Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 16 Aug 2025 9:35 AM IST
यहां खून बहेगा तो वहां पानी नहीं बहेगा, पाकिस्तान को भी ये समझ आ गया है- दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल से भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने पीएम मोदी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें पीएम मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से कहा था कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते हैं। दिलीप घोष ने कहा कि पीएम मोदी ने बिल्कुल सही बात कही है। पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते हैं।
- 16 Aug 2025 9:23 AM IST
राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की शुभकामनाएं दी
देशभर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने और राष्ट्र को मजबूत बनाने की बात कही।
- 16 Aug 2025 8:54 AM IST
ट्रंप, पुतिन ने यूक्रेन पर तीन घंटे की बातचीत के बाद बड़ी सफलता की घोषणा की
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को अलास्का के एंकोरेज में तीन घंटे की वार्ता के बाद बड़ी सफलता की घोषणा की। ट्रंप ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हम जिस समझौते पर पहुंचे हैं, वह हमें उस लक्ष्य (समाधान खोजने) के और करीब लाने में मदद करेगा और यूक्रेन में शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा। मुझे लगता है कि हमारी बैठक बहुत ही उपयोगी रही। ऐसे कई मुद्दे थे जिन पर हम (राष्ट्रपति पुतिन और मैं) सहमत हुए।"
- 16 Aug 2025 8:49 AM IST
पुतिन के साथ समझौते की दिशा में 'शानदार प्रगति', जेलेंस्की और नाटो नेताओं से करेंगे बात ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी मुलाकात में "कुछ प्रगति" हुई है और उन्होंने "काफी अच्छी तरक्की" की है। हालांकि, ट्रंप ने यह भी साफ़ किया कि "जब तक कोई समझौता हो नहीं जाता, तब तक उसे समझौता नहीं माना जा सकता।"
- 16 Aug 2025 8:48 AM IST
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तमाम नेताओं मे उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
- 16 Aug 2025 8:47 AM IST
पुतिन ने कहा, 'यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए', लेकिन केवल तभी जब रूस की चिंताएं पूरी हों
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस बात पर सहमत हैं कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि इसके साथ-साथ रूस की सुरक्षा से जुड़ी बुनियादी चिंताओं का समाधान होना जरूरी है। अलास्का के एंकोरेज में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने कहा, "मैं राष्ट्रपति ट्रंप से सहमत हूं कि यूक्रेन की सुरक्षा जरूरी है और हम इस पर काम करने को तैयार हैं।" पुतिन ने उम्मीद जताई कि ट्रंप के साथ हुई बातचीत से यूक्रेन में शांति का रास्ता खुलेगा।
- 16 Aug 2025 8:20 AM IST
आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए यूएस भारत के साथ मिलकर काम करेगा- अमेरिकी विदेश मंत्री
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर एक सौहार्दपूर्ण संदेश में कहा कि अमेरिका भारत के साथ मिलकर आधुनिक चुनौतियों का सामना करना चाहता है और दोनों देशों के लिए उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना चाहता है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) और सबसे पुराने लोकतंत्र (अमेरिका) के बीच का ऐतिहासिक संबंध बेहद महत्वपूर्ण और दूरगामी है।
- 16 Aug 2025 8:12 AM IST
संजय राउत सिर्फ बकवास करते हैं, लोग उनके बयान को गंभीरता से नहीं लेते- कृपाशंकर सिंह
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत पर निशाना साधा। उन्होंने संजय राउत की तुलना कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से की। शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा था कि इस बार उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ मिलकर निकाय चुनाव लड़ेंगे। उनके इसी बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि वे सिर्फ बकवास और फालतू बातें करते रहते हैं। संजय राउत के बयान को लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं।
Created On :   16 Aug 2025 8:03 AM IST