Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

By - Bhaskar Hindi |15 July 2025 1:18 AM IST
14 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
2025-07-14 02:30:25
- 14 July 2025 8:40 AM IST
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बीजिंग में चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की है। कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।
- 14 July 2025 8:26 AM IST
वेस्ट दिल्ली में डबल मर्डर का केस आया सामने, दो दोस्त बने एक दूसरे की जान के दुश्मन
वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर में डबल मर्डर की खबर सामने आई है, ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों दोस्तों ने एक दूसरे को चाकू मारी है। दो दोस्तों ने एक दूसरे पर चाकू मारी और दोनों की मौत हो गई है।
- 14 July 2025 8:12 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'बम बरसाते हैं'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, 'पुतिन बात तो अच्छी कर लेते हैं लेकिन रात को लोगों पर बम बरसाते हैं।'
Created On :   14 July 2025 8:00 AM IST
Next Story