Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 15 Aug 2025 9:16 AM IST
गरीबी हटाओ के नारे देश ने बहुत सुने हैं- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, गरीबी हटाओ के नारे देश ने बहुत सुने हैं, लाल किले से भी सुने हैं। देश सुन-सुन कर थक गया था। देश ने मान लिया था कि गरीबी हट नहीं सकती है। लेकिन जब हम योजनाओं को गरीब के घर तक लेकर जाते हैं तब मेरे देश के 25 करोड़ गरीब गरीबी को परास्त कर गरीबी से बाहर निकल कर नया इतिहास बनाते हैं।
- 15 Aug 2025 9:01 AM IST
पीएम मोदी का भाषण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं बड़े अनुभव के साथ कहता हूं कि किसी दूसरे की लकीर छोटी करने के लिए, अपनी ऊर्जा हमें नहीं खपानी है। हमें पूरी ऊर्जा के साथ हमारी लकीर को लंबा करना है। अगर हम ऐसा करेंगे तो दुनिया हमारा लोहा मानेगी। आज जब वैश्विक परिस्थितियों में आर्थिक स्वार्थ दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, तो यह समय की मांग है कि हम उन संकटों पर रोने ना बैठें। हिम्मत के साथ हम अपनी लकीर को लंबी करें। अगर यह रास्ता हमने चुन लिया तो फिर कोई स्वार्थ हमें अपने चंगुल में नहीं फंसा सकता है।
- 15 Aug 2025 8:51 AM IST
राष्ट्रपति मुर्मू का देशवासियों को संदेश
राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की खूब-खूब बधाई और कई संदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं, आप सभी से यह आग्रह करना चाहती हूं कि पर्यावरण की रक्षा के लिए आप सब हर संभव प्रयास करें। जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना करने के लिए, हमें अपने आप में भी कुछ परिवर्तन करने होंगे। हमें अपनी आदतें और अपनी विश्व-दृष्टि में बदलाव लाना होगा। हमें अपनी धरती, नदियों, पहाड़ों, पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के साथ अपने संबंधों में भी परिवर्तन करना होगा। हम सब अपने योगदान से, एक ऐसी पृथ्वी छोड़ कर जाएं जहां जीवन अपने नैसर्गिक रूप में फलता-फूलता रहे।
प्रेसिडेंट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस, सभी भारतीय उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। ये दिवस हमें भारतीय होने के गौरव का विशेष स्मरण कराते हैं।
- 15 Aug 2025 8:34 AM IST
'खून औथर पानी एक साथ नहीं बहेगा', पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे। देशवासियों को पता चला है कि सिंधु का समझौता कितना अन्यायपूर्ण है, कितना एकतरफा है। भारत की नदियों से निकलता पानी दुश्मनों के खेत को सींच रहा है। मेरे देश के किसान और धरती पानी के बिना प्यासी है। ये ऐसा समझौता था जिसने पिछले 7 दशक से मेरे देश के किसानों का अकल्पनीय नुकसान किया है। हिंदुस्तान के हक का जो पानी है उस पर अधिकार सिर्फ और सिर्फ हिंदुस्तान का और यहां के किसानों का है। किसान हित में राष्ट्र हित में ये समझौता हमें मंजूर नहीं है।
- 15 Aug 2025 8:17 AM IST
ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सलाम करने का अवसर मिला है। हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमापार से आतंकियों ने आकर जिस प्रकार का कत्लेआम किया, धर्म पूछकर लोगों को मारा गया। पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। हमारी सेना ने वो करके दिखाया जो कई दशकों तक कभी नहीं हुआ था। दुश्मन की धरती पर घुसकर आतंकी मुख्यालयों को मिट्टी में मिला दिया।
- 15 Aug 2025 8:09 AM IST
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का भाषण
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सलाम करने का अवसर मिला है। हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमापार से आतंकियों ने आकर जिस प्रकार का कत्लेआम किया, धर्म पूछकर लोगों को मारा गया। पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। हमारी सेना ने वो करके दिखाया जो कई दशकों तक कभी नहीं हुआ था। दुश्मन की धरती पर घुसकर आतंकी मुख्यालयों को मिट्टी में मिला दिया।
Created On :   15 Aug 2025 8:00 AM IST