Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 17 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
17 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 17 Sept 2025 1:55 PM IST

    अवैध शराब और सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए उचेहरा पुलिस ने अवैध शराब और प्रतिबंधित कफ-सिरप की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

  • 17 Sept 2025 1:45 PM IST

    चार वर्ष से फरार इनामी आरोपी बंदी

    घर में घुसकर मारपीट और तोडफ़ोड़ के प्रकरण में चार साल से फरार चल रहे इनामी वारंटी को गिरफ्तार कर सिविल लाइन पुलिस ने जेल भेज दिया है। टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि सुरेन्द्र उर्फ मुडिय़ा पुत्र गोविंद प्रसाद जोशी 40 वर्ष, निवासी सोहौला, के खिलाफ वर्ष 2021 में मारपीट और तोडफ़ोड़ का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

  • 17 Sept 2025 1:35 PM IST

    फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर लूट

    अमरपाटन थाना क्षेत्र के ककरा में फाइनेंस कंपनी के सर्वेयर पर चाकू से हमला कर लूट की वारदात का पीडि़त एक माह बाद पुलिस के पास पहुंचा, जिस पर अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी गई।

  • 17 Sept 2025 1:25 PM IST

    मैहर कोतवाली अंतर्गत शराबखोरी के विवाद पर दंपति से मारपीट

    मैहर कोतवाली अंतर्गत डेल्हा गांव में शराबखोरी के विरोध पर आधा दर्जन युवकों ने दंपति पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत भीम सिंह कुशवाहा 38 वर्ष, बीते सोमवार की रात को ड्यूटी पर जा रहा था, तभी गांव के ही कुछ युवक उसके घर के पास शराब पीते मिले, यह देखकर युवक ने नाराजगी जताते हुए उन्हें दूर जाने के लिए कहा।

  • 17 Sept 2025 1:15 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 17-सितंबर-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.75 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 16 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.02 प्रतिशत की वृद्धि है।

  • 17 Sept 2025 1:05 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 17-सितंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.39 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 16 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.02 प्रतिशत की वृद्धि है।

  • 17 Sept 2025 1:00 PM IST

    BMW हादसा: आरोपी गगनप्रीत कौर की ज़मानत याचिका पर आज पटियाला हाउस कोर्ट में होगी सुनवाई

    BMW हादसा: आरोपी गगनप्रीत कौर की ज़मानत याचिका पर आज पटियाला हाउस कोर्ट में होगी सुनवाई 

  • 17 Sept 2025 12:51 PM IST

    देहरादून में कुदरत का कहर, बढ़ी मृतकों की संख्या

    देहरादून में नदियों के उफान और भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से मृतकों की संख्या अब 20 हो गई है। 14 लोग अभी लापता हैं। मसूरी, सहस्रधारा व विकासनगर क्षेत्र का राजधानी से सीधा संपर्क कट हुआ है।रायपुर क्षेत्रांतर्गत सौड़ा सरोली व गुलरघाटी में सोंग नदी में दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए हैं, जो नदी में बहकर आए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के देहरादून व नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट ही जारी किया गया है।

  • 17 Sept 2025 12:29 PM IST

    पीएम मोदी के जन्मदिवस को हम सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहे हैं-

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "आज मैं यहां बंगला साहिब गुरुद्वारे आया हूं। आज पवित्र दिवस है। पीएम मोदी के जन्मदिवस को हम सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहे हैं। सेवा पखवाड़े की शुरूआत सेवा भाव से होनी चाहिए। गुरुद्वारे की सेवा को अपने दिल में लेते हुए हम 2 अक्टूबर तक सेवा का कार्यक्रम करेंगे। हम देशभर में सेवा का काम करने जा रहे हैं।

  • 17 Sept 2025 12:18 PM IST

    इजराइल के हमलों में मारे गए एक परमाणु वैज्ञानिक के बारे में दी थी जानकारी

    ईरानी न्यायपालिका के न्यूज आउटलेट मिज़ान की रिपोर्ट के मुताबिक, रूज़बेह वादी ने कथित तौर पर इस्लामिक गणराज्य पर जून में इजराइल के हमलों में मारे गए एक परमाणु वैज्ञानिक के बारे में जानकारी दी थी। मिज़ान ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी व्यक्ति को बुधवार को फांसी दे दी गई , इसके समाचार में ये भी बताया गया है कि वह ईरान के "महत्वपूर्ण और संवेदनशील संगठनों" में से एक में काम करता था

Created On :   17 Sept 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story