Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 15 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
15 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ल। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 15 May 2025 1:25 PM IST

    एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 15-मई-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.76 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 14 मई 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 30 अप्रैल 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.02 प्रतिशत बढ़ी हैं।

  • 15 May 2025 1:15 PM IST

    एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 15-मई-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.40 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 14 मई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 अप्रैल 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.02 प्रतिशत बढ़ी हैं।

  • 15 May 2025 1:15 PM IST

    चांदी की कीमत स्थिर

    चांदी की कीमत में बीते दिन की तुलना में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। इसकी कीमत आज भी लगभग कल के मुकाबले देखी गई है, जिसके बाद अधिकांश शहरों में आज सिल्वर 98,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।

  • 15 May 2025 12:20 PM IST

    भारतीय रुपया में गिरावट

    गुरुवार को भारतीय रुपया में 26 पैसे की गिरावट दर्ज की गई और यह 85.53 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 85.06 प्रति डॉलर पर खुला और शाम को 85.27 पर बंद हुआ था।

  • 15 May 2025 12:10 PM IST

    कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट

    गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुड़गांव में पेट्रोल 30 पैसे बढ़कर 95.25 रुपए और डीजल 29 पैसे महंगा होकर 88.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं बैंगलोर में पेट्रोल 31 पैसे बढ़कर 103.23 रुपए और डीजल 29 पैसे महंगा होकर 91.28 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 08 पैसे घटकर 107.40 रुपए और डीजल 20 पैसे कम होकर 96.28 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

  • 15 May 2025 12:00 PM IST

    कच्चे तेल की कीमत में मामूली बढ़त

    कच्चे तेल की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (15 मई 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 62.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। हालांकि, बीते दिन कच्चे तेल की कीमत मामूली गिरी थी और यह 62.19 डॉलर प्रति बैरल था।

  • 15 May 2025 11:58 AM IST

    ‘जय हिंद सभा’ पर मंत्री सिरसा का तंज, बोले- 'कांग्रेस को भी देशभक्ति के टीके लगने लगे हैं'

    कांग्रेस की जय हिंद सभा को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि कांग्रेस के खून में भी देशभक्ति आने लगी है। समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कभी (कांग्रेस) वे पाकिस्तान की बात करते थे, कभी चीन की बात करते थे और उनसे पैसे लेते थे। लेकिन अब उनके खून में भी देशभक्ति दिखने लगी है। यहां तक कि उन्हें भी समय के साथ एहसास होने लगा है कि देश बदल गया है और राष्ट्र अब अपने दुश्मनों को पहचानता है और उन्हें जवाबदेह ठहराता है। इसलिए कांग्रेस को भी 'देशभक्ति के टीके' लगने लगे हैं। मैं उन्हें जय हिंद सभा के लिए बधाई देता हूं।

  • 15 May 2025 11:50 AM IST

    धूल भरी आंधी के बाद दिल्ली में प्रदूषण चरम पर, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर साधा निशाना

    राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है और हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार पहुंच गया है। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “बीजेपी की चार इंजन वाली सरकार के चारों इंजन दिल्ली में धुआं छोड़ रहे हैं। यहां एक्यूआई 500 है, मतलब जहर! न धूप दिखती है, न सांस ली जाती है। आंखों में जलन और गले में खराश हो रही है।”

  • 15 May 2025 11:40 AM IST

    तरुण चुघ ने की भारतीय सेना की तारीफ

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि भारत की वीर सेना और सुरक्षाबलों को हम सलाम करते हैं जो लगातार आतंकवादियों को कब्रो में पहुंचा रहे हैं। लगातार हमने आतंकवाद, आतंकवादियों की आयु और उनके नेतृत्व को कम किया है। उनके सरग़नाओं को भी मिट्टी में मिलाया है। यह नया भारत है जो आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति पर वचनबद्धता से काम कर रहा है।"

  • 15 May 2025 11:26 AM IST

    राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार (15 मई) को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। वह अपने आवास से रवाना हो गए हैं। रक्षा मंत्री के साथ सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे। वह एयरबेस का दौरा कर सकते हैं।

Created On :   15 May 2025 8:07 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story