Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 17 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
17 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटी खास बातें। जानिए ब्रांड की बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 17 Aug 2025 3:02 PM IST

    भाजपा सरकार से खुश नहीं दिल्ली की जनता संजीव झा

    आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक संजीव झा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा की सरकार जनता के वोटों से नहीं, बल्कि 'वोट चोरी' के जरिए सत्ता में आई है। आप विधायक संजीव झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "महज छह महीने में भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने जनता को त्राहि-त्राहि करने पर मजबूर कर दिया है। अब दिल्ली की जनता भाजपा सरकार से नाखुश है। दिल्ली में भाजपा की सरकार जनता के वोट से नहीं बल्कि 'वोट चोरी' से बनी है, अब इस सरकार से लोग परेशान हैं।"

  • 17 Aug 2025 2:43 PM IST

    'वोटर अधिकार यात्रा' कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया

    'वोटर अधिकार यात्रा' कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "लालू और लोहिया हमेशा कहते रहे हैं कि 'वोट का राज मतलब छोट का राज।' भाजपा वाले जो काम खुद नहीं कर पा रहे हैं, वो काम चुनाव आयोग से करवा रहे हैं, यानी वो आपसे आपका अधिकार छीन रहे हैं।"

  • 17 Aug 2025 2:15 PM IST

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क का किया उद्घाटन, लोगों को किया संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे खुशी है कि रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार यमुना जी की सफाई में भी लगातार जुटी हुई है। मुझे बताया गया है कि यमुना से इतने समय में 16 लाख मीट्रिक टन शिल्ट हटाई जा चुकी है। इतना ही नहीं, बहुत कम समय में ही दिल्ली में 650 DEVI इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं। भविष्य में ये इलेक्ट्रिक बसें करीब 2 हजार का आंकड़ा पार कर जाएंगी। ये ग्रीन दिल्ली- क्लीन दिल्ली के मंत्र को और मजबूत करता है।"

  • 17 Aug 2025 1:53 PM IST

    भाजपा नेता उमा भारती ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    भाजपा नेता उमा भारती ने कहा, "भारत में विभाजन के बीज अंग्रेजों ने बोए थे और अंग्रेज मोहम्मद अली जिन्ना और जवाहरलाल नेहरू की सत्ता की लालसा को जानते थे। जब जिन्ना को लगा कि वह भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, तब ऐसे हालात पैदा हुए कि अलग पाकिस्तान की मांग उठी। मैं तो कहूंगी कि अलग पाकिस्तान के बीज भी कांग्रेस ने ही बोए थे और जो विभाजन हुआ उसके लिए अंतत कांग्रेस ही जिम्मेदार थी। भारत और पाकिस्तान का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था और आज भी कांग्रेस उसी मानसिकता में विश्वास करती है।"

  • 17 Aug 2025 1:00 PM IST

    बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी नीतीश कुमार को लेकर प्रतिक्रिया

    बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "जब से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं, जिस तरह से उन्होंने पूरे बिहार में महिलाओं के लिए काम किया है, जिस तरह से उन्हें सुविधाएं प्रदान की हैं, आज पंचायती राज, नगर निकाय में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण है। आज पूरे बिहार में महिलाओं को नीतीश कुमार द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं से सशक्तिकरण मिला है।"

  • 17 Aug 2025 12:49 PM IST

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मतदाता अधिकार यात्रा पर दी प्रतिक्रिया

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा, "आप लोग इस यात्रा को महत्व दे रहे हैं, लेकिन ये यात्रा नहीं है। ये पत्थर पर सिर पटकने जैसा है। वे(राहुल गांधी) यह यात्रा किसलिए कर रहे हैं? वे क्या चाहते हैं? कि 10-15 लाख लोग जो मर चुके हैं और जिनके नाम वोटर लिस्ट में हैं, उनके नाम न हटाए जाएं? 20 लाख लोग ऐसे हैं जिनका कोई अता-पता नहीं है, जो फ़र्ज़ी वोटर हैं, क्या उनके नाम नहीं हटाए जाने चाहिए? जिसका नाम 4 जगहों पर है, उसका नाम नहीं हटाया जाना चाहिए? ये चुनाव आयोग की एक सतत प्रक्रिया है। भारत में वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण से कौन डरता है? हम जानते हैं कि जब लालू जी सत्ता में थे, तो हर चुनाव क्षेत्र में फ़र्ज़ी वोटर बनाए गए और उसी के आधार पर वे चुनाव जीते, आज भी उनका जो भी अस्तित्व है, वह फ़र्ज़ी वोटरों के दम पर है।"

  • 17 Aug 2025 12:25 PM IST

    यूट्यूबर एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने दिया बयान

    यूट्यूबर एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने बताया, "सुबह- सुबह हमें आवाज आई। हमने बाहर आकर देखा तो लगा कि गोलियां चली हुई हैं। सड़क पर हमने देखा तो खोखे पड़े थे। CCTV में हमने देखा तो पता चला कि 2 लोगों ने फायरिंग की है, तीसरा कहीं और होगा। 15 से ज्यादा गोली चली थी। हमें कोई धमकी नहीं मिली। हमें किसी पर शक नहीं है। वे(एल्विश यादव) बाहर हैं। सभी लोग ठीक हैं।"

  • 17 Aug 2025 12:08 PM IST

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बादल फटने को लेकर जम्मू संभाहगीय आयुक्त रमेश कुमार ने दी रेस्क्यू ऑपरेश को लेकर जानकारी

    जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने चशोती इलाके में बादल फटने की घटना पर कहा, "राहत और बचाव का ज़्यादातर काम पूरा हो चुका है, कल बड़े-बड़े बोल्डर्स को ब्लास्ट करके हटाया गया था। यहां बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। सेना की मदद से यात्रियों की सुविधा के लिए यहां बेली ब्रिज लगाया जा रहा है। मचेल में फंसे सभी यात्रियों को यहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है और उनके लिए सभी इंतज़ाम कर दिए गए हैं। SDRF, NDRF, सेना, CISF, CRPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्थानीय प्रशासन सभी लगे हुए हैं।" कठुआ में अचानक आई बाढ़ पर उन्होंने कहा, "कठुआ में रात से ही भारी बारिश हो रही थी, इसलिए जुथाना और जखोल में अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई है। वहां भी राहत और बचाव कार्य जारी है।"

  • 17 Aug 2025 11:57 AM IST

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मतदाता अधिकार यात्रा निकालने पर दी प्रतिक्रिया

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मतदाता अधिकार यात्रा निकालने पर कहा, "बात चुनाव से बढ़कर है। जब वोट का अधिकार कोई चोरी कर लेगा तो चुनाव क्या रहेंगे? देश को नुकसान से बचाना है। पूरे देश के गरीब पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक, दलित सबको नुकसान है। हमारे गठबंधन के तमाम साथी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। पूरे रास्ते भर हम लोगों से संवाद स्थापित करेंगे।"

  • 17 Aug 2025 11:47 AM IST

    पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राहुल गांधी पर दी प्रतिक्रिया

    पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "राहुल गांधी भारत की जनता की आवाज बनने के लिए 10,000 किलोमीटर पैदल चले हैं, वे युवाओं की बात करते हैं। राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए निकले हैं, वे राजनीतिक फायदा-नुकसान के लिए नहीं निकले हैं। राहुल गांधी नफ़रत मिटाने, चुनाव आयोग की लूट रोकने, किसानों के कल्याण और युवाओं के रोज़गार के लिए निकले हैं।"

Created On :   17 Aug 2025 7:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story