Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 15 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
15 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ल। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 15 May 2025 4:52 PM IST

    सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई मुख्यालय में बने बोर्ड रूम '10000 गावस्कर' का उद्घाटन किया

    भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मुख्यालय में उनके सम्मान में बने बोर्ड रूम का उद्घाटन किया है। "एक महान खिलाड़ी का सम्मान! भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में उनके सम्मान में बने बोर्ड रूम और उनके ऐतिहासिक मील के पत्थर 10000 गावस्कर का उद्घाटन किया," बीसीसीआई ने इस कार्यक्रम का एक वीडियो साझा किया, जिसमें बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव देवजीत सैकिया भी मौजूद थे।

  • 15 May 2025 4:45 PM IST

    झारखंड में लातेहार के जंगल से तीन मोस्ट वांटेड नक्सली गिरफ्तार

    झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र के हड़गड़वा जंगल में छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन मोस्ट वांटेड नक्सलियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार नक्सलियों में लातेहार जिले का चंदवा निवासी संतोष उरांव, बालूमाथ थाना क्षेत्र निवासी आशीष उरांव और लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र निवासी बालक राम शामिल हैं।

  • 15 May 2025 4:38 PM IST

    कर्नाटक की लड़कियों और उत्तर प्रदेश के लड़कों ने जीते बास्केटबॉल प्रतियोगिता के स्वर्ण

    कर्नाटक की लड़कियों और उत्तर प्रदेश के लड़कों ने गुरुवार को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते, लेकिन दोनों ने अलग-अलग अंदाज में जीत दर्ज की। कर्नाटक की लड़कियों ने हरियाणा के खिलाफ हरफनमौला प्रदर्शन किया और फाइनल में अपना दबदबा बनाया। कम स्कोर वाले लड़कों के खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक-दूसरे से बेहतर दिखीं। उत्तर प्रदेश की टीम ने महत्वपूर्ण मौकों पर बास्केट करने के तरीके खोजे, जिससे टीम राजस्थान की चुनौती को मात दे पाई।

  • 15 May 2025 4:30 PM IST

    नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और गांजे की बिक्री में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार

    नोएडा पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की।

    थाना सेक्टर-63 और थाना फेज-1 पुलिस ने अवैध शराब और गांजे की बिक्री में लिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने राकेश को एफ-404 कंपनी सेक्टर 63, ग्रीन बेल्ट के पास से गिरफ्तार किया। राकेश मूल रूप से फरीदपुर, दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) का निवासी है और वर्तमान में गढ़ी चौखंडी, थाना फेज-3, नोएडा में रह रहा था।

  • 15 May 2025 4:21 PM IST

    UP सरकार ने गरीबों की थाली तक राशन पहुंचाने के लिए खोला खजाना

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचाने की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दे रही है। योगी सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत उचित दर वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए 179.42 करोड़ रुपए की बड़ी धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि उठाई, धराई और अंतर्राज्यीय संचालन से लेकर उपभोक्ताओं तक राशन सामग्री के सुचारू वितरण के लिए स्वीकृत की गई है, जो खाद्य एवं रसद विभाग की कार्यक्षमता को नई गति देगी।

  • 15 May 2025 4:13 PM IST

    बीजेपी पर भड़के 'आप' नेता संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किया सेना का अपमान। BJP कभी भी देश को जोड़ना नहीं चाहती है। यह केवल देश को तोड़ना चाहते हैं। इनके मंत्री विजय शाह ने भारतीय फौज की एक वीर महिला जवान सोफिया कुरैशी को पाकिस्तान आतंकवादियों की बहन कहा है। हमारी वीर बेटी को आतंकवादी की बहन कहने के बाद भी BJP और नरेंद्र मोदी चुप बैठे हैं। विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त करके गिरफ्तार किया जाये और PM मोदी देश से माफी मांगें।

  • 15 May 2025 4:02 PM IST

    इंदौर पुलिस मंत्री विजय शाह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी

    मध्य प्रदेश के जनजातीय कल्याण मंत्री विजय शाह द्वारा सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर इंदौर के मानपुर थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक निमीष अग्रवाल का कहना है कि प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों मंत्री विजय शाह ने पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सेना का पक्ष रख रहीं सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित टिप्पणी की थी।

  • 15 May 2025 3:55 PM IST

    सेमीकंडक्टर का ‘सुपर हब’ बन रहा उत्तर प्रदेश, दो हजार लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार यीडा सीईओ

    यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ अरुणवीर सिंह ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर यूनिट से दो हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। यह प्लांट 3,700 करोड़ रुपए के निवेश से यीडा के सेक्टर-28 में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर सेक्टर में उत्तर प्रदेश को 'सुपर हब' के तौर पर स्थापित करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम सिद्ध होगा।

  • 15 May 2025 3:55 PM IST

    सेंसेक्स में 1200 अंकों की तेजी

    बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1200.18 अंक यानि कि 1.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ के साथ 82,530.74 के स्तर पर बंद हुआ।

  • 15 May 2025 3:30 PM IST

    दिल्ली में छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास 10 राउंड फायरिंग, एक घायल

    राजधानी दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास फायरिंग की खबर है। यहां 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई है। इसमें एक स्कॉर्पियो सवार घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

Created On :   15 May 2025 8:07 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story