Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 16 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
16 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 17 April 2025 12:28 AM IST

    अस्पताल में आग, मरीज को निकालने के दौरान ऑक्सीजन मास्क उतरने से मौत

    मुरैना जिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में बुधवार को आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग ने मुख्य ऑपरेशन थियेटर, बर्न यूनिट और सर्जिकल वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान तीमारदार अपने मरीजों को बाहर निकालने के लिए दौड़ पड़े। जल्दबाजी में एक मरीज का ऑक्सीजन मास्क उतर गया। पुलिस ने बताया कि दुख की बात यह है कि जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

  • 16 April 2025 11:50 PM IST

    IPL 2025 - DC ने जीता सुपर ओवर

    आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिट्लस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने भी निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेटों के नुकसान पर 188 रन ही बनाए। जिसके बाद सुपर ओवर का आयोजन किया गया। सुपर ओवर में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी की और 2 विकेटो के नुकसान पर 11 रन बना। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने बिना किसी नुकसान पर 13 रन बना लिए और मुकाबले में जीत हासिल कर ली।

  • 16 April 2025 11:26 PM IST

    सालों से गरीब मुसलमानों को वक्फ के नाम पर कोई लाभ नहीं मिला - केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी

    वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना राज्य भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने कहा, "लोकतंत्र में कोई भी कोर्ट में जा सकते हैं। इतने सालों से गरीब मुसलमानों को वक्फ के नाम पर कोई लाभ नहीं मिला है। हम वक्फ बोर्ड को संविधान के आधार पर ठीक करेंगे, उसमें भ्रष्टाचार को रोकेंगे। हम कोर्ट में यहीं बताने वाले हैं। हमने गरीब मुसलमानों के हित के लिए यह काम किया है।"

  • 16 April 2025 11:19 PM IST

    IPL 2025 - टाई हुआ DC और RR के बीच मुकाबला

    आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने थे। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का टारगेट दिया था। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेटों के नुकसान पर केवल 188 रन बना पाई। जिसकी वजह से मैच टाई हो गया। अब सुपर ओवर के जरिए मैच का नतीजा निकलेगा।

  • 16 April 2025 11:08 PM IST

    दिल्ली को जीत के लिए 2 ओवर में 22 रन की जरुरत

    आईपीएल 2025 में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। दिल्ली के दिए 189 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान ने 18 ओवर में 167 रन बना लिये हैं। टीम को अब 2 ओवर में 22 रन चाहिए। हेटमायर और ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं। 

  • 16 April 2025 10:58 PM IST

    शिविरों में शरणार्थियों की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही - सुकांत मजूमदार

    केंद्रीय मंत्री व पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, "DGP ने पीड़ित परिवारों से अलग से बात की। वे उनसे ज्यादा देर तक बात नहीं कर पाए, वो 10 मिनट भी बात नहीं कर पाए। पीड़ित हमें बता रहे हैं कि शिविरों में शरणार्थियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।"

  • 16 April 2025 10:45 PM IST

    मुर्शिदाबाद हिंसा पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का बयान

    वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि यह देश गांधी का है और यहां पर हिंसा नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने बुधवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि मेरे हिसाब से हिंसा बिल्कुल गलत है।

  • 16 April 2025 10:32 PM IST

    राजस्थान की शानदार शुरुआत, 1 विकेट के नुकसान पर बनाए 104 रन

    आईपीएल 2025 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को 189 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में दिल्ली ने बेहतरीन शुरुआत की। टीम ने 12 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। टीम से यशस्वी जायसवाल और नीतीश राणा पिच पर हैं। यशस्वी फिफ्टी लगा चुके हैं। अक्षर पटेल ने रियान पराग को बोल्ड कर दिया। संजू सैमसन छठे ओवर में रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए।

  • 16 April 2025 10:28 PM IST

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरुवनंतपुरम में किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

    नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ ED की चार्जशीट के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

  • 16 April 2025 10:15 PM IST

    यह बीजेपी का तमाशा, कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन पर बोले केसी वेणुगोपाल

    नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ED की चार्जशीट पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "यह भाजपा का 'बड़ा तमाशा' है, साफ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है। हर कोई जानता है कि यह पूरी तरह से झूठा मामला है और इसमें कुछ भी नहीं है। वे विपक्ष को निशाना बनाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। आज कांग्रेस ने पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन किया।"

Created On :   16 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story