Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 14 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
14 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 14 April 2025 12:40 PM IST

    बंगाल में उठी राष्ट्रपति शासन की मांग

    पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेन्दु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बंगाल में हिन्दूओं को सताया जा रहा है, उनके पास रहने के लिए घर नहीं है। राज्य में चुनाव से पहले हम राष्ट्रपति शासन की मांग करते हैं।

  • 14 April 2025 12:35 PM IST

    मेहुल चोकसी ने पत्नी के डॉक्यूमेंट्स से हासिल किया था F कार्ड: सूत्र

    बैंक धोखाधड़ी मामले में भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत की कोशिशों के बाद बेल्जियम में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय एजेंसियां उन्हें भारत लाने की कोशिश कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, मेहुल चोकसी ने पत्नी के डॉक्यूमेंट्स से बेल्जियम से हासिल किया था F कार्ड।

  • 14 April 2025 12:30 PM IST

    मुर्शिदाबाद में इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को बढ़ाया

    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन अधियिनियम के खिलाफ हिंसा जारी है। ऐसे में अब प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को निकटवर्ती जिलों मालदा और बीरभूम तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुर्शिदाबाद जिले के कुछ अतिरिक्त क्षेत्रों को भी इंटरनेट सेवाओं के निलंबन के दायरे में लाया गया है। 

  • 14 April 2025 12:25 PM IST

    जो खुद को हिंदू कहते हैं उनसे पूछा जाएगा...

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत कारवालों नगर स्थित संघ के केशव भवन का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जो खुद को हिंदू कहते हैं उनसे पूछा जाएगा कि उन्होंने समाज के लिए क्या किया? आज उनकी जवाबदेही बनती है। उन्होंने कहा कि, हम आपसी मतभेद में उलझे हुए थे, जिसका फायदा विदेशी आक्रांताओं ने उठाया।

  • 14 April 2025 12:20 PM IST

    सोने की चमक कम हुई

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उतार- चढ़ाव का सिलसिला जारी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 95,600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।

  • 14 April 2025 12:15 PM IST

    चांदी की कीमत में गिरावट

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उतार- चढ़ाव का सिलसिला जारी है। यदि चांदी की कीमत देखी जाए तो बीते सत्र के मुकाबले इसमें करीब 100 रुपए प्रति 1 किलोग्राम तक की गिरावट आई, जिसके बाद सिल्वर का भाव 99,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

  • 14 April 2025 12:10 PM IST

    कई शहरों में बदले ईंधन के रेट

    आज गुड़गांव में पेट्रोल 06 पैसे बढ़कर 95.17 रुपए और डीज 05 पैसे महंगा होकर 88.02 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 13 पैसे बढ़कर 105.60 रुपए और डीजल 11 पैसे महंगा होकर 92.43 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, नोएडा में पेट्रोल 25 पैसे कम होकर 94.87 रुपए और डीजल 28 पैसे सस्ता होकर 88.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार बैंगलोर में पेट्रोल 06 पैसे कम होकर 102.92 रुपए और डीजल 05 पैसे घटकर 90.99 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

  • 14 April 2025 12:06 PM IST

    चार साल के निचले स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और वर्तमान में ब्रेंट क्रूड की कीमत 61.47 डॉलर प्रति बैरल है। आंकड़ों पर गौर करें तो कच्चे तेल के भाव 4 साल के निचले स्त्र पर पहुंच गए हैं।

  • 14 April 2025 12:00 PM IST

    बृजलाल ने बाबा साहेब की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, अखिलेश और मायावती पर लगाए दलित विरोधी होने के आरोप

    भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद बृजलाल ने बाबा साहेब को उनकी जयंती पर याद किया। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर को संविधान का शिल्पी और राष्ट्रवादी बताया। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर दलितों के साथ भेदभाव और बाबा साहेब का अपमान करने का आरोप लगाया।

  • 14 April 2025 11:55 AM IST

    उत्तराखंड उत्तरकाशी में पिकअप वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौके पर मौत

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डामटा क्षेत्रांतर्गत चामी के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। वाहन में सवार सभी तीन व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद, प्रवीण जैन पुत्र चमन लाल और अजय शाह पुत्र बरगी नाथ के रूप में हुई है। नौशाद और प्रवीण जैन देहरादून के निवासी थे, जबकि अजय शाह मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र के चौबेया के रहने वाला था, लेकिन उसका वर्तमान पता भी देहरादून था।

Created On :   14 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story