Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 17 Jun 2025 12:55 PM IST
कोझिकोड सेक्स रैकेट मामले में केरल के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
केरल के कोझिकोड स्थित मालापराम्बु में सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया। दोनों ही फरार चल रहे थे। आरोप है कि दोनों की मदद से स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। जहां ये सब कुछ चल रहा था, उसे बुज़ुर्गों की देखभाल के लिए सेवाएं देने वाली एजेंसी के तौर पर पेश किया गया था। दोनों आरोपियों की पहचान वरिष्ठ सिविल पुलिस अधिकारी (सीपीओ) शैजित और सीपीओ सानिथ के रूप में हुई है। दोनों कोझिकोड शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में ड्राइवर थे।
- 17 Jun 2025 12:50 PM IST
ईरान-इजरायल संघर्ष दूतावास ने भारतीय छात्रों को तेहरान से निकाला
ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारतीय दूतावास, तेहरान में मौजूद भारतीय छात्रों को शहर से बाहर निकाल चुका है। इसके साथ ही अन्य लोग, जिनके पास खुद का ट्रांसपोर्ट है, उन्हें भी शहर से बाहर जाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही कुछ भारतीयों को आर्मेनिया की सीमा के माध्यम से ईरान छोड़ने में मदद की गई है। दूतावास हरसंभव सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से अपने लोगों के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ है।
- 17 Jun 2025 12:42 PM IST
चेल्सी की जीत में चमके पेड्रो नेटो, साथी खिलाड़ी का जताया आभार
चेल्सी ने लॉस एंजिल्स एफसी के खिलाफ 2-0 से जीत के साथ अपने फीफा क्लब विश्व कप अभियान की शुरुआत की है। चेल्सी के स्टार पेड्रो नेटो ने मुकाबले के 39वें मिनट पर गोल दागकर चेल्सी का खाता खोलने में मदद की। मैच जीतने के बाद पेड्रो ने शुरुआती गोल के लिए निकोलस जैक्सन के पास को श्रेय दिया है। जैक्सन ने नेटो को एक बेहतरीन पास दिया, जिसका फायदा उठाकर पेड्रो ने ह्यूगो लॉरिस को पीछे छोड़ते हुए गोल दागा। इस गोल ने चेल्सी को अटलांटा में एलएएफसी के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शानदार जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।
- 17 Jun 2025 12:35 PM IST
पिता दारा सिंह की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, विंदू ने पहलवान वैष्णवी को दी आर्थिक मदद
अपने पिता और मशहूर पहलवान दारा सिंह को श्रद्धांजलि देने के रूप में अभिनेता विंदू दारा सिंह ने पहलवान वैष्णवी सिंह राजपूत की आर्थिक मदद की। वैष्णवी की काबिलियत को देखते हुए विंदू दारा सिंह और उनके दोस्तों ने उनकी मदद करने का फैसला किया। उन्होंने सही मार्गदर्शन, हौसला और जरूरी प्रशिक्षण के साधन दिलवाने में सहयोग किया। जीत के बारे में बात करते हुए विंदू दारा सिंह ने कहा, "वैष्णवी के अंदर शेरनी जैसा दिल है और एक सच्चे चैंपियन जैसी मेहनत और अनुशासन है। उसे बस सही दिशा और यह भरोसा चाहिए कि कोई उस पर विश्वास करता है।"
- 17 Jun 2025 12:30 PM IST
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत का सेवा निर्यात चमक रहा फियो
निर्यातकों के शीर्ष निकाय फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) ने कहा कि भारत के नवीनतम व्यापार आंकड़े देश के सेवा क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाते हैं, जो वैश्विक मांग में कमी, भू-राजनीतिक तनाव और उच्च ब्याज दरों की चुनौतियों के खिलाफ बफर के रूप में काम करना जारी रखता है। वैश्विक आर्थिक प्रतिकूलताओं के बावजूद, भारत के वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर समग्र निर्यात ने मजबूती दिखाते हुए मई 2025 में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
- 17 Jun 2025 12:19 PM IST
महाराष्ट्र सुधाकर बडगुजर के बीजेपी में शामिल होने पर सस्पेंस, चंद्रशेखर बावनकुले बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं
महाराष्ट्र सरकार में राजस्व मंत्री और बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सुधाकर बडगुजर को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। अटकलें हैं कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता सुधाकर बडगुजर मंगलवार को बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। इसको लेकर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि उन्हें सुधाकर बडगुजर के बीजेपी में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं है।
- 17 Jun 2025 12:00 PM IST
ईरानी हमले से इजरायल की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी बंद
ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजरायल की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी कंपनी बाजान ने घोषणा की है कि हाइफा बंदरगाह पर उसके सभी प्लांट्स पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। इस हमले में रिफाइनरी को भारी नुकसान हुआ है। सोमवार रात को हुए हमले में कंपनी के तीन कर्मचारी मारे गए, जिससे रणनीतिक परिसर में आग लग गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इजरायली दैनिक हारेत्ज के हवाले से बताया कि वीडियो फुटेज में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं और अग्निशमन दल अभी भी आग बुझाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
- 17 Jun 2025 11:52 AM IST
रणदीप हुड्डा ने माता-पिता को खास अंदाज में शादी की 54वीं सालगिरह की बधाई दी
अभिनेता रणदीप हुड्डा अपने माता-पिता की शादी की 54वीं सालगिरह पर भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए दिल की ख्वाहिश का इजहार किया।
- 17 Jun 2025 11:41 AM IST
हिमाचल प्रदेश मंडी में अनियंत्रित बस खाई में गिरी, कई यात्री घायल, कुछ की हालत गंभीर
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के पटड़ीघाट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण बस हादसा हुआ। ढलवान से कलखर संपर्क मार्ग पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में 20 से 25 यात्री सवार थे, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं। कुछ यात्रियों के बस के नीचे दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है।
- 17 Jun 2025 11:31 AM IST
विश्व कप के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेंगी न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। सोफी इस साल के अंत में महिला क्रिकेट विश्व कप के समापन के साथ वनडे फॉर्मेट को अलविदा कहेंगी। यह विश्व कप भारत और श्रीलंका में खेला जाना है।
Created On :   17 Jun 2025 8:00 AM IST