिले के भीड़हा गांव के रहने वाले मोहम्मद मेराज (21) के रूप में हुई है।
Created On :   13 July 2025 8:00 AM IST