Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 17 Jun 2025 12:37 AM IST
ईरान के पश्चिमी इलाके में मिसाइल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला कर रहा है इजरायल
इजरायल ईरान के पश्चिमी इलाके में मिसाइल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला कर रहा है।
- 17 Jun 2025 12:34 AM IST
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार किया गया
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।
- 16 Jun 2025 11:24 PM IST
अमेरिका एक फोन कॉल से इजरायल के हमलों को रोक सकता है- ईरान के विदेश मंत्री
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका एक फोन कॉल से इजरायल के हमलों को रोक सकता है।
- 16 Jun 2025 11:06 PM IST
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने 16वीं जनगणना के लिए जाति गणना सहित राजपत्र अधिसूचना जारी होने पर दिया बयान
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने 16वीं जनगणना के लिए जाति गणना सहित राजपत्र अधिसूचना जारी होने पर कहा, "हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। जनगणना 1 मार्च, 2027 से शुरू होगी। इससे सरकार को भविष्य की योजना बनाने में मदद मिलेगी।"
- 16 Jun 2025 10:05 PM IST
जाजपुर जिले में डायरिया के मामलों पर ओडिशा के मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्रा का बयान
जाजपुर जिले में डायरिया के मामलों पर ओडिशा के मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्रा ने कहा, "शहरी स्थानीय निकायों को पानी की आपूर्ति की जांच करने, शुद्धता के स्तर को बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं और वे उचित जांच कर रहे हैं। रथ यात्रा के मद्देनजर सभी विभाग सतर्क हैं।"
- 16 Jun 2025 9:47 PM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की
वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की।
- 16 Jun 2025 9:35 PM IST
वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की
वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
- 16 Jun 2025 9:13 PM IST
आबादी भूखंड पाकर किसानों के खिले चेहरे, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में हुआ ड्रॉ
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव के 47 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड मिल गए हैं। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह, एसीईओ सुमित यादव और ओएसडी जितेंद्र गौतम के समक्ष समान आकार वाले इन भूखंडों का ड्रॉ कराया गया। पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए ड्रॉ प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
- 16 Jun 2025 7:23 PM IST
राहुल गांधी का 'जितनी आबादी, उतना हक' का नारा झूठा - भाजपा
कर्नाटक में दोबारा जातिगत सर्वेक्षण के मामले पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि किसी को उसके इतिहास से मुक्ति नहीं मिलती है, लेकिन वर्तमान में कांग्रेस की कथनी और करनी वैसी ही है। इसका ताजा उदाहरण कर्नाटक सरकार है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कर्नाटक को आइडियल स्टेट बताते रहते हैं, लेकिन कर्नाटक की उनकी सरकार का सर्वे बताता है कि सोशल जस्टिस कांग्रेस के लिए दिखावा है।
- 16 Jun 2025 6:41 PM IST
315 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत 1.06 लाख रुपए के पार
सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेजी देखने को मिली और 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 99,300 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमत 1.06 लाख रुपए प्रति किलो को पार कर गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 315 रुपए बढ़कर 99,373 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि शुक्रवार को 99,058 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
Created On :   16 Jun 2025 8:00 AM IST