Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 17 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 17 Oct 2025 11:40 AM IST

    दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून दूसरे मार्शल लॉ ट्रायल से फिर अनुपस्थित

    दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सूक-येओल शुक्रवार को मार्शल लॉ से जुड़े आरोपों के मामले में चल रहे अपने दूसरे मुकदमे में फिर से पेश नहीं हुए। सियोल सेंट्रल जिला अदालत में सुनवाई उनकी गैरमौजूदगी में हुई। यह दूसरी बार था जब वे मुकदमे की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। हालांकि, पिछले महीने उन्होंने पहली सुनवाई में हिस्सा लिया था, जो कानून के अनुसार जरूरी था। जनवरी में, विशेष वकील चो यून-सुक की टीम ने यून पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कैबिनेट सदस्यों के अधिकारों का उल्लंघन किया, मार्शल लॉ की घोषणा में बदलाव किया और जांचकर्ताओं द्वारा की जा रही जांच में बाधा डाली थी।

  • 17 Oct 2025 11:31 AM IST

    दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून दूसरे मार्शल लॉ ट्रायल से फिर अनुपस्थित

    दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सूक-येओल शुक्रवार को मार्शल लॉ से जुड़े आरोपों के मामले में चल रहे अपने दूसरे मुकदमे में फिर से पेश नहीं हुए। सियोल सेंट्रल जिला अदालत में सुनवाई उनकी गैरमौजूदगी में हुई। यह दूसरी बार था जब वे मुकदमे की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। हालांकि, पिछले महीने उन्होंने पहली सुनवाई में हिस्सा लिया था, जो कानून के अनुसार जरूरी था। जनवरी में, विशेष वकील चो यून-सुक की टीम ने यून पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कैबिनेट सदस्यों के अधिकारों का उल्लंघन किया, मार्शल लॉ की घोषणा में बदलाव किया और जांचकर्ताओं द्वारा की जा रही जांच में बाधा डाली थी। पीठ ने कहा कि यून ने अपनी हाल की गैरहाजिरी का कारण स्वास्थ्य बताया, लेकिन यह भी पाया गया कि उन्होंने बिना किसी ठोस वजह के आने से मना किया।

  • 17 Oct 2025 11:20 AM IST

    गुजरात मंत्री पद के लिए विधायकों को फोन आने शुरू, शपथ से पहले राज्यपाल से मिले सीएम भूपेंद्र पटेल

    गुजरात में नए तरीके से मंत्रिमंडल गठन की कवायद तेज हो चुकी है। सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि अब तक 4 से 5 विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन पर सूचना दी गई है। इसके अलावा, नए मंत्रिमंडल में कुछ पुराने चेहरे भी शामिल किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल खुद अपनी कैबिनेट में शपथ लेने वाले पदनामित मंत्रियों को फोन कर जानकारी दे रहे हैं। प्रफुल पानशेरिया, ऋषिकेश पटेल, कुंवरजी बावलिया, पुरुषोत्तम सोलंकी और कनुभाई देसाई को दोबारा मौका दिया जा सकता है। वहीं, दलित नेता डॉ. प्रद्युम्न वाजा, हर्ष संघवी, नरेश पटेल और कांति अमृतिया को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन किए गए हैं।

  • 17 Oct 2025 11:06 AM IST

    पीएम मोदी, केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।" केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों। शुभकामनाएं।

  • 17 Oct 2025 10:53 AM IST

    वैश्विक अनिश्चितता के कारण मांग बढ़ने से सोना और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर

    मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते शुक्रवार को भारत में सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। कमजोर अमेरिकी डॉलर और बढ़ती हाजिर मांग ने कीमतों को और अधिक बढ़ा दिया, जिससे निवेशकों ने तेजी की उम्मीद में खरीदारी की। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर, सोने का दिसंबर वायदा भाव 2,000 रुपए या 1.6 प्रतिशत बढ़कर 1,31,920 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। चांदी का दिसंबर वायदा भी लगभग 2,000 रुपए या 1.2 प्रतिशत बढ़कर 1,69,676 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर सोना 2008 के बाद से अपने सर्वश्रेष्ठ साप्ताहिक प्रदर्शन की ओर अग्रसर है।

  • 17 Oct 2025 10:45 AM IST

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सीजफायर समझौते के विस्तार पर दोहा में हो सकती है वार्ता

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात तनावपूर्ण हैं। भारी गोलीबारी और बमबारी के बाद दोनों पक्षों ने सीजफायर पर सहमति जताई। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अफगानिस्तानी मीडिया के सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान कतर की राजधानी दोहा में बातचीत कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अफगानिस्तानी मीडिया के सूत्रों के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानी पक्ष के साथ बातचीत करने के लिए दोहा जा सकता है। दोनों पक्षों की इस मुलाकात में मौजूदा युद्धविराम समझौते के संभावित विस्तार पर वार्ता होने की चर्चा हो रही है।

  • 17 Oct 2025 10:37 AM IST

    गैविन लार्सन को मिली न्यूजीलैंड के सेलेक्शन पैनल की जिम्मेदारी

    न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज गैविन लार्सन को न्यूजींलैंड क्रिकेट का सेलेक्शन मैनेजर नियुक्त किया गया है। लार्सन, सैम वेल्स के बाद यह जिम्मा संभालेंगे। वह 3 नवंबर से आधिकारिक तौर पर अपनी भूमिका शुरू करेंगे। लार्सन, हेड कोच रॉब वॉल्टर के साथ मिलकर ब्लैककैप्स, न्यूजीलैंड-ए और न्यूजीलैंड इलेवन टीमों के चयन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस भूमिका पर खुशी जताते हुए लार्सन ने कहा, "ब्लैककैप्स और नेशनल हाई परफॉर्मेंस माहौल में दोबारा शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट के प्रति बेहद जुनूनी हूं। मुझे एक बार फिर से उच्चतम स्तर पर योगदान देने का मौका मिलना बेहद रोमांचक है। मैं इस समर से शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं। उम्मीद करता हूं कि ब्लैककैप्स की सफलता को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा सकूं।"

  • 17 Oct 2025 10:19 AM IST

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सीजफायर समझौते के विस्तार पर दोहा में हो सकती है वार्ता

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात तनावपूर्ण हैं। भारी गोलीबारी और बमबारी के बाद दोनों पक्षों ने सीजफायर पर सहमति जताई। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अफगानिस्तानी मीडिया के सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान कतर की राजधानी दोहा में बातचीत कर सकते हैं।

  • 17 Oct 2025 10:01 AM IST

    श्रीलंका की पीएम हरिनी अमरसूर्या पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात

    श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या दो दिवसीय यात्रा पर भारत में मौजूद हैं। अपनी यात्रा के दूसरे दिन आज वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी।

  • 17 Oct 2025 9:42 AM IST

    फिलीपींस ने दक्षिणी मनीला में आए भूकंप की तीव्रता 6.2 से घटाकर 6 की

    फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में आए भूकंप की तीव्रता को घटा दिया गया है। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कानोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने बताया कि 13 अक्टूबर को सुरिगाओ डेल नॉर्टे प्रांत में आए ऑफशोर भूकंप की तीव्रता अब 6.2 से घटाकर 6.0 कर दी गई है।

Created On :   17 Oct 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story