Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ल। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 15 May 2025 3:20 PM IST
सोने की कीमत में मामूली बढ़त
सोना- चांदी की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। आज (15 मई 2025, गुरुवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में करीब 420 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 88,800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 93,240 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।
- 15 May 2025 2:55 PM IST
Shahdol News: डॉक्टर नहीं आते तो लगा दिया गुमशुदा का पोस्टर
दूर दराज में जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं किस कदर दम तोड़ रही हैं इसका ताला उदाहरण सिंहपुर सीएचसी अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेम्हौरी में सामने आया है। जहां पदस्थ चिकित्सक डॉ. आकाश साहू की लगातार अनुपस्थिति से परेशान ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराते हुए डॉक्टर की गुमशुदगी के पोस्टर चिपकाए दिए गए।
- 15 May 2025 2:45 PM IST
Seoni News: ज्ञानचंद ने गठित की पीआईसी, जारी हुआ आदेश
कांग्रेस की नगर सरकार के अध्यक्ष शफीक खान को नगर पालिका में हुए भारी भ्रष्टाचार के बाद तत्काल प्रभाव से प्रदेश शासन द्वारा पद से हटाए जाने के पश्चात भाजपा के ज्ञानचंद सनोडिया को नगर पालिका अध्यक्ष बनाया गया है।
- 15 May 2025 2:35 PM IST
Seoni News: घायल नजर आए टाइगर को पांच दिन बाद ट्रैंक्विलाइज़र कर पकड़ लिया गया
कान्हीवाड़ा के छुई गांव के पास 10 मई को घायल नजर आए टाइगर को पांच दिन बाद ट्रैंक्विलाइजर कर पकड़ लिया गया। प्राथमिक जांच के बाद उसे भोपाल के वन विहार के लिए रवाना कर दिया गया है।
- 15 May 2025 2:25 PM IST
Satna News: जैतवारा के रास्ते पर हटिया गांव के पास तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 10 घायल
सिविल लाइन थाना अंतर्गत हटिया गांव के पास तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से 10 गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि नंदिनी ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 19 पी 0609 सतना से सवारी लेकर जैतवारा की तरफ जा रही थी।
- 15 May 2025 2:15 PM IST
Chhindwara News: शादी समारोह में विवाद, बदमाशों ने धारदार हथियार से किया हमला
शहर के छोटा तालाब से लगे एक लॉन में आयोजित शादी समारोह में युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद में बदमाशों ने धारदार हथियार से हमलाकर तीन युवकों को घायल कर।
- 15 May 2025 2:05 PM IST
Chhindwara News: नवेगांव के ग्राम भतोडिय़ा में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव
नवेगांव के ग्राम भतोडिय़ा में बुधवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतका की पहचान पटेलीखेड़ा निवासी 45 वर्षीय सुमरती बाई पति स्व.बंशीलाल दर्शमा के रूप में हुई है। मृतका मंगलवार दोपहर को विधवा पेंशन की राशि लेने भतोडिय़ा के लिए निकली थी। पुलिस मामले को संदेहास्पद मानकर जांच कर रही है।
- 15 May 2025 1:55 PM IST
Chhindwara News: नरसिंहपुर रोड स्थित नेर जमुनिया के समीप हुआ हादसा
धरमटेकड़ी चौकी क्षेत्र के नेर जमुनिया के समीप बुधवार दोपहर को दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार मामा-भांजेे को गंभीर चोट आई थी। हादसे में घायल मामा-भांजे को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मामा को मृत घोषित कर दिया।
- 15 May 2025 1:45 PM IST
Chhindwara News: आईस्क्रीम पार्लर में देर रात विवाद, भाजपा नेता के बेटों ने भाजपा नेत्री के बेटे से की मारपीट
दशहरा मैदान के सामने आईस्क्रीम पार्लर में मंगलवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान भाजपा नेता विजय पांडे के बेटों ने महिला नेत्री के बेटे से मारपीट कर दी। इस दौरान विजय पांडे और महिला नेत्री अमिता बरहैया भी मौके पर पहुंच गए थे।
- 15 May 2025 1:35 PM IST
Shahdol News: पिलर खुदाई के दौरान मिला खजाना, मजदूरों ने बांट लिया
गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम खाम्हा में सरकारी शिक्षक के यहां मकान निर्माण के लिए हो रही पिलर खुदाई के दौरान जमीन में गढ़ा खजाना मिल गया। मजेदार बात यह रही कि जो मजदूर खुदाई कर रहे थे उन्होंने आपस में बांट भी लिया।
Created On :   15 May 2025 8:07 AM IST