Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 15 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
15 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 15 Aug 2025 1:46 PM IST

    जिला पंचायत अध्यक्ष नतीजे रिजर्व, HC में रिपोर्ट पेश होने के बाद होगा ऐलान

    नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव परिणामों पर रोक लग गई है। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने परिणामों के ऐलान पर फैसला रिजर्व रख लिया है और कहा है कि जांच रिपोर्ट पेश होने के बाद ही फैसला सुनाया जाएगा। बता दें कि 8 अगस्त 2025 को देहरादून निवासी अभिषेक सिंह की याचिका दायर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि आरक्षण निर्धारित करने में गड़बड़ी की गई, जिससे कई उम्मीदवारों को नुकसान हुआ।

  • 15 Aug 2025 1:34 PM IST

    दिल्ली, मुंबई और गोवा में ED की छापेमारी

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लौह अयस्क के अवैध निर्यात मामले में बड़ी कार्रवाई की है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत ईडी ने गोवा से लेकर मुंबई और दिल्ली तक छापे मारे। इस दौरान करीब 1.68 करोड़ रुपए की नकदी और 6.75 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है, जबकि बैंक खातों में जमा लगभग 14.13 करोड़ रुपए की राशि सीज की गई है।

  • 15 Aug 2025 1:21 PM IST

    बेंगलुरु: धमाके में घर की दीवारें-छत ढही, 10 घायल, 1 मौत

    कर्नाटक के बेंगलुरु में शुक्रवार को सिलेंडर फटने से 10 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में 12 लोग घायल हो गए। यह हादसा सेंट्रल बेंगलुरु के विल्सन गार्डन के चिन्नायनपाल्या में हुई।

  • 15 Aug 2025 12:51 PM IST

    किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद अब तक 65 शव बरामद

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चशोती में गुरुवार को बादल फटने के बाद से अब तक 65 शव बरामद किए गए हैं। वहीं 107 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग नदी में बह गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

  • 15 Aug 2025 12:40 PM IST

    रूसी प्रेसिडेंट पुतिन ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को उसके 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई दी है। भारतीय नेतृत्व को भेजे संदेश में पुतिन ने भारत की जमकर तारीफ की और कहा कि इसका पूरी दुनिया में सम्मान है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत वैश्विक मुद्दों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

  • 15 Aug 2025 12:31 PM IST

    दिल्ली में बारिश से से मिली ठंडक

    दिल्ली-एनसीआर में आज फिर मौसम ने गर्मी से निजात दिलाई है। दिल्ली के कई इलाके में तेज बारिश हो रही है। इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हुई थी, जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया था। 

  • 15 Aug 2025 12:10 PM IST

    भारतीय सेना को जल्द 5000 AK-203 राइफलें मिलेंगी

    इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) अमेठी में 'मेड इन इंडिया' AK-203 राइफल्स का निर्माण कर रही है। पिछले 18 महीनों में 48000 राइफल्स भारतीय सेना को सौंपी जा चुकी हैं। भारतीय सेना को जल्द 5000 AK-203 राइफलें मिलेंगी।

  • 15 Aug 2025 12:00 PM IST

    करीना कपूर से लेकर अक्षय कुमार तक, सितारों ने सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ दिया खास संदेश

    79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर देशवासी ऊर्जा से भरा हुआ है। वहीं, इसकी लहर बॉलीवुड के गलियारों में देखने को मिल रही है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने प्रशंसकों को खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में तिरंगे की एक तस्वीर पोस्ट की और उसके कैप्शन में लिखा, "हमारे देश और उसकी शानदार भावना को सलाम। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।"

  • 15 Aug 2025 11:55 AM IST

    पीएम मोदी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, स्वतंत्रता दिवस पर दिया अब तक का सबसे लंबा भाषण

    79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया। खास बात ये है कि इससे पहले भी ये रिकॉर्ड पीएम मोदी के नाम ही था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने करीब 103 मिनट लंबा भाषण देकर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक बार फिर इस ऐतिहासिक दिन सबसे लंबा भाषण देने का तमगा पीएम मोदी ने अपने नाम किया। इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा सबसे लंबा भाषण देने का तमगा 98 मिनट का था, जो खुद उन्होंने ही साल 2024 में दिया था।

  • 15 Aug 2025 11:45 AM IST

    ऑपरेशन सिंदूर के जरिए विश्व ने भारत की शक्ति और सामर्थ्य को देखा सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में भारतीय सेना के शौर्य, साहस और पराक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया ने देखा है भारत की शक्ति और सामर्थ्य को। राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया, परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश के नाम दिए अपने संदेश में कहा भारत की स्वतंत्रता की यात्रा में अनगिनत बलिदानियों का त्याग और समर्पण शामिल है। स्वतंत्रता दिवस पर सभी ज्ञात, अज्ञात राष्ट्रीय प्रेमियों के स्मरण और उन्हें आदरांजलि अर्पित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Created On :   15 Aug 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story