Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 16 July 2025 8:28 AM IST
दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी
दिल्ली में द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस मौके पर मौजूद है। जाँच जारी है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
- 16 July 2025 8:25 AM IST
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कांवड़ियों के लिए बने स्वागत द्वारों का निरीक्षण किया
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने अप्सरा बॉर्डर पर कांवोड़ियों के स्वागत के लिए लगाए गए स्वागत द्वारों का निरीक्षण किया।
- 16 July 2025 8:13 AM IST
बीजू जनता दल ने बालासोर बंद करने का किया आह्वान
बालासोर में फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज के छात्रा के आत्मदाह से हुई मौत पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच बीजू जनता दल ने विरोध करते हुए बालासोर बंद करने का ऐलान किया है।
- 16 July 2025 8:08 AM IST
बटोत में रक्तदान शिविर कार्यक्रम में सेना के जवानों ने लिया हिस्सा
बटोत में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सेना के जवानों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
- 16 July 2025 8:05 AM IST
असम के गुवाहाटी के दौरे के लिए रवाना हुए राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम के गुवाहाटी के लिए रवाना हुए, जहां वे राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों की बैठक और बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सहित कई बैठकों में भाग लेंगे।
Created On :   16 July 2025 8:00 AM IST