Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 15 मार्च 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 15 March 2025 12:08 PM
जगदीप धनखड़ मुलाकात
कांग्रेस के सांसद जयराम रमेश ने जगदीप धनखड़ से मुलाकात की है।
- 15 March 2025 11:58 AM
अमृतसर मंदिर ब्लास्ट अपडेट
अमृतसर मंदिर ब्लास्ट में ग्रेनेड सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
- 15 March 2025 11:49 AM
पप्पू यादव ने लगाया बीजेपी पर गंभीर आरोप
पप्पू यादव ने लगाया आरोप, नीतीश कुमार को बीजेपी खत्म करना चाहती है।
- 15 March 2025 11:25 AM
शिवसेना नेता हत्याकांड अपडेट
शिवसेना नेता हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
- 15 March 2025 11:09 AM
भारतीय स्टार्टअप ने इस सप्ताह 462 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाया फंड
भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में फंडिंग को लेकर इस सप्ताह जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिसमें 19 स्टार्टअप ने सामूहिक रूप से लगभग 462.27 मिलियन डॉलर जुटाए। यह निवेश छह विकास-चरण और दस प्रारंभिक-चरण सौदों में हुआ। तीन स्टार्टअप ने अपनी फंडिंग डिटेल्स का खुलासा नहीं किया।
- 15 March 2025 10:04 AM
नर्वस और चिंतित करने वाला था आईपीएल 2025 नीलामी का अनुभव केएल राहुल
केएल राहुल आईपीएल 2025 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं। सीजन शुरू होने से पहले उन्होंने पिछले साल की नीलामी को याद किया।
- 15 March 2025 9:55 AM
सुरेंद्र राजपूत ने आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी पर यूपी एटीएस को दी बधाई
उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं देने वाले फिरोजाबाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत रविंद्र को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। एटीएस को उसके फोन से कुछ जरूरी दस्तावेज मिले हैं। इस पर शनिवार को कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने प्रतिक्रिया दी।
- 15 March 2025 9:53 AM
मौसम ने ली फिर से करवट, मौसम विभाग का अलर्ट हुआ जारी
मौसम विभाग का अलर्ट हुआ जारी, यूपी, हरियाणा के साथ तीन अन्य राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई गई है।
- 15 March 2025 9:16 AM
बिहार के डिप्टी सीएम का बयान आया सामने
'जिस भाषा में अपराधी समझता है उस भाषा में समझाएं', बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बयान दिया है।
Created On : 15 March 2025 2:30 AM