Breaking News: आज की बड़ी खबरें-14 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें-14 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
14 जनवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 14 Jan 2025 7:59 PM

    वीमेंस के साथ मेंस टीम ने भी दर्ज की जीत

    राजधानी दिल्ली में आयोजित खो-खो विश्व कप में भारत ने मंगलवार को दोहरी जीत दर्ज की। एक ओर मेंस टीम ने ब्राजील को 64-34 से मात दिया। 

  • 14 Jan 2025 7:41 PM

    केजरीवाल की जान को खतरा! खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर पूर्व सीएम

    चुनाव के नजदीक आते ही दिल्ली का सियासी माहौल गर्म है। इस बीच खूफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला हो सकता है। उन पर ये हमला खालिस्तानी आतंकवादी कर सकते हैं। एजेंसियों के माध्यम से आप नेता की सिक्योरिटी रिव्यू की गई है।

  • 14 Jan 2025 7:29 PM

    हेड कोच गौतम गंभीर पर गिर सकता है मुश्किलों का पाहाड़

    पिछले साल हुए टी-20 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार खराब दिखाई दे रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने उस समय से अब तक कुल 10 टेस्ट मैच खेल चुकी है। जिनमें उन्हें 6 हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एक वनडे टेस्ट भी गंवा दिया था। टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के चलते हेड कोच गौतम गंभीर कटघरे में खड़े हो गए हैं। लोगों का मानना है कि गौतम गंभीर की मुश्किलें जल्द ही बढ़ने वाली हैं।

  • 14 Jan 2025 7:12 PM

    हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025 : श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 1-0 से हराया

    महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025 के अंतर्गत रांची में खेले गए श्राची रार बंगाल टाइगर्स और दिल्ली एसजी पाइपर्स के मुकाबले। श्राची रार बंगला ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 1-0 से हरा दिया। जीत के बाद दिल्ली एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर ने कहा, "हमें काफी मौके मिले लेकिन हमने कई गोल गंवा दिए। मुझे लगता है कि हमने पिछले मैच से इस मैच में सुधार किया है और हम अगले मैच में और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हमारा समन्वय अच्छा था। टीम अगले मैच के लिए तैयार है। टीम दिन-प्रतिदिन बेहतर हो रही है और मुझे उम्मीद है कि हम अगले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

  • 14 Jan 2025 6:55 PM

    1971 के जंग की पेंटिंग पर सेना प्रमुख ने रखा अपना पक्ष

    1971 की जंग में पाकिस्तान के सरेंडर करने वाली तस्वीर हटाने पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा, "नई पेंटिंग वर्तमान वास्तविकताओं और उत्तरी मोर्चे से आने वाली चुनौतियों के संदर्भ में बनाई गई है। नई पेंटिंग अतीत, वर्तमान और भविष्य को जोड़ने का प्रयास करती है."

  • 14 Jan 2025 6:37 PM

    प्रदीप मिश्रा ने किया परशुराम बोर्ड के अध्यक्ष के बयान का समर्थन

    मध्य प्रदेश सरकार के परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया ने ब्राह्मण समुदाय के लोगों से चार बच्चे पैदा करने की अपील की। जिसका समर्थन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने भी किया है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि चार बच्चे पैदा करने चाहिए।


  • 14 Jan 2025 6:16 PM

    ट्रंप के ग्रीनलैंड के सपने को मिली हरी झंडी

    डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ हफ्तों में कई बार ग्रीनलैंड के अधिग्रहण की बात कर चुके हैं। उनकी कहना है कि अमेरिका को इसकी जरूरत है। अब उनका ये सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। उनके वफादार रिपब्लिकन सांसदों ने ग्रीनलैंड अधिग्रहण की कोशिशों को हरी झंडी दिखा दी है।

  • 14 Jan 2025 6:00 PM

    पुणे में पहली बार होने वाला है आर्मी डे का आयोजन

    पुणे पहली बार 15 जनवरी 2025 को सेना दिवस परेड की मेजबानी करने वाला है। समारोह की शुरुआत सुबह 7 बजे होगी जो कि 11 बजे तक चलेगा। 

  • 14 Jan 2025 5:52 PM

    दिल्ली में दोपहिया वाहन गिरोह का पर्दाफाश

    राजधानी दिल्ली में एएटीएस टीम ने दोपहिया वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। दिल्ली पुलिस की टीम ने गिरोह के कुल 10 चोरों को गिरफ्त में लिया है। वहीं, 16 दोपहिया वाहन भी बरामद किए।

  • 14 Jan 2025 5:35 PM

    Kho-Kho World Cup 2025 : भारतीय महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को 75-18 से हराया

    दिल्ली में खेले जा रहे खो-खो वर्ल्डकप में मंगलवार को खेले गए मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरियाई टीम को 175-18 से हराया। जीत के बाद टीम के हेड कोच सुमित भाटिया ने कहा, "हमारा इस विश्व कप में पहला मैच था। हमने सोचा था कि हम जीत का मार्जिन रखेंगे। इसके साथ-साथ टीम का संयोजन भी बनाएंगे क्योंकि लीग स्टेज में और कठिन टीमों का सामना करना है इसलिए हमें अपने खिलाड़ियों को परखना होगा कि हम नॉक-आउट चरण में कैसे आगे बढ़ते हैं। हमें नॉक-आउट स्टेज में दूसरा कोई मौका नहीं मिलता। आज, हमने स्कोर के साथ-साथ सभी खिलाड़ियों को भी रिशफल किया। मुख्य कोच के रूप में मुझे खुशी है कि हमने विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Created On :   14 Jan 2025 2:30 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story