Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 17 Oct 2025 7:44 PM IST
भारी बारिश से किसान परेशान, कर्ज माफी की पूरी होनी चाहिए मांग - अनिल देशमुख
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने महाराष्ट्र और केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस साल भारी बारिश के कारण किसानों को नुकसान हुआ है, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद, दीपावली से पहले किसानों को कोई राहत नहीं मिली है, जिसके चलते एनसीपी (एसपी) ने इसे 'काली दीपावली' करार दिया है।
- 17 Oct 2025 7:37 PM IST
मैंने अपने कच्चेपन को मेहनत और अनुभव से पीछे छोड़ दिया कंवर ढिल्लों
टेलीविजन की दुनिया में कई कलाकार आते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से एक खास मुकाम हासिल कर लेते हैं। ऐसे ही एक कलाकार हैं कंवर ढिल्लों, जिन्होंने महज 18 साल की उम्र में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। आज, एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव लेकर वह अपने काम से लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके हैं।
- 17 Oct 2025 5:19 PM IST
झारखंड घाटशिला उपचुनाव में जेएमएम के सोमेश और भाजपा के बाबूलाल ने भरा नामांकन
झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सोमेश सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाबूलाल सोरेन ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
- 17 Oct 2025 4:48 PM IST
भारत का औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स रियल एस्टेट क्षेत्र 2025 के पहले 9 महीनों में 28 प्रतिशत बढ़ा
औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स (आईएंडएल) रियल एस्टेट क्षेत्र द्वारा लीजिंग 2025 के पहले नौ महीनों में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़ी है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।
- 17 Oct 2025 4:41 PM IST
हरिओम वाल्मीकि के परिवार के साथ हो रहा अपराधी जैसा व्यवहार राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली के फतेहपुर में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि हरिओम वाल्मीकि के परिवार के साथ अपराधी जैसा व्यवहार हो रहा है।
- 17 Oct 2025 4:25 PM IST
वो मुकाबला, जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में बनाए 399 रन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। यह सीरीज ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर खेली जाएगी, जहां फैंस को जमकर चौके और छक्के देखने की उम्मीद है।
- 17 Oct 2025 4:16 PM IST
बुजुर्ग दंपति से 1.50 करोड़ रुपए की ठगी, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस
हरियाणा के अंबाला में एक सीनियर सिटीजन को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 1.50 करोड़ रुपए ठगे जाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल से कोर्ट की सहायता करने का आदेश दिया है।
- 17 Oct 2025 4:05 PM IST
भक्ति और संगीत का संगम, टी-सीरीज का नया 'माता रानी की भेंट' गाना रिलीज
टी-सीरीज अपने प्रशंसकों के लिए एक-से-बढ़कर एक गाने और भक्ति गीत रिलीज करते रहते हैं। इसी बीच शुक्रवार को भी नया देवी गीत 'माता रानी की भेंट' रिलीज किया।
- 17 Oct 2025 3:48 PM IST
पवन सिंह संग जोड़ी बनाकर मशहूर हुईं निधि झा, भोजपुरी इंडस्ट्री को दी कई हिट फिल्में
भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा अपनी दमदार अदाकारी और बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर है। वह पावरस्टार पवन सिंह के साथ बेहतरीन जोड़ी और केमिस्ट्री के लिए भी जानी जाती है। जब भी भोजपुरी फिल्मों और गानों की बात होती है, तो पवन सिंह और निधि झा का नाम सबसे पहले सामने आता है। दोनों ने साथ में कई बार काम किया है, जिससे उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस जोड़ी ने भोजपुरी सिनेमा में अलग ही छाप छोड़ी है और फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।
- 17 Oct 2025 3:36 PM IST
जयदेव उनादकट घरेलू क्रिकेट का 'हीरो', जिसने सौराष्ट्र को 2 बार जिताया रणजी खिताब
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट गेंद को स्विंग कराने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपनी यॉर्कर और बाउंसर से विपक्षी खिलाड़ियों को जमकर परेशान किया है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के साथ जयदेव ने आईपीएल में भी अपना जलवा बिखेरने के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी गति और सटीकता से नाम कमाया है।
Created On :   17 Oct 2025 8:00 AM IST