Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 17 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
17 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटी खास बातें। जानिए ब्रांड की बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 17 Aug 2025 11:37 AM IST

    वोटर अधिकार यात्रा पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया

    वोटर अधिकार यात्रा पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "भाजपा के लोग लगातार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं और संविधान, लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र को भाजपा बिहार से खत्म करेगी तो हम बैठने वाले नहीं है। हम हर एक लड़ाई लड़ेंगे। मतदाताओं के मताधिकार को हम मिटने नहीं देंगे। हर बिहारी अपना वोट डालेगा ये सुनिश्चित करने के लिए यात्रा पर जा रहे हैं। राहुल गांधी आ रहे हैं और लालू प्रसाद यादव हरी झंडी देकर यात्रा को रवाना करेंगे।"

  • 17 Aug 2025 11:00 AM IST

    कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिया बयान

    कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "राहुल गांधी जिस नैरेटिव को बनाने की कोशिश कर रहे हैं वो नैरेटिव झूठ की बुनियाद पर टिका है। इस नाते से बिहार की जनता जानती है कि कुल मिलाकर कांग्रेस की खिसकी हुई जमीन को बिहार में पाने की यात्रा है। ये वो यात्रा है जिसके विषय में एक-एक व्यक्ति को पता है। ये यात्रा राजनीतिक सिद्धि के लिए की जा रही है। इससे जनता का काई सरोकार नहीं है।"

  • 17 Aug 2025 10:45 AM IST

    एल्विश यादव के घर पर गोलीबारी

    आज सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच, गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में स्थित एक घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। जिस घर में गोलीबारी हुई, उसकी दूसरी मंजिल पर एल्विश यादव रहते हैं। गोलीबारी के दौरान एल्विश यादव अपने फ्लैट पर नहीं थे। गुरुग्राम पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। अब तक की जांच के अनुसार, इस घटना को मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों ने अंजाम दिया: गुरुग्राम पुलिस

  • 17 Aug 2025 10:26 AM IST

    राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने साधा निशाना

    बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जो वोट अधिकार यात्रा है उस यात्रा का टायर पहले ही पंचर हो गया है। सुप्रीम कोर्ट खुद निगरानी कर रहा है। भारत की जनता ऐसे लोगों के साथ नहीं रहती है जिनको सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं है। जिसको संवैधानिक संस्था पर भरोसा नहीं है। बिहार की जनता को मालूम है कि चुनाव आयोग उनके साथ कैसे न्याय करेगा

  • 17 Aug 2025 10:09 AM IST

    किश्तवाड़ जिले के बाढ़ प्रभावित चसोती गांव में खोज और बचाव अभियान में जुटे जवान

    जम्मू-कश्मीर | भारतीय सेना, NDRF, SDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन किश्तवाड़ जिले के बाढ़ प्रभावित चसोती गांव में खोज और बचाव अभियान में लगे हुए हैं

  • 17 Aug 2025 9:59 AM IST

    कठुआ जिले में आज रविवार सुबह बरपाया कुदरत का कहर

    जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कुदरत ने कहर बरपाया है। किश्तवाड़ में हाल ही में आई आपदा के बाद अब कठुआ जिले में रविवार तड़के बादल फटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जगहों पर भारी नुकसान की खबर है।

  • 17 Aug 2025 9:43 AM IST

    बिहार 'आंदोलन' की धरती , आज हम सत्य की खोज के लिए एक बड़ा 'आंदोलन' शुरू कर रहे हैं-कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल

    कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "बिहार 'आंदोलन' की धरती है। आज हम सत्य की खोज के लिए एक बड़ा 'आंदोलन' शुरू कर रहे हैं। चुनाव आयोग हमारी रोज़ आलोचना करता है, फिर भी वे हमारे सवालों का स्पष्ट जवाब देने में विफल हैं। हम बिहार के लोगों के पास जा रहे हैं, जहां हम SIR और मतदाता सूची की विसंगतियों के बारे में बताएंगे। चुनाव आयोग हमारे द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब क्यों नहीं दे रहा है?

  • 17 Aug 2025 9:42 AM IST

    जंगलोट क्षेत्र में बादल फटने से रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग को नुकसान पहुंचा

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "जंगलोट क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना से बात की। 4 लोगों के हताहत होने की सूचना है। इसके अलावा, रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग को नुकसान पहुंचा है, जबकि पुलिस स्टेशन कठुआ प्रभावित हुआ है। नागरिक प्रशासन, सेना और अर्धसैनिक बल तुरंत कार्रवाई में जुट गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

  • 17 Aug 2025 9:20 AM IST

    भारी वर्षा के कारण, गांव में भू-धंसाव हुआ, बचाव कार्य जारी

     भारतीय सेना की रोमियो फोर्स, पीर पंजाल पर्वतमाला के पहाड़ों में स्थित कोटरंका उपखंड के पंजनदा गांव में हाल ही में हुए भू-धंसाव से प्रभावित ग्रामीणों को आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है। भारी वर्षा के कारण, गांव में भू-धंसाव हुआ, जिसके परिणामस्वरूप 20 से अधिक घरों में दरारें पड़ गईं, जिससे निवासियों के लिए एक बड़ा खतरा पैदा हो गया।

  • 17 Aug 2025 9:18 AM IST

    एसआईआर के विरोध में विपक्ष की जनजागरूक रैली

    राहुल गांधी की मत अधिकार यात्रा आज सासाराम से शुरू होगी और 16 दिनों के भीतर 25 जिलों की परिक्रमा कर पटना पहुंचेगी। एक सितंबर को पटना के गांधी मैदान मेंं रैली के साथ इसका समापन होगा।

Created On :   17 Aug 2025 7:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story