Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 14 April 2025 1:55 PM IST
Shahdol News: यातायात विभाग ने निरीक्षण किया तो पाया कि बिना फिटनेस दौड़ रही थी बस
बस स्टैंड में रविवार को यातायात विभाग ने परिहार बस क्रमांक एमपी 54 पी 0385 का औचक निरीक्षण किया तो पाया कि यह बस बिना फिटनेस के ही दौड़ रही है। यातायात विभाग द्वारा बस में पांच हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया।
- 14 April 2025 1:45 PM IST
Shahdol News: ईकेवायसी में धनपुरी नगर पालिका पीछे रह रही है
सरकारी राशन दुकान से अनाज प्राप्त करने वाले जरूरतमंद हितग्राहियों का 30 अप्रैल तक ईकेवायसी अनिवार्य है। जिलेभर में 12 अप्रैल तक की स्थिति में 8 लाख 39 हजार 205 के लक्ष्य में 7 लाख 7 हजार 745 की ही ईकेवायसी के बाद एक लाख 31 हजार 460 हितग्राहियों का ईकेवायसी शेष है। इसके लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- 14 April 2025 1:35 PM IST
Shahdol News: मंडे पॉजिटिव-3 से 5 मिनट में सैकड़ों यात्रियों की भर देते हैं बॉटल
गर्मी के दिनों में समय पर पानी मिल जाना राहत की बात होती है। खासकर ट्रेनों में सफर कर रहे मुसाफिरों को उनकी बोगियों तक ठंडा पानी सहज रूप से उपलब्ध जाए तो यात्रा की थकान मिट जाने वाला होता है।
- 14 April 2025 1:25 PM IST
Shahdol News: सरफा डैम में नहीं रोक पा रहे जरूरत का पानी
सरफा डैम में शहर की जरूरत का पानी रोक पाने के मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। डैम में पानी रोकने के लिए 52 गेट में प्लेट लगाने का काम चल रहा है। इस काम में मनमानी का आलम यह है कि अब तक दो लेयर में ही प्लेटें लग पाई है। तीसरे लेयर में प्लेट जल्द लगाना जरूरी है।
- 14 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 14-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.74 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 13 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.70 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.05 प्रतिशत बढ़ी हैं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 14 April 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 14-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.40 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 13 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.35 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.05 प्रतिशत बढ़ी हैं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 14 April 2025 1:00 PM IST
भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कबीर खान अरेस्ट
दावणगेरे सिटी कॉरपोरेशन के पूर्व सदस्य और वक्फ अधिनियम संशोधन पर भड़काऊ भाषणा देने के आरोप में मुख्य आरोपी कबीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- 14 April 2025 12:55 PM IST
बांगड़ मे SFI के प्रदर्शनकारियों पर जमकर बरसी लाठियां
पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ हुईं हिंसक घटनाओं के हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। हालांकि, इस बार बंगाल पुलिस ने उपद्रवियों की भीड़ नहीं जुटने दी। बांगड़ में SFI के प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां बरसाईं। मुर्शिदाबाद जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों, मुख्य रूप से सुती, समसेरगंज, धुलियान और जंगीपुर में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।
- 14 April 2025 12:50 PM IST
गुना में दो समुदायों के बीच फिर तनाव
मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान पथराव और हिंसा हुई थी। मस्जिद और आसपास के घरों की छतों से पथराव किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं यहां दो समुदायों के बीच फिर तनाव देखने को मिला है। कर्नलगंज में पथराव, मौके पर पुलिस पहुंची है।
- 14 April 2025 12:45 PM IST
नई दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 अप्रैल से टर्मिनल 2 होगा बंद
नई दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 अप्रैल से टर्मिनल 2 बंद होगा। इसके बाद सभी फ्लाइट्स टर्मिनल 1 से उड़ान भरेगी। हाल ही में इंडिगो ने अपनी सेवाओं को लेकर जानकारी दी है। बताया जा रहा है की एयरपोर्ट के रनवे को दुरुस्त किया जा रहा है और T2 को अपग्रेड किया जा रहा है।
Created On :   14 April 2025 8:00 AM IST