Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 15 Aug 2025 3:59 PM IST
समारोह हम सभी को हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति हमारे संकल्पों का एहसास प्रदान करता है- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "देश की स्वतंत्रता महात्मा गांधी और महान क्रांतिकारियों के संघर्ष की देन है जिन्होंने सारे देश को जोड़कर हमें मुक्त कराया था। यह समारोह हम सभी को हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति हमारे संकल्पों का एहसास प्रदान करता
- 15 Aug 2025 3:58 PM IST
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।#IndependenceDay2025 pic.twitter.com/YiHWtEV6mO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025 - 15 Aug 2025 3:34 PM IST
14 अगस्त को किश्तवाड़ के चशोती इलाके में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद वहां खोज एवं बचाव अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर में 14 अगस्त को किश्तवाड़ के चशोती इलाके में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद वहां खोज एवं बचाव अभियान जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप सिंह के अनुसार, इस घटना में 45 लोगों की मौत हो गई है।
#WATCH किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर: 14 अगस्त को किश्तवाड़ के चशोती इलाके में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद वहां खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप सिंह के अनुसार, इस घटना में 45 लोगों की मौत हो गई है। pic.twitter.com/wYbd9pFZ0T - 15 Aug 2025 3:32 PM IST
पीएम मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराते हुए 100 मिनट से अधिक समय तक राष्ट्र को संबोधित किया-केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने आज लाल किले से तिरंगा फहराते हुए 100 मिनट से अधिक समय तक राष्ट्र को संबोधित किया है। विभिन्न मुद्दों पर भारत के रुख को स्पष्ट किया है। आज करोड़ों लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा फहराया है। यह कार्यक्रम देशभक्ति का प्रतीक है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू करके पाकिस्तान के मंसूबों को ध्वस्त किया, प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, अगर पाकिस्तान ने फिर से ऐसी हिमाकत की, तो भारत चुप नहीं बैठेगा
#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, "...प्रधानमंत्री मोदी ने आज लाल किले से तिरंगा फहराते हुए 100 मिनट से अधिक समय तक राष्ट्र को संबोधित किया है... विभिन्न मुद्दों पर भारत के रुख को स्पष्ट किया है... आज करोड़ों लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर… pic.twitter.com/3e1CrIrKNq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025 - 15 Aug 2025 3:08 PM IST
पीएम मोदी को पूर्व प्रधानमंत्रियों के भाषणों को सुनना चाहिए ताकि उन्हें सही दिशा मिले-आरजेडी सांसद मनोज झा
आरजेडी सांसद मनोज झा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी के लालकिले से 12वें संबोधन पर तंज कसते हुए कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करना ठीक नहीं था। स्वतंत्रता दिवस और लालकिले का प्राचीर इसके लिए नहीं था। आरजेडी सांसद मनोज झा ने न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के लालकिले से 12वें संबोधन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हर साल लोग उत्सुकता से देखते हैं कि पीएम मोदी अपने भाषण में क्या संदेश देंगे। लेकिन, जिस तरह का भाषण उन्होंने दिया है, मुझे लगता है कि यह अवसर उसके लिए ठीक नहीं था। पीएम मोदी को पूर्व प्रधानमंत्रियों के भाषणों को सुनना चाहिए ताकि उन्हें सही दिशा मिले।
- 15 Aug 2025 2:55 PM IST
किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से मचैल माता मंदिर यात्रा मार्ग पर भारी तबाही
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से मचैल माता मंदिर यात्रा मार्ग पर भारी तबाही मची। इस आपदा में 30 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों के अनुसार, वे कभी भी इस घटना को भूल नहीं पाएंगे। पीएम मोदी ने भी इस पूरे घटना पर नजर बनाई हुई और उन्होंने सीएम उमर अब्दुल्ला से भी इस सिलसिले में फोन पर बातचीत की।
- 15 Aug 2025 2:48 PM IST
चीन के बाद रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल का ग्राहक है भारत
भारत रूस से प्रतिदिन 17.8 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदता है। वह चीन के बाद रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल का ग्राहक है। वहीं रूस भारत का सबसे बड़ा ऑयल सप्लायर है। रूस से लगातार बड़ी मात्रा में तेल खरीदने की वजह से अमेरिका ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है।
- 15 Aug 2025 2:21 PM IST
पीएम मोदी ने लाल किले से पाकिस्तान को दी चुनौती, शिवसेना (यूबीटी) ने किया समर्थन
शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल देसाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस चेतावनी का समर्थन किया जो उन्होंने (पीएम मोदी) लाल किले से पाकिस्तान को दी। सिंधु जल समझौते से लेकर आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को करारा जवाब दिया गया। इस पर देसाई बोले, जो कहा गया वो सही, जब तक पाक सही रास्ते पर नहीं आता समझौता होने का सवाल ही नहीं उठता है।
- 15 Aug 2025 2:07 PM IST
अपनी आजादी, संविधान और इसके उसूलों की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अडिग है: प्रियंका गांधी
अपनी आजादी, संविधान और इसके उसूलों की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अडिग है: प्रियंका गांधी
- 15 Aug 2025 1:55 PM IST
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के संयुक्त सचिव देबब्रत दास निलंबित, वित्तीय गड़बड़ी के लगे आरोप
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के संयुक्त सचिव देबब्रत दास निलंबित, वित्तीय गड़बड़ी के लगे आरोप
Created On :   15 Aug 2025 8:00 AM IST