Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 15 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
15 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 15 Aug 2025 11:35 AM IST

    रांची में तिरंगा फहराने के बाद बोले राज्यपाल संतोष गंगवार, 'झारखंड में नक्सल हिंसा में 75 फीसदी कमी आई'

    79वें स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया। उन्होंने राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए सशक्त राष्ट्र और राज्य के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में झारखंड नक्सल समस्या से पूरी तरह मुक्त होकर शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और बुनियादी ढांचे में देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा होगा। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पूर्व राज्यपाल ने सशस्त्र बलों की संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। राज्यपाल गंगवार ने कहा कि राज्य में नक्सल हिंसा के मामलों में पिछले कुछ वर्षों में 75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और अब नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क, बिजली, पानी व स्वास्थ्य सेवाओं के साथ विकास की रफ्तार तेज हो रही है।

  • 15 Aug 2025 11:25 AM IST

    स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी, उन्हें याद करना हमारी जिम्मेदारी जेपी नड्डा

    भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने लाखों-करोड़ों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नम भाव से याद किया। जेपी नड्डा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की तपस्या और संघर्ष के कारण हमें आजादी मिली, और उन्हें याद करना हमारी जिम्मेदारी है। देश के नाम लालकिले से पीएम मोदी के संदेश पर जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए 140 करोड़ देशवासियों को प्रेरणा और मार्गदर्शन दिया। मोदी ने 'विकसित भारत' के विजन पर जोर दिया, जो स्वतंत्र भारत से आगे बढ़कर 2047 तक एक मजबूत और अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखता है।

  • 15 Aug 2025 11:21 AM IST

    स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संकल्प जेट इंजन से सुदर्शन चक्र मिशन तक, 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत का लक्ष्य

    79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप बनाने से लेकर जेट इंजन बनाने तक, 10 गुना परमाणु विस्तार से लेकर 1 लाख करोड़ रुपए के युवा रोजगार प्रोत्साहन तक, उनका संदेश स्पष्ट था कि भारत अपना भाग्य स्वयं निर्धारित करेगा, अपनी शर्तें स्वयं निर्धारित करेगा और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखेगा।

  • 15 Aug 2025 11:10 AM IST

    स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी, उन्हें याद करना हमारी जिम्मेदारी जेपी नड्डा

    भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने लाखों-करोड़ों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नम भाव से याद किया। जेपी नड्डा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की तपस्या और संघर्ष के कारण हमें आजादी मिली, और उन्हें याद करना हमारी जिम्मेदारी है। देश के नाम लालकिले से पीएम मोदी के संदेश पर जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए 140 करोड़ देशवासियों को प्रेरणा और मार्गदर्शन दिया। मोदी ने 'विकसित भारत' के विजन पर जोर दिया, जो स्वतंत्र भारत से आगे बढ़कर 2047 तक एक मजबूत और अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखता है।

  • 15 Aug 2025 11:01 AM IST

    गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

    देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को लालकिले से संबोधित किया। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड गौतम गंभीर और दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी देशवासियों को बधाई दी है।

  • 15 Aug 2025 10:47 AM IST

    अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी, पीटी परीक्षा में अब100 रुपये लगेंगे शुल्क नीतीश कुमार

    बिहार में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग जोश और जुनून के साथ इस समारोह में शामिल हो रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तिरंगा फहराया। नीतीश कुमार ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए जहाँ चलाई जा रही विकास योजनाओं की चर्चा की, वहीं कई घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 से, जब से काम करने का मौका मिला, सभी धर्मों और जातियों के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने नौकरी और रोजगार की चर्चा करते हुए कहा कि हम लोगों की सरकार के द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा रही है।

  • 15 Aug 2025 10:32 AM IST

    79वें स्वतंत्रता दिवस की राहुल गांधी ने दी बधाई, बोले 'अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य'

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली यह आजादी, एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है—जहां सत्य और समानता की नींव पर न्याय हो, और हर दिल में सम्मान और भाईचारा हो। इस अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। जय हिंद, जय भारत।”

  • 15 Aug 2025 10:25 AM IST

    देश के प्रमुख स्थलों को मिलेगा सुरक्षा कवच, लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने किया मिशन 'सुदर्शन चक्र' का ऐलान

    राष्ट्र सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से बड़ा ऐलान किया है। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि भारत 'सुदर्शन चक्र' मिशन लॉन्च करेगा। उन्होंने कहा कि मिशन 'सुदर्शन चक्र' पावरफुल वेपन सिस्टम होगा, जो दुश्मन के हमले को ध्वस्त करेगा और साथ ही कई गुना ज्यादा दुश्मन पर हिटबैक भी करेगा।

  • 15 Aug 2025 10:16 AM IST

    'आंतरिक मुक्ति के बिना स्वतंत्रता अधूरी', गीता के संदेश पर आचार्य प्रशांत

    स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर दार्शनिक और लेखक आचार्य प्रशांत ने कहा कि 1947 में मिली भारत की राजनीतिक स्वतंत्रता, गीता के आह्वान—आंतरिक मुक्ति—के बिना अधूरी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सच्ची स्वतंत्रता के लिए आध्यात्मिक मुक्ति और विचारों की स्वतंत्रता, दोनों अनिवार्य हैं।

  • 15 Aug 2025 10:05 AM IST

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का 'एक्स' पोस्ट

    कांग्रेस सांसद प्रयिंका गांधी ने लिखा, सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं । हमारे लाखों वीरों ने हमें आज़ादी दिलाने के लिए अनगिनत बलिदान दिए। उन्होंने हमें लोकतंत्र, न्याय, समानता और आपसी एकता का राष्ट्रीय संकल्प सौंपा। एक व्यक्ति - एक वोट के सिद्धांत के माध्यम से उन्होंने हमें एक समृद्ध लोकतंत्र दिया। अपनी स्वतंत्रता, संविधान और उसके सिद्धांतों की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अटूट है। भारत की जय! भारत की जय!

Created On :   15 Aug 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story