Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 14 Aug 2025 9:57 AM IST
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पटियाला-अंबाला हाईवे पर शंभू गांव के पास एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी एक सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने की तैयारी में थे।
- 14 Aug 2025 9:32 AM IST
हिमाचल प्रदेश सेना ने किन्नौर में दिया अदम्य साहस का परिचय, कई लोगों को बचाया
भारतीय सेना ने हिमाचल प्रदेश में आम लोगों को बचाने के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया। इसकी जानकारी गुरुवार को दी गई। बताया गया कि अंधेरे, तेज धाराओं और अस्थिर भूभाग के बीच सेना की त्वरित प्रतिक्रिया ने एक त्रासदी को टाल दिया। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय किन्नौर जिले में होजिस लुंगपा नाला भारी बारिश से उफान पर आ गया था।
- 14 Aug 2025 9:28 AM IST
कोयंबटूर निगम की सेव एनर्जी मुहिम, 122 जगहों पर लगाई गई मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट
बिजली की खपत कम करने और पर्यावरण अनुकूल शहरी प्रकाश व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए, कोयंबटूर सिटी कॉर्पोरेशन ने पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित मोशन सेंसर स्ट्रीट लाइटें लगाना शुरू कर दिया है। सौर पैनलों से सुसज्जित इन लाइटों का उद्देश्य कार्बन और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करते हुए बिजली बोर्ड पर निर्भरता कम करना है।
- 14 Aug 2025 9:16 AM IST
14 अगस्त को देश ने याद की विभाजन की पीड़ा, पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बलदानियों को श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देशभर में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने 1947 में हुए भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- 14 Aug 2025 8:58 AM IST
आईजीएडी में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए केन्या में जुटे विशेषज्ञ
इंटर-गवर्मेंटल अथॉरिटी ऑन डेवलेप्मेंट (आईजीएडी) क्षेत्र में शांति और सुरक्षा पहलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर केन्या की राजधानी नैरोबी में दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। बुधवार को आईजीएडी युवा शांति और सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पूर्वी अफ्रीकी ब्लॉक के कार्यकारी सचिव, वर्कनेह गेबेयेहु ने कहा कि यह क्षेत्र दुनिया की सबसे युवा आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है, जहां 30 वर्ष से कम आयु के युवा कुल जनसंख्या के 60 प्रतिशत से अधिक हैं।
- 14 Aug 2025 8:44 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ सुबह की शुरुआत, आईएमडी ने जारी किया 'रेड अलर्ट'
दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। लगातार होती बारिश को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 'रेड'अलर्ट जारी कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
- 14 Aug 2025 8:43 AM IST
पाकिस्तान में शरण लेने वाले अफगानों का भविष्य अनिश्चित रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में हजारों अफगान, जिनमें 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता हथियाने के बाद शरण लेने वाले कई लोग भी शामिल हैं, अब शरीफ सरकार की नई गैर-कानूनी विदेशियों की वापसी योजना के तहत अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं। 2023 के अंत में इस नीति को फिर से लागू करने के बाद से अवैध अफगान शरणार्थियों पर देशव्यापी कार्रवाई की गई है।
- 14 Aug 2025 8:16 AM IST
झारखंड गैंगरेप और छेड़छाड़ मामलों में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया- स्वत संज्ञान
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने झारखंड के दो अलग-अलग मामलों में स्वत: संज्ञान लिया है। इसे लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- 14 Aug 2025 8:13 AM IST
अनिल राजभर का कांग्रेस पर तंज, 'तुष्टिकरण की राजनीति ने देश को तर्कहीन बना दिया'
बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट विधेयक का कांग्रेस द्वारा विरोध किए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने इस देश को नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनकी तुष्टिकरण की राजनीति ने देश को तर्कहीन बना दिया है।"
Created On :   14 Aug 2025 8:09 AM IST