Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 17 Oct 2025 2:00 PM IST
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन की वेबसाइट शुक्रवार को तकनीकी खामियों की वजह से ठप
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन की वेबसाइट शुक्रवार को तकनीकी खामियों की वजह से ठप हो गई। ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समस्या सर्वर से जुड़ी है और इसे ठीक करने के लिए टीम काम कर रही है। वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल ऐप भी फिलहाल काम नहीं कर रहा था।
- 17 Oct 2025 1:48 PM IST
जदयू सांसद संजय झा ने विपक्ष पर साधा निशाना
जदयू सांसद संजय झा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, "आज नामांकन का आखिरी दिन है। राजग ने एकजुट होकर अपनी संख्या की घोषणा कर दी, अन्य नेताओं के प्रचार कार्यक्रम भी आज से शुरू हो रहे हैं, लेकिन अगर विपक्ष की बात करें तो आखिरी दिन भी यह तय नहीं हो पाया है कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा।"
- 17 Oct 2025 1:33 PM IST
बिहार में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच जेडीयू ने साधा महागठबंधन पर निशाना
जदयू सांसद संजय झा ने शुक्रवार को महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे वाद-विवाद पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि चुनाव के आखिरी दिन भी वे फैसला नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनका एजेंडा बिहार के कल्याण के लिए काम करना बिल्कुल नहीं है।
- 17 Oct 2025 1:21 PM IST
पुतिन के साथ ट्रंप की मुलाकात हंगरी में जल्द
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल हमास शांति वार्ता के बाद अब रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। ट्रंप ने इसी क्रम में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के ठीक पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से दूसरी मुलाकात की घोषणा कर दी है। पुतिन के साथ ट्रंप की यह मुलाकात हंगरी में होगी।
- 17 Oct 2025 1:04 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन
पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दलों ने अपनी सूची जारी कर दी। पहले चरण की सीटों पर लगभग 95 फीसदी प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भी भर दिया।
- 17 Oct 2025 12:59 PM IST
हर्ष सांघवी गुजरात राज्य के नए डिप्टी सीएम
गुजरात में हर्ष सांघवी बने डिप्टी सीएम, गुजरात में नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण, जीतू वाघाणी बने मंत्री
- 17 Oct 2025 12:43 PM IST
भूपेंद्र मंत्रिमंडल में फेरबदल, भाजपा की मिशन 2027 की तैयारी
गुजरात सरकार के मंत्रिपरिषद में यह फेरबदल भाजपा के मिशन 2027 के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी आगामी निकाय चुनाव में नए सामाजिक समीकरणों को परखने की तैयारी कर रही है।
- 17 Oct 2025 12:28 PM IST
गुरुवार को गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर मंत्रिपरिषद के अन्य सभी मंत्रियों ने दिया था इस्तीफा
इससे पहले सुबह गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्यपाल को गुजरात मंत्रिपरिषद की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया और नए मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की अनुमति मांगी।
- 17 Oct 2025 12:17 PM IST
गुजरात में नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह
गुजरात में नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। गुजरात भाजपा ने 26 मंत्रियों की सूची जारी की है।
- 17 Oct 2025 12:00 PM IST
लखनऊ बंथरा में पुलिस मुठभेड़, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का इनामी आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में थाना बंथरा पुलिस और सर्विलांस सेल दक्षिणी जोन लखनऊ की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25,000 रुपए के इनामी अपराधी राजेंद्र कुमार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 11 अक्टूबर को सामने आया था, जब शाम करीब 5 बजे थाना बंथरा क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक नाबालिग दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बंथरा में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) एवं पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
Created On :   17 Oct 2025 8:00 AM IST