Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 16 April 2025 9:59 PM IST
अहमदाबाद से दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अहमदाबाद से दिल्ली लौटे। वे गुजरात में जिला इकाइयों को मजबूत करने की पार्टी की परियोजना का शुभारंभ करने और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए अहमदाबाद में थे।
- 16 April 2025 9:32 PM IST
कल अपनी बात रखेंगे महागठबंधन के लोग - RJD नेता तेजस्वी यादव
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "कल महागठबंधन के लोग अपनी बात को रखेंगे और कैसे हमें आगे बढ़ना है, उसपर चर्चा होगी। हम बड़े मजबूत हैं, हमारी अच्छी और सकारात्मक बैठक हुई है।"
- 16 April 2025 9:29 PM IST
दिल्ली ने राजस्थान को दिया 189 का लक्ष्य, पोरेल ने खेली 49 रन की पारी, आर्चर ने दो विकेट लिए
आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से अभिषेक पोरेल ने 49, केएल राहुल ने 38 और कप्तान अक्षर पटेल ने 34 रन की पारी खेली। वहीं राजस्थान की तरफ से जोफ्रा ऑर्चर ने दो, जबकि महीश तीक्षणा और वनिंदू हसरंगा ने 1-1 विकेट लिए।
- 16 April 2025 8:34 PM IST
IPL 2025 - टूर्नामेंट पर मंडरा रहा फिक्सिंग का खतरा
आईपीएल 2025 में खेले जाने वाले मैचों पर फिक्सिंग का खतरा मंडराने लगा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 10 फ्रैंचाइजियों, खिलाड़ियों और स्टाफ को मैच फिक्सिंग के लिए चेतावनी दी है। बीसीसीआई ने सभी टीमों को सचेत किया है कि हैदराबाद का कोई बिजनेसमैन कथित तौर पर गैरकानूनी काम करवाने के लिए टीमों के सदस्यों से मिल रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि ये बिजनेसमैन देशभर के कई बुकी के संपर्क में है।
- 16 April 2025 8:22 PM IST
IPL 2025 - दो विकेट गिरने के बाद संभली DC
आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पॉवर प्ले में अपने दो बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने टीम की पारी को अच्छे से संभाला। दोनो बल्लेबाजों ने मिलकर 11 ओवरों में टीम को 86 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया।
- 16 April 2025 8:00 PM IST
IPL 2025 - खत्म हुआ मुकाबले का पहला पॉवर प्ले
आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले की पहली पारी का पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2 विकेटों के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी अच्छी रही थी लेकिन तीसरे और चौथे ओवर में उन्होंने अपने दो बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे।
- 16 April 2025 7:50 PM IST
IPL 2025 - अच्छी शुरुआत के बाद DC को लगे दो झटके
आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। इस दौरान टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की थी। सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने दूसरे ओवर में छक्के-चौकों की बरसात कर 23 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद टीम को लगातार दो झटके लगे। इस क्रम में सबसे पहले सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगार्क आउट हुए। वहीं, दूसरा विकेट बल्लेबाज करुण नायर का गिरा। टीम ने 4 ओवरों में 2 विकेटों के नुकसान पर 37 रन है।
- 16 April 2025 7:30 PM IST
IPL 2025 - मुकाबले की हुई शुरुआत
आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अरुण जेटली स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेक फ्रेजर मैकगार्क और अभिषेक पोरेल की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए पहला ओवर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर डाल रहे हैं।
- 16 April 2025 7:21 PM IST
IPL 2025 - RR और DC की प्लेइंग इलेवन में बदलाव
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन पिछले मैच की तरह ही है। इस बार कोई बदलाव नहीं देखने को मिला।
दिल्ली कैपिटल्स
बल्लेबाज मुकेश कुमार की जगह पिछले मैच में शानदार अर्धशतक ठोकने वाले करुण नायर को मौका मिला है।
- 16 April 2025 7:08 PM IST
IPL 2025 - दोनो टीमों के इंपैक्ट सबस्टीट्यूट
राजस्थान रॉयल्स
शुभम दुबे, कुणाल सिंह राठौड़, युद्धवीर सिंह, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय।
दिल्ली कैपिटल्स
डोनोवन फरेरा, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, त्रिपुराना विजय, मुकेश कुमार।
Created On :   16 April 2025 8:00 AM IST