Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 14 April 2025 8:46 AM IST
भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार
हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को 13 हजार पांच सौ करोड़ के पीएनबी घोटाले में बेल्जियम में अरेस्ट किया गया है। सीप की अपील पर 11 अप्रैल 2025 को उसे हिरासत में लिया गया। चोकसी लंबे समय से एंटवर्प में पत्नी के साथ रह रहा था और अब जेल में बंद है। हालांकि चोकसी स्वास्थ्य कारणों से जमानत मांग सकता है।
- 14 April 2025 8:19 AM IST
'19 बच्चे आए, साभी को एक तरह की बीमारी', शारदा हॉस्पिटल के ऑनर
मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल के छात्रावास में खाना खाने से बड़ी संख्या में छात्र बीमार होने पर शारदा हॉस्पिटल के ऑनर उमेश शारदा ने कहा, "सबकी एक ही शिकायत थी कि उल्टी, दस्त और बुखार। करीब 19 बच्चे हमारे यहां सुबह तक आए हैं और सभी एक ही बीमारी के शिकार थे इसके पीछे फूड पॉइजनिंग का मामला लगता है। इनके कॉलेज कोई पार्टी थी तो उसमें उन्होंने जो खाना खाया ये उससे हुआ है। अभी सभी बच्चों की हालत ठीक है और अभी हम सभी को डिस्चार्ज भी कर देंगे
- 14 April 2025 8:06 AM IST
मुर्शिदाबाद हिंसा अपडेट
कोलकाता उच्च न्यायालय द्वारा हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती के आदेश के बाद मुर्शिदाबाद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार मुर्शिदाबाद के धुलियान में तीन लोगों की मौत हो गई।
Created On :   14 April 2025 8:00 AM IST