Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 15 Aug 2025 9:57 PM IST
मुंबई स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के परिवारों को किया गया सम्मानित
79वां स्वतंत्रता दिवस इस बार केवल तिरंगा फहराने का अवसर नहीं रहा, बल्कि यह शहीदों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक बन गया। मुंबई के बांद्रा में आयोजित एक कार्यक्रम में देश की एकता और आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
- 15 Aug 2025 8:55 PM IST
इम्यूनोथेरेपी की नई दवा ने तेजी से बढ़ने वाले कैंसर में दिखाए चौंकाने वाले नतीजे
वैज्ञानिकों ने एक नई इम्यूनोथेरेपी दवा का एक एडवांस संस्करण बनाया है, जिसने चरण-1 परीक्षणों में तेजी से बढ़ते कैंसर के खिलाफ महत्वपूर्ण परिणाम दिखाए हैं। यह दवा सीडी 40 एगोनिस्ट एंटीबॉडी नामक कैंसर दवाओं के एक वर्ग से जुड़ी है। पिछले 20 सालों में यह दवा पशु मॉडलों में कैंसर कोशिकाओं को मारने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को सक्रिय करने में सफल रही है, लेकिन जब इसे इंसानों में इस्तेमाल किया गया, तो कम खुराक पर भी गंभीर साइड इफेक्ट सामने आए, जैसे खतरनाक प्रणालीगत उत्तेजना, प्लेटलेट की संख्या कम होना और लिवर को नुकसान।
- 15 Aug 2025 7:43 PM IST
हमारे देश की अर्थव्यवस्था यूं ही आगे बढ़ती रहेगी - राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा
राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा ने गुरुवार को भारत की रेटिंग में हुए सुधार को आर्थिक प्रगति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे, ऐसे सभी लोगों को एसएनपी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने जोरदार तमाचा दे दिया है। रेटिंग एजेंसी ने यह बता दिया है कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था लगातार तेज गति से आगे बढ़ रही है और इसकी बढ़त जारी रहेगी।
- 15 Aug 2025 7:15 PM IST
RSS का कोई इतिहास नहीं - डी.के. शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण में RSS का उल्लेख करने पर कहा, "RSS का कोई इतिहास नहीं है, RSS एक नया संगठन है, देश में कांग्रेस पार्टी का इतिहास इससे भी पुराना है। हम सब जानते हैं कि उन्होंने (RSS ने) लंबे समय तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया, और वाजपेयी जी ने इस मुद्दे पर पहल की। यह उनकी पार्टी का एजेंडा है और मैं अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।"
उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस पार्टी, UPA ने हमेशा संविधान की रक्षा की है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि हम राष्ट्र की रक्षा में बहुत रुचि रखते हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने यह संविधान दिया।"
- 15 Aug 2025 6:56 PM IST
हम प्रधानमंत्री के विजन को मिशन के रूप में लेकर मध्य प्रदेश के विकास को तेज गति से आगे ले जाएंगे - सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने जिस तरह हमारी सेना के शौर्य और पराक्रम का जिक्र किया और विरासत से विकास की ओर बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया... जिस तरह उन्होंने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के माध्यम से विकसित भारत की अवधारणा दी है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं... हम प्रधानमंत्री के विजन को मिशन के रूप में लेकर मध्य प्रदेश के विकास को तेज गति से आगे ले जाएंगे।"
- 15 Aug 2025 6:56 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ - केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने आज लाल किले से तिरंगा फहराते हुए 100 मिनट से अधिक समय तक राष्ट्र को संबोधित किया है। विभिन्न मुद्दों पर भारत के रुख को स्पष्ट किया है। आज करोड़ों लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा फहराया है। यह कार्यक्रम देशभक्ति का प्रतीक है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू करके पाकिस्तान के मंसूबों को ध्वस्त किया, प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, अगर पाकिस्तान ने फिर से ऐसी हिमाकत की, तो भारत चुप नहीं बैठेगा।"
- 15 Aug 2025 5:13 PM IST
GST सुधार पीएम मोदी की तरफ से दीवाली गिफ्ट होगा - शिवसेना नेता शाइना एन.सी.
शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने कहा, "GST सुधार को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा है कि नेक्स्ट जनरेशन GST सुधार होगा... यह उनकी तरफ से दिवाली तोहफा होगा। इससे कई लोगों को फायदा होगा। सरकार संवेदनशील है, हमारा मानना है कि यह दिवाली का तोहफा पूरे देश के लिए, खासकर युवाओं के लिए बहुत अच्छा है।"
- 15 Aug 2025 4:58 PM IST
यह नकली गांधी की सरकार - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह सरकार नकली गांधी की सरकार नहीं है। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। जो बोलते हैं ठोक कर बोलते हैं, उन्होंने साफ़ संदेश दिया है कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे..."
उन्होंने आगे कहा, "RSS एक ऐसा संगठन है कि जब भी देश पर कोई विपत्ति आई है, चाहे वह 1971 का भारत-पाक युद्ध हो या 1962 का चीन से युद्ध, RSS जनता के बीच खड़ा रहा है, जनता के लिए खड़ा रहा है, यही RSS है।"
- 15 Aug 2025 4:16 PM IST
क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर दोनों देशों की सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने में सहायक-पुतिन
रूसी राष्ट्रपति ने संदेश में साफ लिखा है कि हम भारत के साथ अपनी विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को अत्यधिक महत्व देते हैं। मुझे विश्वास है कि, हमारे संयुक्त प्रयासों के जरिए, हम कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाते रहेंगे। यह हमारे मित्रवत व्यवहार और दोनों देश के लोगों के हितों के साथ पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। यह क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर दोनों देशों की सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने में सहायक है।
- 15 Aug 2025 4:07 PM IST
देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है-सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देता हूं। आज हमारा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। हम सभी भारतवासी प्रतिज्ञा करते हैं कि हम उनके संकल्प को लेकर आगे बढ़ेंगे
Created On :   15 Aug 2025 8:00 AM IST