Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटी खास बातें। जानिए भरोसेमंद की बड़ी खबरें।
Live Updates
- 16 Jun 2025 12:40 AM IST
इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई- जिला प्रशासन
जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान चंद्रकांत साल्वे, रोहित माने, विहान माने के रूप में हुई है। 51 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- 16 Jun 2025 12:32 AM IST
इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे का बयान
इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा, "यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जब प्रशासन को यह पता था कि पुल कमजोर था, तो अधिकारियों ने बैरिकेड क्यों नहीं लगाए? पर्यटकों की सुरक्षा पुख्ता क्यों नहीं की गई? इस पुल के रखरखाव के लिए जिम्मेदार सभी उच्च अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें दंडित किया जाना चाहिए। एक साल पहले ही इस पुल के लिए 8 करोड़ रुपये का फंड भी आवंटित किया गया था, लेकिन यह कागजों तक ही सीमित रहा। हमारे देश में लोगों को घूमना पसंद है और वे ऐसी जगहों पर जाना चाहते हैं। पुणे की खराब स्थिति को देखते हुए, लोग पर्यटक के रूप में भी यात्रा नहीं कर सकते? हम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से मांग करते हैं कि सभी जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए, सभी पुराने पुलों का ऑडिट किया जाना चाहिए, सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा तैनात की जानी चाहिए। यह मामला सीधे तौर पर हत्या का मामला है।"
- 16 Jun 2025 12:27 AM IST
मैं भारतीय समुदाय को उनके स्नेह के लिए धन्यवाद देता हूं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मैं भारतीय समुदाय को उनके स्नेह के लिए धन्यवाद देता हूं। भारत आने वाले समय में साइप्रस के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए काम करता रहेगा।"
- 16 Jun 2025 12:11 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एक बिजनेस राउंडटेबल इवेंट में भाग लिया
साइप्रस के लिमासोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एक बिजनेस राउंडटेबल इवेंट में भाग लिया।
- 15 Jun 2025 11:58 PM IST
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का लिया जायजा
जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
- 15 Jun 2025 11:51 PM IST
पीएम मोदी ने भारत साइप्रस सीईओ फोरम को संबोधित किया
भारत-साइप्रस CEO फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ऐसा 6 दशक बाद हुआ है कि एक ही सरकार लगातार तीसरी बार चुनकर आई है। पिछले 10 वर्षों में डिजिटल क्रांति आई है, वित्तीय समावेशन एक मिसाल बना है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के माध्यम से आज विश्व का 50% डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में होते हैं। फ्रांस जैसे कई देश इससे जुड़े हैं। साइप्रस को इसमें शामिल करने के लिए बातचीत चल रही है और मैं इसका स्वागत करता हूं। हम भारत में भविष्य के बुनियादी ढांचे के विकास में सालाना सौ अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश कर रहे हैं। इस साल के बजट में हमने मैन्युफैक्चरिंग मिशन की शुरुआत की है। हमारा फोकस समुद्री और बंदरगाह विकास पर है। हम शिपबिल्डिंग और शिपब्रेकिंग को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके लिए नई नीति भी लाई जा रही है। नागरिक उड्डयन क्षेत्र भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारे 1 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स सिर्फ सपने नहीं, समाधान बेचते हैं।"
- 15 Jun 2025 11:17 PM IST
सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत, गंगाराम अस्पताल में किया गया भर्ती
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और वे निगरानी में हैं
- 15 Jun 2025 11:02 PM IST
पुणे जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी घायल लोगों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे
महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री मकरंद पाटिल और जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी पिंपरी-चिंचवाड़ में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना के बाद घायल और गंभीर रूप से घायल लोगों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे।
- 15 Jun 2025 10:08 PM IST
'अभी हमने 4 शव बरामद किए' - इंद्रायणी पुल हादसे पर बोले पुणे कलेक्टर
इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा, "अभी हमने 4 शव बरामद किए हैं। बचाव अभियान में 250 लोग काम कर रहे हैं। उनका रिस्पांस टाइम काफी अच्छा था, जिसकी वजह से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को तुरंत बचाया जा सका... हम तब तक ऑपरेशन जारी रखेंगे जब तक हम पूरे इलाके को कवर नहीं कर लेते..."
- 15 Jun 2025 9:24 PM IST
पीएम नरेंद्र मोदी ने ली रूद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर हादसे की जानकारी - सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर हादसे की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री को हादसे के तुरंत बाद हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की भी जानकारी दी गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू को भी फोन पर विस्तृत जानकारी दी। केंद्रीय नेतृत्व ने हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।"
Created On :   15 Jun 2025 8:05 AM IST